दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम साफ है। हवा की स्पीड कम होने से प्रदूषण बढ़ गया है। सुबह-शाम ठंड तो है, लेकिन दोपहर में धूप से राहत मिल रही है। 11-12 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक दिन में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 263 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है लेकिन वायु गुणवत्ता के स्तर में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
Mausam ki Jaankar LIVE: केरल में दिन के तापमान में वृद्धि को देखते हुए धूप में काम करने वाले मजदूरों के काम के घंटों में लू लगने के जोखिम को देखते हुए दस मई तक समय में बदलाव किया गया है। श्रम आयुक्त सफना नसीरुद्दीन ने मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि काम के घंटे सुबह सात बजे से शाम सात बजे के बीच आठ घंटे तय किए गए हैं और दिन में काम करने वाले सभी श्रमिकों को दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक आराम का समय देना अनिवार्य होगा।
Mausam ki Jaankar LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय मुख्य सतही हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किमी प्रति घंटे से कम की गति से चलने की संभावना है। इसके बाद दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 18-20 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात के समय यह कम होकर उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।
Mausam ki Jaankar LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में कल आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज हवाएं (15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय मुख्य सतही हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम गति से चलने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 18-20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम गति से हवा की गति और कम होगी।
Mausam ki Jaankar LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह तक के चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा तथा पश्चिम राजस्थान के बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदा बांदी दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर में 07.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Mausam ki Jaankar LIVE: राजस्थान के बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई जबकि बाकी जगहों पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
Mausam ki Jaankar LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 12 फरवरी तक बिहार के अलग-अलग इलाकों में तथा 13 फरवरी तक पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
Mausam ki Jaankari LIVE: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कल 12 फरवरी को कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 263 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि वायु गुणवत्ता में विशेष सुधार की उम्मीद नहीं है, जिससे प्रदूषण के स्तर में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत था।
उत्तर भारत में सर्दी कम होने लगी है। दोपहर की धूप से ठंड में राहत मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। नॉर्थ ईस्ट में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में कोहरा बना रह सकता है।
बिहार में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। 15 फरवरी तक यह 10 डिग्री से कम हो सकता है। राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। हिमाचल में बर्फबारी और आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट है। 12 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर घट रहा है। 11 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ हिस्सों में कोहरा छा सकता है। 12 फरवरी तक बादल छाए रह सकते हैं। 14 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इससे अरुणाचल, असम, मेघालय में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। बादल गरज सकते हैं और बिजली गिरने की आशंका भी है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है।
दिल्ली में तापमान बढ़ने के बावजूद दोपहर की धूप से लोगों को राहत महसूस हो रही है। हालांकि सुबह-शाम ठंड अभी बनी हुई है। लोगों ने अभी रजाइयां नहीं हटाई हैं।
दिल्ली में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 11 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश या बर्फबारी देखी जाएगी। हालांकि दिल्ली एनसीआर के मौसम पर इसका बड़ा असर आने के आसार कम ही हैं। दिल्ली एनसीआर के इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। सुबह के वक्त धुंध पड़ सकती है। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान के 28°C के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक एमपी के शहडोल, उमरिया, सिंगरौली, छतरपुर, शाजापुर और राजगढ़ जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में पिछले दो दिनों से ठंड काफी बढ़ गई है।
मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट आई है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे शहरों में करीब 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और हवाओं के कारण तापमान तेजी से गिरा है।
बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है। रविवार को भागलपुर समेत पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान दिन में 8 डिग्री दर्ज हुआ जबकि अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया
दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार उतार-चढ़ाव का सामना कर रहा है। दिल्ली में AQI फिर से बढ़ गया है, जबकि गाजियाबाद में यह पहले 100 से नीचे पहुंच गया था। हालांकि, हवा की गति धीमी होते ही प्रदूषण दोबारा बढ़ गया, जिससे हवा फिर जहरीली हो गई। खासकर गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जो दिल्ली के बाद सबसे अधिक प्रदूषित इलाकों में शामिल है।
यूपी में मौसम में बदलाव साफ दिख रहा है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आसमान साफ है। सुबह से धूप खिली है। आज धुंध में भी राहत मिली है। सुबह के समय तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में बीते 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहा और सभी शहरों में तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान फतेहपुर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर और अलवर में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।
दिल्ली में प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन चुका है और इसे हल करने के लिए कृषि अवशेषों (जैसे फसल की पराली) का बेहतर तरीके से प्रबंधन करना जरूरी है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंप्रेस्ड (संपीड़ित) बायोगैस (सीबीजी) पराली जलाने और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन दोनों से निपटने में एक स्थायी समाधान प्रदान करती है।
राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहा और सभी शहरों में तेज धूप निकली। इस दौरान फतेहपुर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर और अलवर में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।
पिछले दो दिनों से ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को फिर से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है और शनिवार को यहां एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में यानी 152 दर्ज किया गया था।