IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 26 सितंबर LIVE: मुंबई में लगातार हो रही बारिश से लोगों का बुरा हाल है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुकवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश का असर उड़ानों पर भी देखने को मिला है। कई फ्लाइट रद्द कर दी गईं तो कुछ का रूट बदला गया है। मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन की रफ्तार भी रुक गई है। महाराष्ट्र सरकार ने मौसम विभाग के अलर्ट के के बाद स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम विभाग ने गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां बंद हो जाएंगी और मौसम सुहाना होने की उम्मीद है। इसी तरह से एक या दो दिनों में हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम के ऊपर वायुमंडल में बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती स्थिति में बदल गया। यह बिहार होते हुए मौजूदा समय यूपी के ऊपर है। ऐसे में कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के 40 जिलों में बारिश और आंधी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, अमेठी, सुलतानपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं।
मुंबई में दहिसर, मीठी, ओशिवारा और पोइसर चार नदियां हैं। यह मलाड, माहिम, मार्वे और ठाणे की खाड़ियों से होकर अरब सागर में गिरती हैं। बारिश के कारण इन इलाकों में पानी भर जाता है। मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन के पहिए भी बारिश से थम जाते हैं। ऐसे में बारिश के पानी को निकलने की कोई जगह नहीं होती। एक्सपर्ट्स की मानें तो समुद्र का जलस्तर बढ़ने से 2050 तक मुंबई के कई हिस्सों के डूबने का खतरा है।
मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाके पानी से डूबे हुए हैं। अब तक 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। एक अपार्टमेंट के सामने मेनहोल खुला होने से उसमें एक महिला की डूबकर मौत हो गई। इस मामले में बीएमसी पर लापरवाही का आरोप लगा है। अधिकारियों ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मुंबई में बारिश ने पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2020 के बाद सितंबर में 170 मिमी से अधिक बारिश देखने को मिली है। बुधवार शाम को मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश के बाद बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने के कारण निवासियों में बेचैनी की स्थिति पैदा हो गई। IMD ने अपने नवीनतम बयान में गुरुवार को महानगर और उसके उपनगरों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मुंबई और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में भारी बारिश के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट एक की मौत मुंबई और अन्य मुंबई महानगर क्षेत्र में हुईं। मुंबई में, 45 वर्षीय महिला विमल अनिल गायकवाड़ बुधवार रात अंधेरी के वेरावली जलाशय के पास एक नाले में डूब गई। इसके अलावा, कल्याण के कांबा गांव में दो मजदूर बिजली की चपेट में आ गए और खोपोली में एक झरने के पास एक महिला डूब गई।
मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को कोंकण और गोवा के साथ ही मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिनों में सौराष्ट्र और कच्छ में भी बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण मुंब्रा बाईपास रोड पर लैंडस्लाइड भी हुआ है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 सितंबर को बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर यानी गुरुवार को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बादल गरजने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना है। इसके बाद बारिश में कमी आएगी। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसी तरह से एक या दो दिनों में हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है।
मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई में भारी बारिश के कारण अवकाश घोषित कर दिया है। बारिश का असर लोकल ट्रेन और फ्लाइट पर भी देखने को मिल रहा है।
मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 26 सितंबर को सुबह 8:30 बजे तक मुंबई और पूरे महाराष्ट्र के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए महाराष्ट्र के पालघर और नासिक जिलों में भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ और गुरुवार को मुंबई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।