आतंकवादियों ने दो वाहनों में आग लगा दी, जिनमें से एक वाहन दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के स्थानीय भाजपा नेता की थी। मीडिया के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह 3 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। वाहनों में से एक स्थानीय भाजपा नेता आदिल अहमद गनाई की थी।

 

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा, लेकिन राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। प्रदूषण पर अब राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पराली की बढ़ती घटनाओं को लेकर हरियाणा भवन और पंजाब भवन के सामने प्रदर्शन किया है। दिल्ली में प्रदूषण का एक बड़ा कारण पंजाब और हरियाणा में पराली जलाया जाना भी है।

राज्यसभा की आठ नई समितियों का गठन किया गया है। कांग्रेस के टी सुब्बारामी रेड्डी अधीनस्थ विधान समिति के अध्यक्ष हैं, भाजपा के ओपी माथुर समिति आवास आवंटन समिति के अध्यक्ष बने हैं। अमर सिंह और स्वपन दासगुप्ता को नियम समिति में नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान अमित शाह ने सरदार पटेल को याद करते हुए उन्हें राष्ट्रीय शिल्पकार बताया और उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर पटेल का सपना पूरा किया है।

‘रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा ले रहे लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं गुरूवार (31 अक्टूबर) को समय से पहले शुरू कर दी जाएंगी। DMRC के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई: शिवसेना की शीतल म्हात्रे ने कल एमएचबी पुलिस में एक एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कहा कि ट्विटर पर उनको और पार्टी नेता प्रियंका चतुर्वेदी को आशीष द्विवेदी ने जान से मारने की धमकी दी है।

 

Live Blog

09:27 (IST)01 Nov 2019
दिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण को देखते हुए मास्क वितरित किया गया

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शहर में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के बाद स्कूली छात्रों को मास्क वितरित किया।

08:58 (IST)01 Nov 2019
नोएडा में गंभीर स्तर पर पहुंचा प्रदुषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (NAQI) के आंकड़ों के अनुसार, 'गंभीर' श्रेणी में नोएडा में वायु गुणवत्ता स्तर।

06:22 (IST)01 Nov 2019
जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल पहुंची दिल्ली, दोनों देशों में होंगे कई करार; PM मोदी से करेंगी मुलाक़ात

जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल IGC के लिए दिल्ली आ चुकी हैं। पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया है। वह पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगी।

04:38 (IST)01 Nov 2019
राजकोषीय घाटा सितंबर तक बजट अनुमान के 93 प्रतिशत पर पहुंचा

देश का राजकोषीय घाटा सितंबर महीने के अंत तक चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान के करीब 93 प्रतिशत के बराबर पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी।

03:28 (IST)01 Nov 2019
केंद्र की टीम महाराष्ट्र में फसल बर्बादी का आकलन करेगी : शाह ने राज्यपाल से कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में हुई बेमौसम बरसात के चलते फसलों को पहुंचे नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय टीम को महाराष्ट्र भेजा जाएगा।

02:10 (IST)01 Nov 2019
नेता ऐसी टिप्पणी न करें जिनसे पाकिस्तान को फायदा हो : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कहा कि नेताओं को ऐसी टिप्पणियों से बचना चाहिए जिनका पाकिस्तान को फायदा पहुंचे। साथ ही उन्होंने कहा कि जब देश की एकता की बात आए तो सभी को एक आवाज में बोलना चाहिए।

00:46 (IST)01 Nov 2019
बच्ची को जिन्दा दफना रहे थे, पुलिस ने पकड़ा

हैदराबाद: कथित तौर पर एक बच्चे को जिंदा दफनाने के प्रयास में दो लोगों को पुलिस हिरासत में ले लिया। मेरेडपल्ली पुलिस का कहना है, "संदिग्धों ने दावा किया कि बच्ची उनकी पोती थी और वह मर चुकी थी। यह पाया गया कि बच्चा जीवित था। उसे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है"

