दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। यूपी से लेकर राजस्थान और हरियाणा से लेकर पंजाब में तापमान 44 डिग्री के पार है। सुबह से ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी गर्मी और लू से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आईएमडी ने मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा में भी हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार के भी कुछ हिस्सों में लू का असर देखने को मिल सकता है। आईएमडी के मुताबिक लू के थपेड़ों से अभी कम से कम 10 दिन तक किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। 27-28 जून के आसपास मानसून पहुंचने के बाद लोगों को राहत मिल सकती है।

जानें आज का मौसम कैसे रहेगा

Live Updates

मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

14:08 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: मुंबई में IMD के चीफ साइंटिस्ट सुनील कांबले ने कहा, “मुंबई में पिछले 2-3 दिनों में बारिश की गति थोड़ी कम हुई थी, लेकिन अब यह गति पकड़ रही है। आने वाले 2-3 दिनों में हमने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। हमने पूरे विदर्भ के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र का बाकी हिस्सा भी अलर्ट पर नहीं है, लेकिन वहां भी मध्यम बारिश जारी रहेगी…”

13:03 (IST) 19 Jun 2024
Weather Updates: सक्रिय हुआ मानसून

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ, गंगा के मैदानी इलाकों में बिहार और झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि एक चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल में असम के ऊपर बना हुआ है। निचले क्षोभमंडल में बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर भारत तक तेज़ दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं।

12:49 (IST) 19 Jun 2024
Weather Updates: यूपी में भी मानसून में हो रही देरी

भीषण गर्मी से इस बार लोगों का बुरा हाल है। लोगों की नजर अब मानसून पर टिकी है। अब समुद्र तट और आकाश गंगा से मानसून के दृष्टिगत शुभ संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ला-नीनो के कारण ही इस बार भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहा। यही ला-नीनो बेहतर मानसून का भी सबब बनने जा रहा है। मानसून के 25 जून के आसपास आने की संभावना थी, लेकिन अब इसमें देरी हो रही है।

11:56 (IST) 19 Jun 2024
Weather Updates: मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। अगले दो दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। इससे 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

11:05 (IST) 19 Jun 2024
Weather Updates: दिल्ली में टूटा न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड

दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है । बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री अधिक है। दिल्ली में 13 साल बाद इतना तापमान दर्ज किया गया है।

10:22 (IST) 19 Jun 2024
Weather Updates: नोएडा में 24 घंटे में 15 लोगों की मौत

नोएडा में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर 15 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि लू और हीट स्ट्रोक की वजह से सभी मौतें हुई हैं। सभी लोग मजदूर और फुटपाथ पर रहने वाले बताए जा रहे हैं।

09:40 (IST) 19 Jun 2024
Weather Updates: दो दिन बाद दिल्ली में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 20 और 21 जून (गुरुवार और शुक्रवार) को कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

09:13 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: दिल्ली में आज होगी बारिश?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: आईएमडी के सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी को बुधवार से हल्की राहत मिल सकती है। बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किए जाने के आसार हैं, जबकि शुक्रवार और शनिवार को ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के बाद एक नया WD उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा जिसके असर से राष्ट्रीय राजधानी को भी राहत मिलेगी।

09:10 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: अगले तीन चार दिनों में इन राज्यों में मानसून आने की संभावना

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून आने की स्थिति बन रही हैं।

09:09 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: मानसून के थम जाने से जून में बारिश औसत से 20% कम

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: भारत में एक जून से मानसून अवधि की शुरुआत के बाद से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि भारत में एक से 18 जून के बीच 64.5 मिमी बारिश हुई, जो लंबी अवधि के 80.6 मिमी के औसत (एलपीए) से 20 प्रतिशत कम है।

09:06 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: राजस्थान में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभागों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है। राजस्थान के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 

09:03 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: मंगलवार को राजस्थान में संगरिया रहा सबसे गर्म

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: मंगलवार को राजस्थान के संगरिया 44.9 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। पिछले कुछ हफ्तों में राजस्थान में दो बार तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और दिल्ली में लगातार 36 दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। 

