संशोधित नागरिकता कानून के विरोध पर अमित शाह ने सोमवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों के बीच भ्रम फैला रही हैं। शाह ने कहा इस कानून से किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं जाएगी। राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं।
विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने झारखंड के विकास के लिये बहुत कम काम किया और यह जानना चाहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा क्यों सत्ता में रहते हुए नक्सलवाद को खत्म नहीं कर पाया।
एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यहां कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अलग झारखंड राज्य बनाया और मोदी सरकार ने नक्सलवाद को जमीन के 20 फुट नीचे दफनाने के बाद इसके विकास का काम किया।
CAA is to give citizenship to religiously persecuted refugees, it is not to take away citizenship of any Indian.
Some parties are spreading rumours and inciting violence for their political interest.
I request students to go through the CAA once and not fall in their trap. pic.twitter.com/cEfuWiJWrn
— Amit Shah (@AmitShah) December 16, 2019
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी द्वारा किये गए विकास कार्यों का ब्योरा देना चाहिए।भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड का साहेबगंज कभी एशिया और यूरोप में देशों के लिये व्यापार गलियारा हुआ करता था, लेकिन ‘‘कांग्रेस ने राज्य में अपने शासन के दौरान सभी व्यापारिक अवसरों को बर्बाद कर दिया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी पूछते रहते हैं कि हम राज्य में अपनी रैलियों के दौरान कश्मीर (अनुच्छेद 370 को रद्द करने) का जिक्र क्यों करते हैं। उन्होंने इतालवी चश्मा पहन रखा है और उन्हें यह जानकारी नहीं है कि देश की रक्षा के लिये राज्य के युवा सीमा पर अपना खून बहाते हैं।’’
(भाषा इनपुट्स के साथ)