00:45 (IST)01 Nov 2019
राहुल ने जासूसी मामले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई भारतीय पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की कथित जासूसी के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का इस मामले में व्हाट्सएप से सवाल करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फ्रांस की कंपनी दसाल्ट से यह पूछने की तरह ही है कि राफेल विमान सौदे में किसने पैसे बनाए।

23:50 (IST)31 Oct 2019
थाईलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, आसियान शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान, पूर्व-एशिया और आरसीईपी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2 नवंबर से थाईलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।



23:48 (IST)31 Oct 2019
जो लोग भारतीय जत्थे का हिस्सा नहीं, उन्हें करतारपुर जाने को मंजूरी लेनी होगी: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि जो लोग करतारपुर गलियारे के जरिए गुरद्वारा दरबार साहिब जाने वाले भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें वहां जाने के लिए सामान्य प्रक्रिया के अनुरूप राजनीतिक मंजूरी लेनी होगी।

22:15 (IST)31 Oct 2019
असमय हुई बारिश के कारण फसल प्रभावित मराठवाड़ा क्षेत्र के जिलों के दौरे पर जायेंगे पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार छह नवंबर को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी, ंिहगोली और नांदेड़ जिलों का दौरा करेंगे और असमय हुई बारिश के कारण फसल क्षति की समीक्षा करेंगे ।

20:17 (IST)31 Oct 2019
सचिन पायलट ने निकाय चुनाव में जीत का भरोसा जताया

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने आगामी निकाय चुनावों में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि सभी निकायों में कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे। पायलट ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘स्वाभाविक रूप से लोगों ने सरकार के काम को, हमारे नेतृत्व को हमारे संगठन की मजबूती को पहचाना है और हम मिलकर काम कर रहे हैं। इसलिए प्रदर्शन भी कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि भरतपुर, बीकानेर व उदयपुर के निगम व बाकी नगरपरिषदों सभी जगह कांग्रेस का बोर्ड बनेगा।

19:25 (IST)31 Oct 2019
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने गैर जमानती वारंट के खिलाफ उच्च न्यायालय में की अपील

बंबई उच्च न्यायालय ने धोखाधड़ी के एक मामले में बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश की एक अदालत द्वारा जारी किया गैर जमानती वारंट अभी मुंबई पुलिस के पास नहीं पहुंचा है और इस समय उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

19:19 (IST)31 Oct 2019
‘नहीं बढ़ेंगे प्याज और दाल के दाम’ महंगाई रोकने के लिए मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

प्याज की नई फसल आने लगी है, लेकिन इसके दामों में नरमी अब तक नजर नहीं आ रही है। ऐसे में मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस मामले में उपभोक्ता मामले मंत्रालय के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक हुई। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि प्याज व दाल के दाम अब नहीं बढ़ेंगे। इसके लिए नैफेड (NAFED) को निर्देश दिए गए हैं कि वह बफर स्टॉक से दाल व प्याज की सप्लाई जारी रखे।

15:17 (IST)31 Oct 2019
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा - प्रदूषण स्तर नियंत्रण में आने तक न हो एक भी मैच

पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि दिल्ली में तब तक कोई मैच नहीं होना चाहिए जब तक कि प्रदूषण के स्तर को नियंत्रण में नहीं लाया जाता।

13:56 (IST)31 Oct 2019
गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली

गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने दिलाई है।

13:23 (IST)31 Oct 2019
शिवसेना विधायक दल की बैठक चल रही है

मुंबई में शिवसेना नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे कर रहे हैं। आज पार्टी के विधायक दल का नेता चुना जाना है।

13:00 (IST)31 Oct 2019
संजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र में सरकार बनाने के 50-50 फॉर्मूले पर शिवसेना

हम अपने रुख से पीछे नहीं हटेंगे। अगर कोई भी अपने वादे से मुकर गया है, तो वह हमारा सहयोगी है। हम अपनी मांग के साथ आगे बढ़ना जारी रखेंगे।