08:57 (IST) 19 Jun 2024
Weather Updates: बिहार में कल पहुंचेगा मानसून

बिहार में मानसून को इंतजार कर रहे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 20 जून को बिहार में मानसून के दाखिल होने के साथ ही वर्ष शुरू हो जायेगी। 19 जून यानी आज मानसून का रुख बंगाल से बिहार की ओर होगा। सबसे ज्यादा झमाझम बारिश के असर 22 जून को बताया जा रहा है।

08:52 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: मंगलवार को उरई में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कम से कम दस स्थानों पर मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया या उससे अधिक हो गया। उत्तर प्रदेश का उरई 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा।

08:51 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: मंगलवार को उरई में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कम से कम दस स्थानों पर मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया या उससे अधिक हो गया। उत्तर प्रदेश का उरई 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा।

08:48 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: अस्पतालों में लू लगने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में गर्मी के कारण लू लगने की समस्या वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है क्योंकि पारा लगातार बढ़ रहा है।

08:47 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: गर्मी की वजह से दिल्ली में बिजली की डिमांड ने तोड़े रिकॉर्ड

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: मंगलवार दोपहर को राष्ट्रीय राजधानी की अधिकतम बिजली मांग 8,647 मेगावाट तक पहुंच गई जो शहर के लिए अब तक की सबसे अधिक है।

08:46 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: दिल्ली में मंगलवार को कितना रहा अधिकतम तापमान?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: भीषण जल संकट से जूझ रही दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस समय के लिए सामान्य से कम से कम छह डिग्री अधिक है।

08:44 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: नदियों का जलस्तर निचले स्तर पर

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: भीषण गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोग पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जलाशयों और नदियों में जल स्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। सिंचाई के लिए पानी की कमी से कुछ क्षेत्रों में खेती पर असर पड़ा है। बिजली ग्रिड पर भारी दबाव है और शॉर्ट सर्किट और आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

08:42 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: नोएडा में भीषण गर्मी की वजह से सात मरे?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: भीषण गर्मी पड़ने के दौरान, पिछले 24 घंटों में नोएडा के विभिन्न इलाकों में सात लोग बिना किसी चोट के मृत पाए गए। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इनकी मौतों के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

08:41 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: इन राज्यों में बनी हुई है भीषण गर्मी की स्थिति

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: उत्तर प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

08:40 (IST) 19 Jun 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: उत्तर, पूर्वी भारत के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 19 जून LIVE: उत्तर और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा, जिससे बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई और रातें सामान्य से अधिक गर्म रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

08:20 (IST) 19 Jun 2024
Weather Update: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर भारत भले ही भीषण गर्मी का सामना कर रहा हो लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने 19 से 21 तारीख के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट जारी किया गया है।

08:17 (IST) 19 Jun 2024
Weather Updates: मुंबई से बारिश से लोगों को मिली राहत

मुंबई में बुधवार सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में अगले कुछ समय तक बारिश जारी रहेगी।

08:15 (IST) 19 Jun 2024
Weather Updates: दिल्ली में गर्मी से 33 लोगों की मौत

दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी से पिछले 24 घंटे में 33 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताहिक यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस के पास अभी पांच जिलों का डेटा नहीं है। जिन लोगों की गर्मी से मौत हुई है उनमें अधिकतर फुटपाथ व रैन बसेरों में रहने वाले लोग थे।

08:03 (IST) 19 Jun 2024
Weather Updates: पहाड़ों पर भी रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी

भीषण गर्मी का असर सिर्फ मैदानी इलाकों पर ही नहीं बल्कि पहाड़ों पर भी दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का रिकॉर्ड है। 12 जून को पारा 48.1 डिग्री था। इतना ही नहीं उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार को पारा 43.1 डिग्री तक चढ़ गया था, जो 122 वर्ष का रिकॉर्ड है।

07:57 (IST) 19 Jun 2024
Weather Update: अभी सताएगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में और उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।