Jharkhand Floor Test: झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। फ्लोर टेस्ट के दौरान चंपई सोरेन सरकार के पक्ष में 47 वोट डाले गए जबकि उनकी सरकार के विरोध में 29 वोट डाले गए। कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा में बोलते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर आरोप साबित हो गए तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा साजिश रचे जाने के बाद राजभवन ने उनकी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभायी। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में पिछले सप्ताह हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

Live Updates

News LIVE: झारखंड समेत देशभर की सियासी खबरों को पढ़ने के लिए बने रहिये jansatta.com के साथ

15:45 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand News LIVE: ‘वो आएंगे, हमारे राम आएंगे’ – इरफान अंसारी

इरफान अंसारी से जब हेमंत सोरेन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “वो आएंगे, हमारे राम आएंगे”

15:42 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand News LIVE: लोकतंत्र की हत्या करना चाहती थी बीजेपी- बन्ना गुप्ता

बन्ना गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने जो साजिश रची थी उसका पर्दाफाश लोकतंत्र के पवित्र मंदिर में हो गया। उनके पास बहुमत नहीं था… वे लोकतंत्र की हत्या कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहते थे। हमारे साथ 49 विधायक हैं…वे राज्य को राष्ट्रपति शासन की ओर ले जाने के लिए विधायकों को डराना, अपमानित करना और परेशान करना चाहते थे। लेकिन ये लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार है. यह मजबूती से जारी रहेगा। आने वाले समय में यह सरकार एक बार फिर वापस आएगी…

15:39 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand News LIVE: फ्लोर टेस्ट जीतने के बाद अब क्या है चंपई सोरेन का अगला लक्ष्य?

फ्लोर टेस्ट के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार हेमंत सोरेन के ब्लू प्रिंट पर आगे बढ़ेगी, लोगों के हित में काम किया जाएगा।

15:23 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand News LIVE: जो सोचा था, वही हुआ- आलमगीर आलम

आलमगीर आलम ने कहा कि जो हमने सोचा था, वही हुई। हम बहुत जल्दी मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे।

15:22 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhad News LIVE: विश्वास मत हासिल करने के बाद V साइन बनाते चंपई के मंत्री

विश्वास मत हासिल करने के बाद विक्ट्री साइन बनाते चंपई सरकार में मंत्री आलमगीर आलम और बन्ना गुप्ता

15:12 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand News LIVE: झारखंडी झुकने वाले नहीं हैं – हफीजुल हसन

जेएमएम विधायक हफीजुल हसन ने कहा, ”…हम एहतियात के तौर पर वहां (हैदराबाद) गए थे और कुछ नहीं। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। लेकिन यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि दूसरे राज्यों के नेता तो झुक गए लेकिन गुरुजी के बेटे ने आज झारखंड को एक अच्छा स्थान दिलाया। झारखंडी झुकने वाले नहीं हैं। यह पूरे देश में एक अच्छा संदेश गया है…”

15:07 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand News LIVE: फ्लोर टेस्ट के बाद ईडी दफ्तर ले जाए गए हेमंत सोरेन

फ्लोर टेस्ट के बाद जेएमएम नेता और झारखंड के पूर्व सीएम को ईडी दफ्तर ले जाया गया।

14:55 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test LIVE: यह लोकतंत्र की जीत है- महुआ माजी

महुआ माजी ने फ्लोर टेस्ट के बाद कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। सभी विधायक एकजुट थे और ये संभव हुआ हेमंत सोरेन की चतुराई से…यहां असंभव संभव हो गया। मुझे लगता है ये एक उदाहरण बन गया है। जिन गैर-भाजपा राज्यों को खतरा है, वे सभी हेमंत सोरेन के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करेंगे…शिबू सोरेन के बेटे ने बहादुरी दिखाई है…”

14:44 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test LIVE: 81 में से 77 विधायक रहे उपस्थित

