दिल्ली और एनसीआर में रविवार को आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में वृद्धि की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो सकती है। गुरुग्राम में भी आज आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 35.14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.02 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आज की ताजी खबरें यहां पढ़ें

देशभर में मौसम की स्थिति मिला-जुला है। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व बर्धमान, हुगली और हावड़ा जिलों में आज तेज हवा, बिजली, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम साफ़ रहेगा, जिससे दिन में तेज धूप और गर्मी का अनुभव हो सकता है। उत्तराखंड के पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, 27 मार्च तक हवाएं धीमी रहेंगी, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है। न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। 27 मार्च के बाद हल्की हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन गर्मी का असर बरकरार रहेगा। प्रदूषण के मोर्चे पर भी दिल्ली को राहत नहीं मिल रही है।

Live Updates
08:57 (IST) 22 Mar 2025
Weather Forecast LIVE: मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से खेती को काफी नुकसान

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और ओलावृष्टि से खेती पर काफी असर पड़ रहा है। राज्य के सागर, दमोह और पन्ना जिले में ओले गिरने से काफी नुकसान हुआ है।

08:31 (IST) 22 Mar 2025
Weather Forecast LIVE: हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है

हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रविवार को कुछ इलाकों में हल्के बादल देखे जा सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।