दिल्ली के कई हिस्सों में AQI ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार बना हुआ है। जिसके चलते दिल्ली के कई क्षेत्रों में धुंध की पतली परत छाई हुई है। मुंबई में भी कई हिस्सों में धुंध की परत देखने को मिली। दिल्ली के 38 वायु गुणवत्ता-निगरानी स्टेशनों में से 18 में मंगलवार सुबह 6:30 बजे AQI 400 से अधिक या ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया। इन स्टेशनों में आनंद विहार (432), अशोक विहार (420), मुंडका (443), रोहिणी (432), और विवेक विहार (432) शामिल हैं।

इसके अलावा, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 26 से 30 नवंबर तक कोहरा रहेगा। 28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी ने आने वाले दिनों में राजस्थान को छोड़कर, उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और महाराष्ट्र में भी तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

Aaj ki Taaja Khabar

Live Updates
12:18 (IST) 25 Nov 2024
IMD Weather Forecast Today LIVE: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने सुबह या रात के समय मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

11:38 (IST) 25 Nov 2024
IMD Weather Forecast Today LIVE: यूपी, हरियाणा में छाया रहेगा कोहरा

28 से 30 नवंबर के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों में 27 से 29 नवंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

10:18 (IST) 25 Nov 2024
Delhi Air Pollution LIVE: कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने दिल्ली वायु प्रदूषण पर चर्चा के लिए राज्यसभा के महासचिव को पत्र लिखा

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने दिल्ली वायु प्रदूषण पर अल्पकालिक चर्चा के लिए राज्यसभा के महासचिव को पत्र लिखा। उन्होंने कहा, “हमने प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा करने का अनुरोध किया है। हम प्रदूषण के लिए रुके हुए पानी को दोषी मानते हैं लेकिन दिल्ली थर्मल पावर राजधानी में अधिक प्रदूषण फैल रहा है, लोग अस्थमा और अन्य सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं।”

09:44 (IST) 25 Nov 2024
Delhi Pollution LIVE: दिल्ली-एनसीआर में ऑनलाइन क्लासेज

दिल्ली नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज 25 नवंबर 2024 तक बढ़ा दी गयी हैं।

09:42 (IST) 25 Nov 2024
Delhi Pollution LIVE: दिल्ली में पटाखे बैन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

दिल्ली में पटाखे बैन करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। 11 नवंबर को पिछली सुनवाई में दिल्ली सरकार से कहा था कि राजधानी में सालभर पटाखा बैन पर 25 नवंबर से पहले फैसला लें।

09:33 (IST) 25 Nov 2024
IMD Weather Forecast Today LIVE: मुंबई में धुंध की परत

मुंबई में भी वायु प्रदूषण से निजात नहीं मिल रही है। सोमवार को शहर में धुंध की परत छाई रही

09:30 (IST) 25 Nov 2024
IMD Weather Forecast Today LIVE: दिल्ली के AQI में थोड़ा सुधार

दिल्ली का औसत एक्यूआई रविवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में था। एएनआई के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के कई हिस्सों में AQI स्कोर में थोड़ा सुधार हुआ और यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। इस बीच प्रदूषण के चलते गुरुग्राम, नोएडा और फ़रीदाबाद स्कूल में फिजिकल क्लासेज 25 नवंबर को भी बंद रहेंगी और ऑनलाइन पढ़ाई होगी।

दिल्ली में GRAP-4 प्रतिबंधों में ढील देने पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा। दिल्ली में पटाखे बैन करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इसी के साथ आज सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-एनसीआर में ऑनलाइन क्लासेज जारी रखने पर भी फैसला लेगा।