असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में शुक्रवार को भी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। सुबह कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गई। लेकिन प्रदर्शन को उग्र होता देख प्रशासन फिर सख्त हो गया। असम के 12 जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया। साथ ही इंटरनेट और एसएमएस पर भी बैन लगा दिया गया। आंदोलन की आग पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई है। जहां पर प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ की और पुलिस से झड़प हुई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर शुक्रवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। स्मृति इरानी समेत बीजेपी की तमाम महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनसे माफी की मांग की। स्मृति इरानी ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि वे (राहुल गांधी) महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचर को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की महिलाओं को क्या समझकर रखा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी क्या कहना चाह रहे हैं। वो यह कहना चाह रहे है कि भारतीय महिलाओं के साथ अत्यचार होना चाहिए।
नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सोनितपुर के बेहली में असम के हथकरघा मंत्री रंजीत दत्ता के आवास पर गुरुवार (12 दिसंबर) को हमला कर दिया। उधर तेजपुर तथा ढेकियाजुली शहरों में भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया है।
असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में शुक्रवार को भी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। सुबह कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गई। लेकिन प्रदर्शन को उग्र होता देख प्रशासन फिर सख्त हो गया। असम के 12 जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया। साथ ही इंटरनेट और एसएमएस पर भी बैन लगा दिया गया। आंदोलन की आग पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई है।
राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचीं बीजेपी की महिला सांसदों ने की शिकायत, स्मृति ईरानी ने कहा- हमने चुनाव आयोग से कड़ी सजा देने के लिए कहा है। चुनावी राजनीति के लिए राहुल गांधी ने अपना बयान दोहराया।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर शिवसेना पर कोई दबाव नहीं है, कभी कोई दबाव नहीं होगा। उद्धव ठाकरे सक्षम हैं, वे राज्य के हित में फैसला लेंगे।
श्रीनगर (J & K) के विकास आयुक्त शाहिद चौधरी ने कहा कि सुबह से ही बर्फ़बारी हो रही है, सभी संबंधित विभाग काम कर रहे हैं। तकनीकी ख़तरों की मरम्मत की जा रही है, मामूली घटनाओं में क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइनों को भी बहाल किया जा रहा है, अस्पतालों के लिए सेवाएं उपलब्ध हैं।
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कुछ तत्व हिंसा पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन पूर्वोत्तर के लोग शांतिप्रिय हैं, विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं, लेकिन विरोध के तरीके और साधन मौजूद हैं। कुछ ने स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की है।
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की महिलाओं को क्या समझकर रखा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी क्या कहना चाह रहे हैं। वो यह कहना चाह रहे है कि भारतीय महिलाओं के साथ अत्यचार होना चाहिए। वो ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं। बीजेपी सांसदों ने राहुल से की माफी की मांग।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (12 दिसंबर) को कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश में रहने वाले धार्मिक अल्पसंख्यकों को धार्मिक उत्पीड़न से बचाने के लिए ही केन्द्र सरकार अपने वादे के अनुरूप नागरिकता संशोधन कानून लेकर आई है। झारखंड विधानसभा चुनावों में चौथे और पांचवें दौर के चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंचे रक्षा मंत्री ने यह बात कही।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने गुरुवार (12 दिसंबर) को कहा कि मौजूदा प्रदेश पार्टी नेतृत्व में ‘ईर्ष्या और द्वेष’ के लक्षण दिखते हैं। भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की जयंती के उपलक्ष्य में पर्ली में एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से बातचीत में खडसे ने दूसरे कार्यकाल में महज 80 घंटे तक मुख्यमंत्री रह पाने के लिए देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने अपना यह आरोप भी दोहराया कि उनकी बेटी रोहिणी खडसे और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को इस साल अक्टूबर में प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान हराने के पीछे कोई साजिश थी । हालांकि, खडसे ने कहा कि वह भाजपा से ‘नाखुश नहीं’ हैं ।
संसद में पारित हो चुके नागरिकता (संशोधन) विधेयक के मुद्दे पर शहर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों के खिलाफ रैली निकाली थी। उन्होंने बताया कि यह रैली एसप्लानेड इलाके में तृणमूल कांग्रेस शासित कोलकाता नगर निगम के मुख्यालय तक जाने वाली थी। हालांकि, नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित होने का जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर ही उन्हें रोक दिया।
SC पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अयोध्या मामले के फैसले में सभी समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दिया। इस पर ज़फ़रयाब जिलानी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि SC ने हमारी समीक्षा याचिकाओं पर विचार नहीं किया है। हम यह नहीं कह सकते कि हमारा अगला कदम क्या होना चाहिए, हम अपने वरिष्ठ वकील राजीव धवन से सलाह लेंगे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर महाराष्ट्र विकास अघाडी के घटक दलों कांग्रेस और राकांपा से शिवसेना के अलग रुख के बावजूद राज्य सरकार की स्थिरता पर असर नहीं पड़ेगा और वह पूरे पांच साल तक चलेगी।
