देश ने कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में एक और महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। मरीजों के ठीक होने की दर राष्ट्रीय स्तर पर 96 फीसद को पार कर गई, जो फिलहाल दुनिया में सबसे ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या 98,60,280 तक पहुंच गई है, जो विश्व में सर्वाधिक है। उपचाराधीन मामलों और ठीक हो रहे मरीजों के मामलों में अंतर बढ़ता जा रहा है और यह 96,02,624 हो गया है। उपचाराधीन मामलों की संख्या में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है और वह घटकर 2.57 लाख हो गई है। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,57,656 है, जो कुल मामलों का केवल 2.51 फीसद है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में उपचाराधीन मामलों में भी गिरावट आ रही है। चौबीस घंटों में देशभर में 21,822 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 26,139 मरीज ठीक हुए हैं। इससे उपचाराधीन मामलों की संख्या में 4,616 की गिरावट आई है।

नए ठीक हुए मरीजों के 77.99 फीसद मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में एक दिन में सर्वाधिक 5,707 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 4,913, छत्तीसगढ़ में 1,588, पश्चिम बंगाल में 1,557, कर्नाटक में 1,217, उत्तर प्रदेश में 1,202, राजस्थान में 1,142, मध्य प्रदेश में 1,061, तमिलनाडु में 1,060 और दिल्ली में 940 मरीज ठीक हुए हैं।

[ie_dailymotion id=x7ye51o

मंत्रालय के मुताबिक नए मामलों में से 79.87 फीसद मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में सबसे अधिक 6,268 नए मामले आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,537, पश्चिम बंगाल में 1,178, छत्तीसगढ़ में 1,069 और उत्तर प्रदेश में 1075 नए मामले आए हैं। चौबीस घंटों में 299 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा। इनमें से 80.60 फीसद लोगों की मौत 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में हुई है। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 90 लोगों की मौत हुई हैं। केरल और पश्चिम बंगाल पिछले 24 घंटे में 28-28 लोगों की जान गई है।