11:43 (IST)31 Oct 2019
मोदी ने सरदार पटेल को समर्पित किया 370

पीएम मोदी ने कहा, कभी सरदार पटेल ने कहा था कि अगर कश्मीर का मसला उनके पास रहा होता तो उसे सुलझाने में इतनी देर नहीं लगती। आज उनकी जन्म जयंती पर मैं आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला सरदार साहेब को समर्पित करता हूं।

10:17 (IST)31 Oct 2019
पीएम ने कहा- भारत दुनियाभर में विविधता में एकता के लिए जाना जाता है

'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में आज देश भर के विभिन्न शहरों और गांवों में आयोजित किया जा रहा है। मैं इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हर नागरिक को धन्यवाद देता हूं। भारत 'विविधता में एकता' के लिए जाना जाता है; यह हमारा गौरव है और हमारी पहचान ।

08:03 (IST)31 Oct 2019
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को शक्ति स्थल पर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

07:46 (IST)31 Oct 2019
लद्दाख में आर के माथुर और जम्मू-कश्मीर में गिरीश चंद्र मुर्मू भी शपथ लेगें

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश के दो नए केन्द्र शासित राज्य बन गए हैं। लद्दाख में आर के माथुर ने उप-राज्यपाल पद की शपथ ली है। थोड़ी देर बाद जम्मू-कश्मीर में गिरीश चंद्र मुर्मू भी शपथ लेंगे।

07:44 (IST)31 Oct 2019
ट्वीटर पर सभी तरह के राजनीतिक विज्ञापनों पर बैन, CEO जैक डॉर्सी ने किया एलान

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को लेकर बड़ी खबर आयी है। ट्विटर पर अब राजनीतिक विज्ञापन नजर नहीं आएंगे। ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने ट्वीट कर इस बात का ऐलान किया है। ट्विटर का कहना है कि कुछ लोग ट्विटर का इस्तेमाल गलत जानकारी फैलाने के लिए करते हैं जिसकी वजह से इस पर बैन लगाना जरूरी हो गया था।

07:21 (IST)31 Oct 2019
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरदार पटेल जंयती पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने  सरदार पटेल जंयती पर  पुष्पांजलि अर्पित की।

05:28 (IST)31 Oct 2019
प्रदूषण: दिल्ली सरकार ने स्कूलों से खुले में होने वाली सभी गतिविधियां रोकने को कहा

दिल्ली सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों को निर्देश दिया कि प्रदूषण की गंभीर स्थिति बने रहने तक खुले में होने वाली सभी गतिविधियां रोक दें।

05:13 (IST)31 Oct 2019
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सेहत में सुधार

पाकिस्तान के बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के स्वास्थ्य में बुधवार को सुधार के कुछ संकेत मिले। अब उनकी प्लेट्लेट संख्या स्थिर है और रक्तचाप सामान्य दर्ज किया गया।

04:16 (IST)31 Oct 2019
बरेली में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, चार घायल, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

जिले के थाना भुता क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक ट्रक ने मोटरसाइकिल और एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

02:56 (IST)31 Oct 2019
रवि किशन ने 20 साल के बाद ट्रेन से यात्रा की

फिल्म स्टार से सांसद बने रवि किशन ने बुधवार को हाजीपुर जंक्शन से वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने से पहले कहा कि वह करीब 20 साल बाद ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं।

01:40 (IST)31 Oct 2019
‘रन फॉर यूनिटी’: 31 अक्टूबर को सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी दिल्ली मेट्रो सेवा

‘रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा ले रहे लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं गुरूवार (31 अक्टूबर) को समय से पहले शुरू कर दी जाएंगी। DMRC के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

01:35 (IST)31 Oct 2019
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सेहत में सुधार

