Start body content with IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 9 अगस्त: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में आज दोपहर से झमाझम बारिश देखने को मिली है। यह बारिश न केवल दिल्ली बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भी हुई, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन उन्हें जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। बता दें कि पूरे उत्तर भारत में इस बार मानसूनी बारिश आफत भी बनी है। कई जगह जलभराव, तो पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हुई हैं।

वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज जमकर बारिश हो सकती है। इसको लेकर अगले कुछ घंटों के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। IMD द्वारा बताया गया है कि दिल्ली में तापमान अधिकतम 35.33 और न्यूनतम 27.05 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की आशंका है। मौसम से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव अपडेट्स…

Live Updates
20:29 (IST) 9 Aug 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 9 अगस्त LIVE:दिल्ली एनसीआर में कब तक होगी बारिश?

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 9 अगस्त LIVE: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 10 और 11 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है और बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तक रह सकता है।

19:41 (IST) 9 Aug 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 9 अगस्त LIVE: बारिश के साथ आंधी तूफान का भी अनुमान

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 9 अगस्त LIVE: 7 अगस्त को राजधानी में बारिश हुई थी और तब से लेकर अब तक दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर जारी है। अनुमान है कि अगले 5-7 दिन तक दिल्ली में बारिश हो सकती है। मानसून ट्रफ इस समय दिल्ली के आसपास है। इसलिए बारिश के साथ आंधी आने, तेज हवाओं के चलने, बिजली चमकने की संभावना भी है।

18:52 (IST) 9 Aug 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 9 अगस्त LIVE: 15 अगस्त तक बारिश का अनुमान - IMD

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 9 अगस्त LIVE: मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है और यह बारिश 15 अगस्त तक लोगों को भिगा सकती है।

18:09 (IST) 9 Aug 2024
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 9 अगस्त LIVE: दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश

IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 9 अगस्त LIVE: दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन घंटे से झमाझम बारिश हो रही है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। इसके चलते सड़कों पर भयंकर ट्रैफिक जाम है।

16:12 (IST) 9 Aug 2024
दिल्ली में झमाझम बारिश

राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश हो रही है। इससे पहले बीते गुरुवार को भी शाम के समय में बारिश हुई थी। जिससे लोगों को उमस से राहत मिली थी।

13:08 (IST) 9 Aug 2024
दिल्ली में रिमझिम बारिश का अनुमान

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। IMD ने रविवार तक बारिश की आशंका जताई है।

12:06 (IST) 9 Aug 2024
महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र मुंबई के अनुसार , मुंबई और उसके सटे जिलों यानी उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है।

10:58 (IST) 9 Aug 2024
बिहार में बारिश के आसार

बिहार में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और जमुई जिले में एक या दो स्थानों पर आज भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

10:15 (IST) 9 Aug 2024
इन राज्यों में हो सकती है बारिश

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का उम्मीद है।

09:57 (IST) 9 Aug 2024
दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश की जानकारी मौसम विभाग से मिली है। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है।

09:44 (IST) 9 Aug 2024
उत्तराखंड-हिमाचल के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

तेज बारिश की वजह से बीते दिनों उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में लैंडस्लाइड की घटनाएं घटी है। दोनों राज्यों में लैंडस्लाइड की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। लैंडस्लाइड की वजह से हिमाचल में 100 से ज्यादा सड़कें प्रभावित है। दोनों राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

09:01 (IST) 9 Aug 2024
दिल्ली में छाए काले बादल

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को काले बादल छाए हुए हैं। IMD के अनुसार दिन में झमाझम बारिश हो सकती है। बीते गुरुवार को दिन में रुक-रुककर बारिश होती रही है। जिससे लोगों को राहत मिली है।

08:22 (IST) 9 Aug 2024
पूर्वोत्तर भारत, बंगाल और बिहार में कल से ही बारिश

कल सुबह 8:30 बजे से आज सुबह 05:30 बजे तक पूर्वोत्तर भारत, बंगाल और बिहार में पर्याप्त मात्रा में बारिश हुई है। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 5 सेमी, ईटानगर में 3 सेमी। असम और मेघालय के गुवाहाटी में 3 सेमी, उत्तरी लखीमपुर और तेजपुर में 2 सेमी, गंगीय पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में 3 सेमी और बिहार के भागलपुर में 2 सेमी की बारिश हुई है।