Jharkhand Floor Test: झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। फ्लोर टेस्ट के दौरान चंपई सोरेन सरकार के पक्ष में 47 वोट डाले गए जबकि उनकी सरकार के विरोध में 29 वोट डाले गए। कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा में बोलते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर आरोप साबित हो गए तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा साजिश रचे जाने के बाद राजभवन ने उनकी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभायी। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में पिछले सप्ताह हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।
News LIVE: झारखंड समेत देशभर की सियासी खबरों को पढ़ने के लिए बने रहिये jansatta.com के साथ
इरफान अंसारी से जब हेमंत सोरेन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "वो आएंगे, हमारे राम आएंगे"
बन्ना गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने जो साजिश रची थी उसका पर्दाफाश लोकतंत्र के पवित्र मंदिर में हो गया। उनके पास बहुमत नहीं था... वे लोकतंत्र की हत्या कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहते थे। हमारे साथ 49 विधायक हैं...वे राज्य को राष्ट्रपति शासन की ओर ले जाने के लिए विधायकों को डराना, अपमानित करना और परेशान करना चाहते थे। लेकिन ये लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार है. यह मजबूती से जारी रहेगा। आने वाले समय में यह सरकार एक बार फिर वापस आएगी...
फ्लोर टेस्ट के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार हेमंत सोरेन के ब्लू प्रिंट पर आगे बढ़ेगी, लोगों के हित में काम किया जाएगा।
आलमगीर आलम ने कहा कि जो हमने सोचा था, वही हुई। हम बहुत जल्दी मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे।
विश्वास मत हासिल करने के बाद विक्ट्री साइन बनाते चंपई सरकार में मंत्री आलमगीर आलम और बन्ना गुप्ता
जेएमएम विधायक हफीजुल हसन ने कहा, ''...हम एहतियात के तौर पर वहां (हैदराबाद) गए थे और कुछ नहीं। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। लेकिन यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि दूसरे राज्यों के नेता तो झुक गए लेकिन गुरुजी के बेटे ने आज झारखंड को एक अच्छा स्थान दिलाया। झारखंडी झुकने वाले नहीं हैं। यह पूरे देश में एक अच्छा संदेश गया है..."
फ्लोर टेस्ट के बाद जेएमएम नेता और झारखंड के पूर्व सीएम को ईडी दफ्तर ले जाया गया।
महुआ माजी ने फ्लोर टेस्ट के बाद कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। सभी विधायक एकजुट थे और ये संभव हुआ हेमंत सोरेन की चतुराई से...यहां असंभव संभव हो गया। मुझे लगता है ये एक उदाहरण बन गया है। जिन गैर-भाजपा राज्यों को खतरा है, वे सभी हेमंत सोरेन के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करेंगे...शिबू सोरेन के बेटे ने बहादुरी दिखाई है...''
झारखंड राज्य की 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 47 विधायकों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया जबकि 29 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया। निर्दलीय विधायक सरयू रॉय ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। विधानसभा में मतदान के दौरान 77 विधायक उपस्थित रहे।
जयराम रमेश ने कहा कि किसी तरह का कोई संदेश नहीं था। हम पहले ही कह रहे थे कि हम अच्छे नंबर के साथ विश्वास मत जीतेंगे। हमारे समर्थन में 47 विधायक थे। ऑपरेशन कीचड़ फेल हो गया है। बीजेपी ने पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया, फिर चंपई सोरेन की शपथ देरी से दिलवाई। उनके सारे सारे प्रयास खराब हो गए हैं।
चंपई सोरेन सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया है। उनकी सरकार के पक्ष में 47 वोट डाले गए जबकि 29 विधायक उनकी सरकार के विरोध में रहे।
चंपई सोरेन सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। सरकार के पक्ष में 47 वोट डाले गए जबकि विरोध में 29 वोट डाले गए
झारखंड विधानसभा के स्पीकर ने विश्वास मत का समर्थन कर रहे विधायकों को अपने स्थान पर खड़ा होने के लिए कहा। इसके बाद सीएम चंपई और पूर्व सीएम हेमंत सहित तमाम जेएमएम और कांग्रेस विधायक खड़े हो गए।
झारखंड विधानसभा में थोड़ी देर में विश्वास मत पर वोटिंग होगी।
AJSU विधायक सुदेश महतो ने कहा कि हम सत्ता पक्ष की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करेंगे और फ्लोर टेस्ट की मांग के पीछे के कारणों पर बहस करेंगे। ऐसा करने (सत्तारूढ़ विधायकों को हैदराबाद भेजने) की कोई जरूरत नहीं थी। विपक्ष द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा था।
झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम पर बातचीत करते हुए बीजेपी के सांसद समीर ओरान ने कहा कि आज फ्लोर टेस्ट होने वाला है। हालांकि, विधायक एकजुट नहीं हैं इसलिए वे हैदराबाद और अन्य स्थानों पर जा रहे हैं। जनता भी सरकार को खारिज करने के मूड में है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वे मुझे सलाखों के पीछे डालकर सफल हो जाएंगे, तो यह झारखंड है जहां कई लोगों ने अपनी जान दी है। सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोग तब से कुर्बानी दे रहे हैं, जब ये लोग आजादी के सपने भी नहीं देखते थे।
मुझे पता था कि रोड़े अटकाएंगे। मेरे हवाई जहाज से चलने से इन्हें तकलीफ है। कर्ज देने में भी आदिवासियों से भेदभाव किया जा रहा है। जब इन्हें कुछ नहीं मिला तो खाते खंगालने लगे हैं। हमने सिर झुकाकर चलना नहीं सीखा है। इनके सहयोगी लाखों-करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए हैं।
हेमंत सोरेन ने कहा कि मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए गए हैं। अगर आरोप साबित हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। विपक्ष साबित करे कि वो जमीन मेरे नाम पर है। हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, वक्त के लिए बचा कर रखे हैं। इनको घोटाले 2019 से नजर आ रहे हैं। विपक्ष नहीं चाहता कि दलित आदिवासी आगे बढ़ें।
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें जंगल में जाने को कहा जा रहा है। उनका बस चले तो हमें जंगल में भेज दें। आगे भी ऐसा होता रहेगा। आदिवासियों के लिए इतनी घृणा क्यों है? मैं हार नहीं मानूंगा। मुझे जेल भेजने के इनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की गई है। मेरी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल था। 31 जनवरी देश की काली रात थी। मेरी गिरफ्तारी को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।
विधानसभा में चंपई सोरेन बोले कि खनन का एक पत्थर हेमंत सोरेन ने नहीं हुई है। हेमंत की हर योजना गरीबों के लिए है। इसके बाद भी उन्हें घोटाले में फंसाया गया है। हेमंत सोरेन झारखंड के मन में हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने फ्लोर टेस्ट के दौरान अपने संबोधन में कहा कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। हम मजदूरों को हवाई जहाज से लेकर आए। कोरोना काल में इस सरकार के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।
गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट (HC) ने ईडी से जवाब मांगा है। HC ने 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है। अगली सुनवाई 12 फरवरी को है।
झारखंड विधानसभा में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अभी अभिभाषण दे रहे हैं। अभिभाषण के बाद बहुमत परीक्षण होगा। सभी दलों के विधायक विधानसभा में मौजूद हैं।
झारखंड में थोड़ी देर में विधानसभा में फ्लोर टेस्ट शुरू होगा। इसको कराने के लिए झारखंड के राज्यपाल विधानसभा पहुंच गए हैं। हेमंत सोरेन भी विधानसभा में मौजूद हैं।
JMM और उसके सहयोगी विधायक विशेष बस से विधानसभा पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में फ्लोर टेस्ट शुरू होगा। चंपई सोरेन सरकार को आज बहुमत साबित करना होगा। JMM का दावा है कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है।
झारखंड की राजनीतिक स्तिथि पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ''पीएम मोदी की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त है और केंद्रीय एजेंसी काम नहीं करती है, तो ऐसा नहीं हो सकता है। केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को कई बार बुलाया और अगर वह भ्रष्टाचार में शामिल नहीं थे तो उन्हें बहुत पहले ही ईडी के सामने पेश होना चाहिए था।"
JMM विधायक और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने कहा, "मुझे लगता है कि हर कोई हमारी एकता देख सकता है। हम मजबूती से हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं। लोग बीजेपी के गंदे खेल को समझ गए हैं।"
झारखंड में बनी चंपई सोरेन सरकार को आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करना होगा। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी वोटिंग में हिस्सा लेंगे। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए।