महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई में शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। अफसरों के साथ पहली मीटिंग में उन्होंने विकास कार्यों में तुरंत जुट जाने का निर्देश दिया। कहा कि जनता के धन की बर्बादी पर रोक लगाएं।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा मे विशेषाधिकार का प्रस्ताव लाने की मांग की है। उनका आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर को ‘आतंकवादी’ कहा है।
चुनावी हलफनामे में 2 आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के आरोप में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को समन जारी किया गया है। इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है, हम लोग गोवा की राजनीति में व्यस्त हैं। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शपथ लेने के बाद कैबिनेट की पहली मीटिंग ली। इसमें उन्होंने रायगढ़ के विकास के लिए 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी। इस पर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को शुभकमानाएं दीं और शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाने के लिए खेद जताया। उद्धव को लिखे पत्र में गांधी ने यह भरोसा भी जताया कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस मिलकर एक स्थिर, धर्मनिरपेक्ष और जनहित वाली सरकार देंगी। इसके अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी उद्धव को बधाई दी है।
अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कांग्रेस को एक आतंकवादी पार्टी (भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा) कहे जाने पर कहा कि जिस पार्टी से हजारों नेताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया था। उसे आतंकवादी की पार्टी कहा गया। यहां क्या हो रहा है? क्या सदन इस पर चुप रहेगा?