IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 17 मार्च LIVE: होली के बाद से दिल्ली एनसीआर और आसपास के राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। दिल्ली एनसीआर में बहुत जल्द ही गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 18 मार्च से गर्म हवाएं चलना शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने 17 और 18 मार्च को दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं दिल्ली का मौसम 19 मार्च से साफ रहेगा। IMD के अनुसार 17 मार्च को राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं 18 मार्च को तेज हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
कई राज्यों में हो सकती बारिश: मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और गुजरात में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कई राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी भी जारी की गई है। ओडिशा में भीषण गर्मी का अलर्ट है जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भी तेज गर्मी पड़ सकती है।
मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है, जहां मौसम में हुए बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं गलत कहीं हिस्सों में बारिश हो रही है।
डाल्टेनगंज में का पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। बोकारो थर्मल में यह 36.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है।
18 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवा चलेगी और अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंच जाएगा।
आईएमडी ने राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसकी वजह से राज्य के कई पूर्वोत्तर जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और एक्यूआई संतोषजनक रहा। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा।
इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, झाबुआ और रतलाम जिले में बारिश की भविष्यवाणी की है।
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज व बिजली के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 30-50 किमी प्रति घंटे की गति तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, आज गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और मौसम शुष्क रहा, जिससे एक दिन पहले दर्ज किए गए तापमान से थोड़ी राहत मिली। रांची में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आधिकारिक तौर पर लू की चेतावनी वापस ले ली है, क्योंकि अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई।
राजस्थान में बारिश, आंधी-तूफान और ओले गिरने के बाद एक बार फिर मौसम साफ नजर आने लगा है।
मार्च के महीने में तेज धूप और उमस से परेशान बोकारोवासियों को आज राहत मिली है। बीते दिनों बढ़ती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। हालांकि आज कुछ राहत मिली है।
मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक लू की संभावना जताते हुए झारसुगुडा, संबलपुर और कालाहांडी के लिए ‘रेड वॉर्निंग’ जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के लिए प्रदेश में तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद प्रदेश में एक बार फिर छिटपुट बारिश का अंदेशा है।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हिमपात हुआ। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
19 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री बने रहने के आसार जताए गए हैं। 20 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दिन भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
हीटवेव का कोर जोन ओडिशा है जो इससे पहले सौराष्ट्र में था। सबसे ज्यादा तापमान भी ओडिशा के आंतरिक हिस्सों में दर्ज किया गया है।
पहाड़ों में 19-20 मार्च के आसपास हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इस साल पहाड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी हुई थी जिससे सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
मार्च की दोपहरी दिल्ली में भी लोगों को पसीने छुड़ा रही है। बीते दिनों अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया हालांकि ये स्वाभाविक है कि सर्दी के बाद गर्मी बढ़ेगी।
छत्तीसगाह के रायगढ़ जिले में इस साल मार्च में ही इस कदर तपने लगा है कि अप्रैल-मई की गर्मी याद आने लगी है।
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। जयपुर के ग्रामीण इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा सीकर, अलवर, करौली, हनुमानगढ़ और चूरू में भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने नोएडा के लिए 19 और 20 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना जताई है। तो वहीं 21 मार्च से तेज धूप की संभावना जताई है।
दिल्ली-एनसीआर में दोपहर का मौसम साफ है। वहीं मौसम विभाग ने शाम में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार ईस्ट सेंट्रल इंडिया में 20 से 23 मार्च के दौरान गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में इन इलाकों में तापमान में गिरावट हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ तूफान तथा बिजली गिरने की संभावना है।
उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार आज से ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके कारण तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
बिहार में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि आज (सोमवार) तापमान कुछ कम रहेगा और साउथ बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रात के समय भी मौसम गर्म होना शुरू हो गया है। आज के बाद से दो दिनों के लिए प्रदेश में तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद प्रदेश में फिर बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और गुजरात में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा ओडिशा में भीषण गर्मी का अलर्ट है जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भी तेज गर्मी पड़ सकती है।
IMD के अनुसार 17 मार्च को राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं 18 मार्च को तेज हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।