पाकिस्तान के बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के स्वास्थ्य में बुधवार को सुधार के कुछ संकेत मिले। अब उनकी प्लेट्लेट संख्या स्थिर है और रक्तचाप सामान्य दर्ज किया गया।
मेडिकल बोर्ड ने यह जानकारी दी।

01:02 (IST)31 Oct 2019
शिवसेना का रुख नरम पड़ा, फडणवीस ने कहा: भाजपा-शिवसेना गठबंधन जल्द बनाएगा सरकार

शिवसेना के अपनी मांगों को लेकर रुख नरम करने के संकेतों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि गठबंधन के सहयोगी जल्द ही मिलकर राज्य में सरकार बनाएंगे। सत्ता के बंटवारे को लेकर शिवसेना-भाजपा के बीच कई दिनों से चल रही खींचतान के बाद यह कथन सामने आया है।

00:52 (IST)31 Oct 2019
प्रियंका चतुर्वेदी और शिवसेना नेता को जान से मारने की धमकी

मुंबई: शिवसेना की शीतल म्हात्रे ने कल एमएचबी पुलिस में एक एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कहा कि ट्विटर पर उनको और पार्टी नेता प्रियंका चतुर्वेदी को आशीष द्विवेदी ने जान से मारने की धमकी दी है।



00:48 (IST)31 Oct 2019
‘कुछ ताकतें’ दरार डालने की कोशिश कर सकती हैं: पवार ने अयोध्या पर कहा

उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या भूमि विवाद मामले में फैसला अगले महीने देने की संभावना के बीच राकांपा प्रमुख शरद यादव ने बुधवार को कहा कि ‘कुछ ताकतें’ देश में स्थिति का लाभ उठाते हुए समुदायों के बीच दरार डालने की कोशिश कर सकती हैं।

00:14 (IST)31 Oct 2019
भूखंड पर अवैध कब्जा मामले में पश्चिम बंगाल के विधायक के खिलाफ किशनगंज में मामला दर्ज

बिहार में किशनगंज जिले के सदर थाना में एक भूखंड पर अवैध कब्जा करने के एक मामले में पश्चिम बंगाल के एक विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

23:53 (IST)30 Oct 2019
आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत

महाराष्ट्र के अकोला और अमरावती जिलों में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

23:17 (IST)30 Oct 2019
4 महीने बाद मोहम्मद इस्माइल नागपुर से गिरफ्तार

TMC नेता की हत्या करने वाला मोहम्मद इस्माइल 4 महीने बाद नागपुर से गिरफ्तार किया गया। उसे महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ा है।

22:58 (IST)30 Oct 2019
शिवसेना को मिला 4 निर्दलीय विधायकों का समर्थन

शिवसेना: 4 निर्दलीय विधायक, मंजुला गावित, चंद्रकांत पाटिल, आशीष जायसवाल और नरेंद्र भोंडेकर ने शिवसेना को अपना समर्थन दिया है। प्रहार जनशक्ति पार्टी के बच्चू कडू और राजकुमार पटेल, क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी के शंकरराव गडक ने भी अपना समर्थन दिया है।

Image

22:56 (IST)30 Oct 2019
कश्मीर में प्रवासी मजदूरों की हत्या अनुच्छेद 370 पर फैसले का नतीजा है

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पांच प्रवासी मजदूरों की हत्या की निंदा करते हुए माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य प्रकाश करात ने बुधवार को आरोप लगाया कि ऐसी आतंकवादी घटनाएं अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निष्प्रभावी करने के केंद्र के कदम से बनी स्थितियों का नतीजा हैं।

22:32 (IST)30 Oct 2019
पीएम मोदी गुजरात में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती पर गुजरात में नर्मदा जिले के केवड़िया में 31 अक्टूबर को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री का बुधवार रात को हवाईअड्डे पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और कई अन्य प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

22:13 (IST)30 Oct 2019
गुजरात पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी गुजरात पहुंचे हैं। उन्होंने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि पीएम कल केवड़िया में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Image