Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में एकतरफा जीत दर्ज करने वाले इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता, हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ ली थी। अब हेमंत सोरेन ने अपनी कैबिनेट का विस्तार भी कर दिया है। पहले झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी में मंत्रियों की संख्या को लेकर विवाद था लेकिन यह विवाद आज खत्म हो गया। हेमंत सोरेन की सरकार के इस कैबिनेट विस्तार में सबसे ज्यादा मंत्री सबसे ज्यादा विधायकों वाली पार्टी JMMM के ही बने हैं।

झारखंड सरकार के कैबिनेट विस्तार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पांच विधायकों ने मंत्रिमंडल में जगह बनाई है, तो दूसरी ओर आरजेडी के एक विधायक को बतौर मंत्री शामिल किया गया है। कांग्रेस का काफी वक्त तक मंत्रियों की संख्या को लेकर जेएमएम के साथ टकराव था लेकिन आखिर में हेमंत सोरेन ने गठबंधन के तहत कांग्रेस को चार मंत्री पद दिए हैं। इस पर कांग्रेस भी संतुष्ट हो गई है।

आज की बड़ी खबरें

राज्यपाल ने सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर को दिलाई शपथ

झारखंड सरकार का कैबिनेट विस्तार आज रांची में राजभवन में हुआ और राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई है। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन से लेकर जेएमएम कल्पना सोरेन भी थीं। इसके बाद सबसे पहले स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई है।

झारखंड में किस पार्टी के कितने मंत्री बने?

JMM- 05
Congress- 04
RJD- 01

JMM के कोटे से मंत्री बनने वाले विधायक

चमरा लिंडा
रामदास सोरेन
हफीजुल हसन
योगेंद्र प्रसाद
सुदिव्य कुमार

कांग्रेस के कोटे से मंत्री बनने वाले विधायक

राधाकृष्ण किशोर
इरफान अंसारी
दीपिका पांडेय
शिल्पी नेहा

RJD के कोटे से राज्यपाल संतोष गंगावर ने हेमंत सोरेन कैबिनेट के लिए संजय प्रसाद यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

बता दें कि झारखंड के विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 81 सीटों वाली विधानसभा में इंडिाय गठबंधन ने 56 सीटें अपने नाम की थी, जबकि बीजेपी-आजसू गठबंधन केवल 24 सीटों पर ही सिमट गया था। इसके बाद 28 नवंबर को हेमंत सोरेन ने राज्य के सीएम पद की शपथ ली थी।