असम पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी के अंबारी क्षेत्र में असम गण परिषद (अगप) के मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया, बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की।
आंध्र प्रदेश: राज्य में नए कानून (आंध्र प्रदेश राज्य अधिनियम के नाम पर), आंध्र प्रदेश आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 2019 और महिलाओं और बच्चों के खिलाफ विशेष अपराधों के लिए आंध्र प्रदेश विशेष अदालत में अधिनियमित करने के अनुमोदन के लिए वाईएसआरसीपी महिला विधायकों ने आज सीएम जगनमोहन रेड्डी को राखी बांधी।
कांग्रेस सदस्य रिपुन वोरा ने अपना मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं मिलने पर गुरूवार को राज्यसभा से वाकआउट किया। उच्च सदन में शून्यकाल शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि उन्हें रिपुन वोरा और आप सदस्य से नोटिस मिले हैं। उन्होंने दोनों नोटिसों को अस्वीकर करते हुए कहा कि उन मुद्दों पर कल चर्चा हो चुकी है।
कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के बाद लोकसभा में गुरूवार को पूर्वोत्तर क्षेत्र में हिंसा भड़कने का दावा किया, जिस पर सरकार ने कहा कि उत्तर पूर्वी राज्यों में मुख्य विपक्षी दल हिंसा भड़का रहा है। कांग्रेस, द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सदन से वाकआउट किया।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ, बारामूला और कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया भारतीय सेना ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया।
झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में अधिकतर गैर आदिवासी शहरी इलाकों की 17 सीटों के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ और ग्यारह बजे तक 29.82 प्रतिशत मतदान की रिपोर्ट है। आज 17 सीटों के लिए 56 लाख से अधिक मतदाता 309 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चाौबे ने बताया कि सभी 17 सीटों पर 11 बजे तक तेजी से 29.82 प्रतिशत मतदान हुआ है और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं है।
नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के खिलाफ पूर्वोत्तर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए कई निजी एयरलाइनों ने कोलकाता से असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में जानेवाली उड़ानों को रद्द कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को असम के लोगों को अश्वस्त किया कि उन्हें नागरिकता (संशोधन) विधेयक के संसद में पारित होने से चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और काई उनके अधिकारों, विशिष्ट पहचान और खूबसूरत संस्कृति को छीन नहीं सकता। पीएम ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि कोई आपके अधिकारों, विशिष्ट पहचान और खूबसूरत संस्कृति को छीन नहीं सकता है। यह आगे बढ़ता और फलता-फूलता रहेगा।’’
झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में अधिकतर गैर आदिवासी शहरी इलाकों की 17 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ और सुबह नौ बजे तक 13.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
असम में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर डिब्रूगढ़ से आने और जाने वाली फ्लाइट्स को 12 दिसंबर को कैंसल कर दिया गया है। यात्री वैकल्पिक फ्लाइट्स चुन सकते हैं या फिर वह रिफंड ले सकते हैं।
असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह कर्फ्यू का उल्लंघन किया। साथ ही राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और इस दौरान सेना ने फ्लैग मार्च भी किया। ‘कैब’ के खिलाफ लगातार हो रहे प्रदर्शन के बाद गुवाहाटी में बुधवार रात अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था। चार स्थानों पर सेना के जवानों को तनात किया गया है जबकि बुधवार को त्रिपुरा में असम राइफल्स के जवानों को तैनात भी किया गया था।
Jharkhand Assembly Polls: हजारीबाग के एक मतदान केंद्र पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने अपना वोट डालने पहुंचे। तीसरे चरण के चुनाव के लिए राज्य के 17 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक के संसद में पारित होने का स्वागत करते हुए इसे देश के लिए जीत बताया। सावंत ने कहा कि यह पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न से भागकर आए शरणार्थियों के लिए जश्न मनाने का मौका है।
झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में अधिकतर गैर आदिवासी शहरी इलाकों की 17 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। इस चरण में 56 लाख से अधिक मतदाता 309 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ पूर्वोत्तर में बड़े पैमाने पर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के डिब्रूगढ़ स्थित आवास पर बुधवार की रात पथराव किया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद से नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने को भारत के संवैधानिक इतिहास का ‘काला दिन’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि यह उस भारत की सोच को चुनौती है जिसके लिए राष्ट्र निर्माता लड़े थे।
नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ पूर्वोत्तर में बड़े पैमाने पर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के डिब्रूगढ़ स्थित आवास पर बुधवार की रात पथराव किया गया। डिब्रूगढ़ के उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने कहा कि मुख्यमंत्री के लखीनगर इलाके में बने घर पर पत्थर फेंके गए। घर के एक रखवाले ने बताया कि पथराव में कुछ खिड़कियां टूट गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक गौतम बोरा मौके पर पहुंचे।