Priyanka Gandhi: संसद परिसर में बुधवार को एक अलग तरह का माहौल देखने को मिला। जब वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी को कुछ महिला सांसद हाथ मिलाने लगीं। हाथ मिलाने के दौरान महिला सांसदों ने प्रियंका गांधी से जय श्रीराम कहा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आए वीडियो में कुछ महिला संसद परिसर में प्रियंका गांधी से मुलाकात करती दिखाई दे रही हैं। जब प्रियंका गांधी उनसे हाथ मिला रही थीं। इस दौरान महिला सांसदों ने उनसे जय श्रीराम कहा। इस पर प्रियंका ने पहले उन्हें जय हिंद में जवाब दिया और फिर कहा कि सुनिए, हम महिलाएं हैं तो जय सियाराम। सीता को मत छोड़ो। प्रियंका गांधी के यह कहने पर महिला सांसद भी मुस्कराते हुए नजर आईं।
इस वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने भी यह वीडियो पोस्ट किया है। सुप्रिया श्रीनेत ने प्रियंका गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा,जय सियाराम । हम महिलायें हैं, सीता को मत छोड़ो” महिला सांसदों के जय श्रीराम अभिवादन का जवाब प्रियंका गांधी ने उस मां सीता की याद दिला कर दिया, जिनके बिना भगवान राम का नाम अधूरा है।”
पहली बार सांसद बनने के बाद प्रियंका गांधी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। उन्होंने सरकार से पहली मांग करते हुए लैंडस्लाइड से पीड़ित परिवारो के लिए वित्तीय सहायता की मांग की है। साथ ही सरकार की योजना के बारे में भी जानकारी ली। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि वायनाड के लोगों की वित्तीय मदद नहीं मिली है। उन्हें बहुत कम सपोर्ट मिला है। मैं सरकार से वायनाड के लिए कार्य योजना के बारे में जानना चाहती हूं।
यह भी पढ़ें-
एकनाथ शिंदे क्यों बोले- अजित दादा को अनुभव है शाम को और सुबह शपथ लेने का
असम की BJP सरकार का बड़ा फैसला- होटल, रेस्तरां और सार्वजनिक जगहों पर नहीं परोसा जाएगा गोमांस