झारखंड राज्य की 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 47 विधायकों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया जबकि 29 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया। निर्दलीय विधायक सरयू रॉय ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। विधानसभा में मतदान के दौरान 77 विधायक उपस्थित रहे।

14:43 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test LIVE: बीजेपी की साजिश नाकाम हुई – जयराम रमेश

जयराम रमेश ने कहा कि किसी तरह का कोई संदेश नहीं था। हम पहले ही कह रहे थे कि हम अच्छे नंबर के साथ विश्वास मत जीतेंगे। हमारे समर्थन में 47 विधायक थे। ऑपरेशन कीचड़ फेल हो गया है। बीजेपी ने पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया, फिर चंपई सोरेन की शपथ देरी से दिलवाई। उनके सारे सारे प्रयास खराब हो गए हैं।

14:21 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test LIVE: 47 – 29 से चंपई सरकार ने जीता फ्लोर टेस्ट

चंपई सोरेन सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया है। उनकी सरकार के पक्ष में 47 वोट डाले गए जबकि 29 विधायक उनकी सरकार के विरोध में रहे।

14:08 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor: चंपई सोरेन सरकार ने साबित किया बहुमत

चंपई सोरेन सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। सरकार के पक्ष में 47 वोट डाले गए जबकि विरोध में 29 वोट डाले गए

14:06 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test LIVE: स्पीकर ने विश्वास मत के समर्थन वाले विधायकों को खड़ा होने के लिए कहा

झारखंड विधानसभा के स्पीकर ने विश्वास मत का समर्थन कर रहे विधायकों को अपने स्थान पर खड़ा होने के लिए कहा। इसके बाद सीएम चंपई और पूर्व सीएम हेमंत सहित तमाम जेएमएम और कांग्रेस विधायक खड़े हो गए।

14:02 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test LIVE: कुछ देर में वोटिंग होगी शुरू

झारखंड विधानसभा में थोड़ी देर में विश्वास मत पर वोटिंग होगी।

13:51 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test LIVE: विधायकों को हैदराबाद भेजने की कोई जरूरत नहीं थी- AJSU

 AJSU विधायक सुदेश महतो ने कहा कि हम सत्ता पक्ष की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करेंगे और फ्लोर टेस्ट की मांग के पीछे के कारणों पर बहस करेंगे। ऐसा करने (सत्तारूढ़ विधायकों को हैदराबाद भेजने) की कोई जरूरत नहीं थी। विपक्ष द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा था।

13:48 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test LIVE: जनता भी सरकार को खारिज करने के मूड में – समीर ओरान

झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम पर बातचीत करते हुए बीजेपी के सांसद समीर ओरान ने कहा कि आज फ्लोर टेस्ट होने वाला है। हालांकि, विधायक एकजुट नहीं हैं इसलिए वे हैदराबाद और अन्य स्थानों पर जा रहे हैं। जनता भी सरकार को खारिज करने के मूड में है।

13:42 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: झारखंड के लोग कुर्बानी देना जानते हैं- हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वे मुझे सलाखों के पीछे डालकर सफल हो जाएंगे, तो यह झारखंड है जहां कई लोगों ने अपनी जान दी है। सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोग तब से कुर्बानी दे रहे हैं, जब ये लोग आजादी के सपने भी नहीं देखते थे।

12:49 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: हमने सिर झुकाकर चलना नहीं सीखा- हेमंत सोरेन

मुझे पता था कि रोड़े अटकाएंगे। मेरे हवाई जहाज से चलने से इन्हें तकलीफ है। कर्ज देने में भी आदिवासियों से भेदभाव किया जा रहा है। जब इन्हें कुछ नहीं मिला तो खाते खंगालने लगे हैं। हमने सिर झुकाकर चलना नहीं सीखा है। इनके सहयोगी लाखों-करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए हैं।

