IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम: देशभर में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 26 से 28 दिसंबर के दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं दिल्ली में भी तापमान में और गिरावट हो सकती है। कई राज्यों में शीतलहर, कोहरे, बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में चिल्लई कलां का दौर शुरू हो चुका है और श्रीनगर में तापमान -8.5 डिग्री तक गिर चुका है। वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी लैंडस्लाइड हुई है। इसकी वजह से नेशनल हाईवे बंद हो गया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 388 रहा जो ‘बेहद खराब’ कैटेगरी में आता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, ओखला फेज 2 (390), अलीपुर (411), रोहिणी (426), आईटीओ (384), अशोक विहार (430), वाजीपुर (434), शादीपुर (387), मुंडका (428), जहांगीरपुरी (441), नरेला (374), डीटीयू (354), आरके पुरम (462), आनंद विहार (427), पूसा (379) और पंजाबी बाग (420) में एक्यूआई दर्ज हुआ है।

Live Updates

आईएमडी ने 22 दिसंबर, 2024 तक हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। पढ़ें देशभर के पूरे मौसम का हाल…

13:26 (IST) 21 Dec 2024
Aaj Ka Mausam LIVE: रायपुर में बादल छाए

राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, लेकिन सोमवार से मौसम साफ होने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

12:46 (IST) 21 Dec 2024
Aaj Ka Mausam LIVE: यूपी मे कैसा रहेगा मौसम

21 से 24 दिसंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के साथ ही सुबह और रात के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।हालांकि इस अवधि में किसी भी जिले में शीत लहर चलने की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

12:24 (IST) 21 Dec 2024
Aaj Ka Mausam LIVE: सीकर में कड़ाके की ठंड

राजस्थान के सीकर जिले की बात करें तो, कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। फतेहपुर समेत कई इलाकों में कोहरे का कहर से जन जीवन प्रभावित हो गया है।

11:46 (IST) 21 Dec 2024
Aaj Ka Mausam LIVE: श्रीनगर में कितना तापमान

‘चिल्लई कलां’ कहे जाने वाले 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि के पहले दिन शनिवार को श्रीनगर शहर में तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो 2000 के बाद से सबसे कम तापमान था।

11:09 (IST) 21 Dec 2024
Aaj Ka Mausam LIVE: महाराष्ट्र के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी

महाराष्ट्र में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। IMD ने आने वाले दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया है, लेकिन चेतावनी दी है कि शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा, IMD के अनुसार कोंकण और मध्य महाराष्ट्र क्षेत्रों में छिटपुट बारिश की उम्मीद है।

10:32 (IST) 21 Dec 2024
Aaj Ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश में आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में शीतलह का अलर्ट जारी किया गया है। यहां आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भी शीत लहर रहेगी. इन सभी जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

10:07 (IST) 21 Dec 2024
Aaj Ka Mausam LIVE: मुंबई में कितना रहा तापमान

शनिवार को शहर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मुंबई के कई इलाकों में ‘मध्यम’ वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 199 AQI के साथ ‘मध्यम’ वायु गुणवत्ता दर्ज की गई।

09:51 (IST) 21 Dec 2024
Aaj Ka Mausam LIVE: राजस्थान में भी कोहरा

आईएमडी ने कल तक हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

09:21 (IST) 21 Dec 2024
Aaj Ka Mausam LIVE: दिल्ली के सफदरजंग में कितना तापमान

दिल्ली के सफदरजंग और पालम में न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.6 और 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

09:18 (IST) 21 Dec 2024
Aaj Ka Mausam LIVE: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं और बारिश की संभावना बढ़ गई है।

09:18 (IST) 21 Dec 2024
Aaj Ka Mausam LIVE: हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की आशंका

25 और 26 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भीषण शीतलहर चलने के आसार हैं। इसके अलावा, 26 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी शीतलहर का असर रहने की उम्मीद है। पंजाब और राजस्थान में भी आज शीतलहर चल सकती है।