Amit Shah On CAA Protest: नागरिकता कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन पर गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार (26 दिसंबर) को कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग जो दिल्ली के अशांति के लिए जिम्मेदार है, इसको दंड देने का समय आ गया है। दिल्ली की जनता ने दंड देना चाहिए।’ बता दें कि CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में तोड़फोड़, आगजनी हुई थी।
क्या बोले गृहमंत्री: अमित शाह ने कहा कि Citizenship Amendment Bill पर संसद के अंदर चर्चा हुई, कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। इधर उधर की बातें करते थे और बाहर निकलते ही इसमें भ्रम फैलाना शुरू किया और दिल्ली को अशांत किया। इसके बाद शाह ने कहा कि दिल्ली में हिंसा करने वालों को दंड देने का समय आ गया है। माना जा रहा है कि उनका इशारा दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरफ था।
#WATCH Home Minister Amit Shah: Congress party ke netritva me tukde-tukde gang jo Dilli ke ashanti ke liye zimmedar hai, isko dand dene ka samay aa gya hai. Dilli ki janata ne dand dena chahiye. pic.twitter.com/3qJKEHlE9h
— ANI (@ANI) December 26, 2019
Hindi News Today, 26 December 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली चुनाव की तैयारी: विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में ईस्ट दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को केजरीवाल सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी दलों पर CAA को लेकर भड़काने और नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। दिल्ली में अशांति फ़ैलाने का आरोप भी बीजेपी ने विपक्ष पर लगाया है।
सिख दंगों का जिक्र किया: अमित शाह ने कहा कि सिख दंगों के बाद इतने वर्षों तक कांग्रेस की सरकार में पीड़ितों को कभी न्याय नहीं मिला। मोदी सरकार ने आते ही तुरंत एसआईटी बनाई, आज दंगे करने वाले जेल के अंदर हैं। पूरा देश इस निर्मम हत्याकांड को नहीं भूल सकता, हजारों सिख भाइयों का कत्ल कर दिया गया। वहीं केजरीवाल पर उन्होंने कहा कि करीब 60 महीने होने को आए हैं केजरीवाल जी को मुख्यमंत्री बने, आज से पहले ये सारे वादे पूरे क्यों नहीं किए। अभी भी ये वादे पूरे नहीं होने वाले हैं, सिर्फ विज्ञापन देकर ये लोगों को झांसा दे रहे हैं।