12:45 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा- हेमंत

हेमंत सोरेन ने कहा कि मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए गए हैं। अगर आरोप साबित हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। विपक्ष साबित करे कि वो जमीन मेरे नाम पर है। हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, वक्त के लिए बचा कर रखे हैं। इनको घोटाले 2019 से नजर आ रहे हैं। विपक्ष नहीं चाहता कि दलित आदिवासी आगे बढ़ें।

12:39 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: जंगल में जाने को कहा जा रहा है – हेमंत सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें जंगल में जाने को कहा जा रहा है। उनका बस चले तो हमें जंगल में भेज दें। आगे भी ऐसा होता रहेगा। आदिवासियों के लिए इतनी घृणा क्यों है? मैं हार नहीं मानूंगा। मुझे जेल भेजने के इनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे।

12:35 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: मेरी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल- हेमंत सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की गई है। मेरी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल था। 31 जनवरी देश की काली रात थी। मेरी गिरफ्तारी को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।

12:27 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: गौरव से कहेंगे हम पार्ट-2 हैं- चंपई सोरेन

विधानसभा में चंपई सोरेन बोले कि खनन का एक पत्थर हेमंत सोरेन ने नहीं हुई है। हेमंत की हर योजना गरीबों के लिए है। इसके बाद भी उन्हें घोटाले में फंसाया गया है। हेमंत सोरेन झारखंड के मन में हैं।

12:13 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: चंपई सोरेन बोले- सरकार को अस्थिक करने की कोशिश

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने फ्लोर टेस्ट के दौरान अपने संबोधन में कहा कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। हम मजदूरों को हवाई जहाज से लेकर आए। कोरोना काल में इस सरकार के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

11:48 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: HC ने ईडी से मांगा जवाब

गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट (HC) ने ईडी से जवाब मांगा है। HC ने 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है। अगली सुनवाई 12 फरवरी को है।

11:24 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: राज्यपाल दे रहे अभिभाषण

झारखंड विधानसभा में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अभी अभिभाषण दे रहे हैं। अभिभाषण के बाद बहुमत परीक्षण होगा। सभी दलों के विधायक विधानसभा में मौजूद हैं।

11:20 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: राज्यपाल पहुंचे विधानसभा

झारखंड में थोड़ी देर में विधानसभा में फ्लोर टेस्ट शुरू होगा। इसको कराने के लिए झारखंड के राज्यपाल विधानसभा पहुंच गए हैं। हेमंत सोरेन भी विधानसभा में मौजूद हैं।

11:02 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: JMM और उसके सहयोगी विधायक बस से विधानसभा पहुंचे

JMM और उसके सहयोगी विधायक विशेष बस से विधानसभा पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में फ्लोर टेस्ट शुरू होगा। चंपई सोरेन सरकार को आज बहुमत साबित करना होगा। JMM का दावा है कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है।

10:49 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: हेमंत सोरेन पहुंचे विधानसभा

वोटिंग में हिस्सा लेने के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंच चुके हैं। 81 सीटों की विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए। JMM का दावा है कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है।

10:45 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर अर्जुन राम मेघवाल का बड़ा बयान

झारखंड की राजनीतिक स्तिथि पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ”पीएम मोदी की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त है और केंद्रीय एजेंसी काम नहीं करती है, तो ऐसा नहीं हो सकता है। केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को कई बार बुलाया और अगर वह भ्रष्टाचार में शामिल नहीं थे तो उन्हें बहुत पहले ही ईडी के सामने पेश होना चाहिए था।”

10:39 (IST) 5 Feb 2024
Jharkhand Floor Test Live: हर कोई हमारी एकता देख सकता है- हेमंत सोरेन

JMM विधायक और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने कहा, “मुझे लगता है कि हर कोई हमारी एकता देख सकता है। हम मजबूती से हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं। लोग बीजेपी के गंदे खेल को समझ गए हैं।”

झारखंड में बनी चंपई सोरेन सरकार को आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करना होगा। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी वोटिंग में हिस्सा लेंगे। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए।