Jagadhri Haryana Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर 8 अक्टूबर यानी आज का दिन बेहद अहम रहा क्योंकि लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस बराबरी पर आ गए थे। 5 अक्टूबर को हुई वोटिंग के बाद आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। ऐसे में अब हरियाणा की 90 सीटों की किस्मत का फैसला हो चुका है। इसी के साथ ही जगाधरी विधानसभा सीट की किस्मत का भी फैसला हो गया है। इस सीट पर जहां पिछली बार 2019 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी वहीं, इस बार 2024 में इसे हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के अकरम खान ने बीजेपी के कंवर पाल को हरा दिया है। दोनों के बीच 6781 वोटों का फासला है। अकरम खान को 67094 वोट मिले हैं तो कंवर पाल ने 60313 वोट हासिल कर पाए हैं।
वैसे तो 90 की सभी 90 सीट अहम हैं लेकिन ऐसी ही सीट जगाधरी सीट है जहां से पिछले दो बार से बीजेपी की जीत हो रही है, हालांकि इस चुनाव में यहां कांग्रेस ने भी टक्कर देने की कोशिश की और इसमें उसे इस बार सफलता हाथ लगी है।
किस नंबर पर कौन प्रत्याशी?
प्रत्याशी की बात करें तो इस सीट से बीजेपी ने सीटिंग विधायक को ही मौका दिया है। यहां बीजेपी ने प्रत्याशी को लेकर कोई भी प्रयोग करने की कोशिश नहीं की है। यहां से बीजेपी ने कंवर पाल गुर्जर को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने यहां से अकरम खान को मौका दिया है। आम आदमी पार्टी से आदर्श पाल गुर्जर को टिकट दिया है, वहीं जेजेपी-आसपा गठबंधन की ओर से आसपा अशोक कश्यप को टिकट दिया है।
गजाधरी विधानसभा चुनाव नतीजे 2024 | ||
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
बीजेपी | कंवर पाल गुर्जर | 60313 |
कांग्रेस | अकरम खान | 67094 |
2019 के विधानसभा चुनाव में किसकी हुई थी जीत
साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी कंवर पाल सिंह को टिकट मिला था। उन्होंने यहां पर दूसरी बार बीजेपी की जीत सुनिश्चित की थी। कंवर पाल गुर्जर ने कांग्रेस के अकरम खान को 16373 वोटों के मार्जिन से हराया था। बीजेपी के कंवर पाल सिंह गुर्जर को 66376 वोट मिले थे। अब यह देखना होगा कि वे इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को हरा पाते हैं या नहीं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव | |||
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट | |
1 | कंवर पाल सिंह | बीजेपी | 66376 |
2 | अकरम खान | कांग्रेस | 50003 |
2014 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
2014 के विधानसभा चुनाव में भी कंवर पाल ने इस सीट पर बीएसपी प्रत्याशी को 34156 वोटों के अंतर से हराया था। 2014 में इस सीट पर बीजेपी का वोट शेयर 44.78% था। कांग्रेस इस चुनाव में तीसरे नंबर रही थी और यह सीट बीजेपी का गढ़ बन गई थी। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की पहली सरकार बनी थी।
अब यह देखना अहम होगा कि आज जब ईवीएम खुलेगी तो पता चलेगा कि यहां बीजेपी हैट्रिक लगाएगी या फिर अकरम खान कंवर पाल गुर्जर को पटखनी देने में कामयाब होंगे।