आईपीएल-9 के लिए 351 प्लेयर्स का ऑक्शन शुरू हो चुका है। इसमें 130 इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं जबकि 219 घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हैं। 2 खिलाड़ी कनाडा और आयरलैंड के हैं। भारतीय तेज गेंदबाज ईंशांत शर्मा को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 3.8 करोड़ रुपए में खरीदा है। सबसे पहली बोली केविन पीटरसन की लगी। उन्हें पुणे ने में 3.5 करोड़ रुपए में खरीदा। अभी तक शेन वॉट्सन सबसे महंगे प्‍लेयर साबित हुए हैं, उन्‍हें 9.5 करोड़ में RCB ने खरीदा है।

LIVE UPDATES

1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के जोस बटलर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ 80 लाख में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले दिनेश कार्तिक को 2 करोड़ 30 लाख में गुजरात लायंस ने खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले मनोज तिवारी भी पहले राउंड में बिना बिके रह गए। 1 करोड़ बेस प्राइस वाले इरफान पठान को 1 करोड़ में पुणे ने खरीदा।

50 लाख बेस प्राइस वाले क्रिस्टोफर मॉरिस पर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच जंग रही और आखिर में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चौंकाते हुए उन्हें 7 करोड़ में खरीदा।

2 करोड़ बेस प्राइस वाले स्टुअर्ट बिन्नी को बैंगलोर ने 2 करोड़ में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श को पुणे ने 4 करोड़ 80 लाख में खरीदा।

धवल कुलकर्णी को गुजरात लायंस ने 2 करोड़ में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के जॉन हेस्टिंग्स को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1.30 करोड़ में खरीदा। 50 लाख की बेस प्राइस वाले प्रवीण कुमार को गुजरात ने 3 करोड़ 50 लाख में खरीदा। 1 करोड़ बेस प्राइस वाले न्यूजीलैंड के टीम साउदी को मुंबई ने 2 करोड़ 50 लाख में खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले मोहित शर्मा को किंग्स इलेवन पंजाब ने 6 करोड़ 50 लाख में खरीदा।

केल एबोट को पंजाब ने 2.1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शरुआत करने वाले भारत के बरेंदर सरन को हैदराबाद ने 1.2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया, उनकी आधार कीमत 50 लाख रुपये थी।

अभिमन्यु मिथुन, आर.पी सिंह को हैदराबाद और पुणे ने 30-30 लाख रुपये में खरीदा। आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड बेंगलोर की टीम में 50 लाख की कीमत के साथ शामिल हुए।

इस नीलामी में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी भी रहे जिन्हें कोई खरीददार नहीं मिला, इनमें फिंच, गुपटिल, श्रीलंका के दिलकरत्ने दिलशान, आस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेले, माइकल हसी, जेम्स पेटिंसन, वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर, डारेन सैमी, मार्लोन सैमुएल्स, बांग्लादेश के तमीम इकबाल, न्यूजीलैंड के नाथन मैक्लम, इंग्लैंड के जोए बर्न्‍स, श्रीलंका के अजंता मेंडिस, थिसरा परेरा शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को राजकोट ने 2 करोड़ 30 लाख में खरीदा।

पहले राउंड में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच को किसी ने नहीं खरीदा। वहीं आशीष नेहरा को 5 करोड़ 50 लाख में हैदराबाद ने खरीदा।

युवराज सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ में खरीदा है। दिल्ली ने पिछली बार युवराज को 16 करोड़ में खरीदा था।

युवी और पवन नेगी पर आठ आईपीएल की टीमों की नजर।

केविन पीटरसन आज की नीलामी के पहले खिलाड़ी रहे जिन्हें पुणे सुपरजाइंटस ने 3.5 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था और इसमें सिर्फ डेढ़ करोड़ ही और जोड़ पाए।

कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन स्मिथ को गुजरात लायंस की टीम ने 2.3 करोड़ रुपए में लिया। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।

दो विदेशी खिलाड़ियों की बोली लगने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की नीलामी हुई। उन्‍हें पुणे की टीम ने 3.8 करोड़ में खरीदा।