IMD Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में तेज हवाओं की वजह से तापमान में कमी आई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि जैसे ही तेज हवाओं का दौर थमेगा, उसके तुरंत बाद गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी के बाद से दिल्ली में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं अभी दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं 15 फरवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी से उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। बुधवार को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Live Updates
18:30 (IST) 14 Feb 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: जानें कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

17:12 (IST) 14 Feb 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: 19 फरवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 19 फरवरी को दिल्ली में बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट भी हो सकती है।

16:17 (IST) 14 Feb 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: राजस्थान में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

15:10 (IST) 14 Feb 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय हवा की गति 08 किमी प्रति घंटे से कम होने के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा से आने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर दिशा से 10-12 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह और कम होकर उत्तर-पूर्व दिशा से 06 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।

14:49 (IST) 14 Feb 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की संभावना

Aaj ka Mausam LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है।

14:48 (IST) 14 Feb 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: कहां - कहां कोहरे का अनुमान?

Aaj ka Mausam LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

14:12 (IST) 14 Feb 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं 15 फरवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

13:21 (IST) 14 Feb 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: 19 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो सकती बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी से उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। बुधवार को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

13:06 (IST) 14 Feb 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: राजस्थान में कैसा है मौसम?

Aaj ka Mausam LIVE: राजस्थान में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा और फतेहपुर 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। सीकर में 6.7 डिग्री सेल्सियस, करौली में 6.8 डिग्री, दौसा में 7.5 डिग्री और माउंट आबू में 8.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में 12.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

12:35 (IST) 14 Feb 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: 17 फरवरी के बाद से पड़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी के बाद से दिल्ली में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं अभी दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

12:33 (IST) 14 Feb 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 20 फरवरी को मैदानी इलाकों को भी करेगा प्रभावित

Aaj ka Mausam LIVE: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 20 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करना जारी रखेगा और फिर इसके पूर्व की ओर बढ़ने और 21-23 फरवरी को पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

12:28 (IST) 14 Feb 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्रों को करेगा प्रभावित

Aaj ka Mausam LIVE: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 17-20 फरवरी 2025 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। 18 और 19 फरवरी को इसकी तीव्रता पीक पर होगी।

12:26 (IST) 14 Feb 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: दिल्ली में हवाओं के थमने के बाद से ही शुरू हो जाएगा गर्मी का दौर

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि जैसे ही तेज हवाओं का दौर थमेगा, उसके तुरंत बाद गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

12:25 (IST) 14 Feb 2025
Mausam ki Jaankari LIVE: दिल्ली में आसमान साफ

Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साफ आसमान के बीच धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। IMD ने राजधानी में आसमान साफ ​​रहने और मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।