IRCTC Executive Lounge Rate and Facilities: ट्रेन में सफर करने के लिए आपको अक्सर स्टेशन पर वक्त से पहले पहुंचना पड़ता है। ऐसे में आप अगर स्टेशन पर अपने ट्रेन का इंतजार करने की सोचते हैं तो आपके जेहन में वेटिंग लाउंज की भीड़-भाड़ वाली तस्वीर उभरकर आती है लेकिन रेलवे ने यात्रियों के इंतजार का ख्याल रखते हुए अब रेलवे Executive Lounge की सुविधा दे रहा है। हालांकि यह अभी चुनिंदा शहरों के रेलवे स्टेशनों पर ही उपल्बध है।
क्या है Executive Lounge: दरअसल, Executive Lounge रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए होता है। Executive Lounge काफी सुविधाजन होता है यह पूरी तरह से वातानुकूलित होता है और कई अन्य सुविधाओं से लैस होता है। आपको वाई-फाई, वाशरूम, पेयजल की सुविधा मिलती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अलावा Executive Lounge की सुविधा आगरा कैंट स्टेशन और जयपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। 3 फीट तक के बच्चों के लिए यह सुविधा मुफ्त इसके अतिरिक्त इस सुविधा के लिए भुगतान करना होता है। Executive Lounge में खाने की सुविधा भी उपलब्ध है।
इसमें अलग-अलग दरों पर अलग-अलग सेवाएं हैं। बफे ब्रेकफास्ट के लिए प्रति व्यक्ति 190 रुपए चुकाने होंगे। वहीं बफे नॉन वेज ब्रेकफास्ट के लिए 240 रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा इसेक अलावा बफे लंच के लिए प्रति व्यक्ति 325 रुपए और नॉन वेज लंच के लिए प्रति व्यक्ति 360 रुपए देने होंगे। इसके अलावा वेज बफे डिनर के लिए 325 रुपए और नॉन वेज बफे डिनर के लिए 360 रुपए देने होंगे। जबकि टी स्नैक्स के लिए प्रति व्यक्ति 210 रुपए देने होंगे। यहां क्लिक करके आप रेलवे से जुड़ी सभी जानकारी अपने मोबाइल पर पा सकते हैं।
IRCTC, Indian Railway: रेलवे ने रद्द कर दीं आज चलने वाली 277 ट्रेन, 97 के रूट बदले
[bc_video video_id=”5967824526001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कौन करा सकता है बुक: Executive Lounge की सुविधा यात्रा कर रहे हर यात्री के लिए उपलब्ध है। अगर आप परिवार समेत या ज्यादा संख्या में जा रहे हैं तो आपको Executive Lounge में बुकिंग के लिए पहले जानकारी लेनी होगी। एक्जीक्यूटिव लाउंज की जानकारी 139 पर उपलब्ध है। आपको “Lounge” लिखकर 139 पर भेजना होगा। लाउंज से जुड़ी अन्य जानकारी https://www.irctctourism.com/LoungeHTML/Lounge_FAQS_NDLS.htm पर जाकर देख सकते हैं।

