दिल्ली: जामा मस्जिद के बाहर नागरिकता संशोधन के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे है। बता दें कि पिछले शुक्रवार (19 दिसंबर) को भी कुछ इसी तरह का माहौल देखने को मिला था। जिसके बाद सबक लेते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतेजाम किया गया था।
देश की राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उत्तर भारत में आज पारा 4 डिग्री तक जा गिरा। दिल्ली में सुबह साढ़े 5 बजे तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस मौसम का सबसे कम तापमान है। पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। इसका असर 17 ट्रेनों पर पड़ा है।
यूपी में शुक्रवार यानी कल जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है । पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद ही हिंसा भडक उठी थी। हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अलग अलग जिलों में 372 लोगों को नोटिस दिये गये हैं।
Hindi News Today, 26 December 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
CAA पर बयान देते हुए सीएम ममता बनर्जी ने छात्रों से कहा कि वे किसी से डरे बगैर सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखें। ममता बनर्जी ने मंगलुरु में पुलिस गोलीबारी में मारे गए लोगों के लिए घोषित अनुग्रह राशि को रोकने संबंधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री की घोषणा पर कहा कि भाजपा अपने वादे पूरे नहीं करती है।
देश में ‘हिरासत केंद्र’ नहीं होने से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (26 दिसंबर) को उन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘आरएसएस के प्रधानमंत्री’ भारत माता से झूठ बोलते हैं। असम में डिटेंशन सेंटर से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए गांधी ने ट्वीट किया, ‘आरएसएस के प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलते हैं।’
दिल्ली: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को रिहा करने की मांग को लेकर लोगों ने आज जोर बाग में धरना दिया।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने लोक कल्याण मार्ग के स्टेशन को बंद कर दिया है। इस स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन रोकी नहीं जाएगी।
एडिशनल डीसीपी परविंदर सिंह ने बताया है कि जोर बाग की स्थिति शांतिपूर्ण है, केवल 50-60 लोगों का जमावड़ा है। उन्हें यहां से खदेड़ने का अनुरोध किया गया है। अब तक वे दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
लखनऊ: नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के बाद इस बार सरकार पूरी तरह से चौकस दिख रही है। हिंसा को रोकने के लिए पुलिस की टीम पहले से ही सड़कों पर गश्त करते दिखाई दे रही है
जामा मस्जिद पर चल विरोध-प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है ताकि कोई वहा पर अप्रिय घटना घटित न हो।
दिल्ली: देशभर में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के आवास पर आज एक बैठक आयोजित की गई है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) के अध्यक्ष घयोरुल हसन रिजवी और अन्य इस बैठक में उपस्थित थे।
दिल्ली की जामा मस्जिद में एक बार फिर नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। सैकड़ों की संख्या में नमाज़ी CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के जोरबाग इलाके में भी शुक्रवार को CAA के खिलाफ विरोधी मार्च निकाला गया, ये मार्च प्रधानमंत्री के आवास तक जाएगा।
दिल्ली: जामा मस्जिद के बाहर नागरिकता संशोधन के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे है। बता दें कि पिछले शुक्रवार (19 दिसंबर) को भी कुछ इसी तरह का माहौल देखने को मिला था। जिसके बाद सबक लेते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतेजाम किया गया था।
UP पुलिस के DGP ओपी सिंह ने कहा है कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से कंट्रोल में है, हम लगातार हर स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। अभी तक कुल 21 जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम किसी निर्दोष को नहीं पकड़ रहे हैं, लेकिन जो हिंसा में शामिल होगा उसे नही छोड़ा भी नहीं जाएगा।
दिल्ली से सजे गाजियाबाद में जिला प्रशासन ने संभावित बवाल को देखते हुए इंटरनटे के साथ शुक्रवार और शनिवार को 12वीं तक के स्कूलों को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है।
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उत्तर भारत में आज पारा 4 डिग्री तक जा गिरा। दिल्ली में सुबह साढ़े 5 बजे तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। ये इस मौसम का सबसे कम तापमान है. पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। इसका असर 17 ट्रेनों पर पड़ा है। अमृतसर एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, सप्तक्रांति, गोरखधाम, कालिंदी, ब्रह्मपुत्रा, वैशाली, रेवा, पूर्वा एक्सप्रेस समेत 17 ट्रेनें से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोनिया गांधी इटली से यहां आई थीं और उन्होंने नागरिकता ली थी लेकिन ये लोग तब विरोध कर रहे हैं जब पाकिस्तान में सताए गए हमारे हिंदू और सिख भाइयों को नागरिकता मिल रही है। पाकिस्तान के पीएम भी उनके संघ का हिस्सा हैं, वे एक ही भाषा बोलते हैं ।
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हिंसा भड़कने के बाद संदिग्ध गोलियों के जख्म के साथ दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराए गए राज्य के तीन लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई। डाक्टरों ने गुरूवार को यह बात कही।
यूप में शुक्रवार यानी कल जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है । पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद ही हिंसा भडक उठी थी। हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अलग अलग जिलों में 372 लोगों को नोटिस दिये गये हैं।
राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में गुरुवार (26 दिसंबर) को तापमान में चार से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किये जाने के साथ ही मौसम विभाग ने समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद से इंकार किया है। मौसम विभाग ने दोपहर बाद ढाई बजे जारी बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ शहरों में तापमान में तेजी से (लगभग चार से सात डिग्री सेल्सियस) गिरावट दर्ज की गयी है।
बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने गुरूवार (26 दिसंबर) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मामले में किया गया दावा कि ‘अभी तो एनआरसी की कोई चर्चा ही नहीं हुई है’, कुछ और नहीं बल्कि देशभर में संशोधित नागरिकता कानून एवं एनआरसी को लेकर हो रहे भारी विरोध को देखते हुए चतुराई पूर्वक पीछे हटना है। किशोर ने गुरूवार को ट्वीट किया कि संशोधित नागरिकता कानून एवं एनआरसी के विरोध के कारण केंद्र सरकार चतुराई पूर्व पीछे हटते यह दावा किया कि ‘अभी तो एनआरसी की कोई चर्चा ही नहीं हुई है।'
नोएडा पुलिस ने लोगों को नामी कंपनियों की नकली घड़ियां कथित रूप से ऑनलाइन आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का गुरुवार (26 दिसंबर) को भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों के पास से 12 हजार 600 नकली घड़ियां बरामद की। नगर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेज-तीन पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 70 में छापा मारा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां से शिवकुमार, नितिन गुप्ता तथा अमनदीप नरूला को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से दो नामी कंपनियों की 12,600 नकली घड़ियां बरामद की। उन्होंने बताया कि बरामद घड़ियों की कीमत करीब 38 लाख रुपये है।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के 51 प्रोफेसरों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपना विरोध जताया है। सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे छात्रों की गिरफ्तारी के बाद बीएचयू और उससे संबद्ध 51 प्रोफेसरों ने यह अभियान चला कर अपना विरोध जताया है।
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में महिलाओं के धरने का गुरुवार (26 दिसंबर) को बारहवां दिन है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सैकड़ों महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ धरने पर बैठी हैं। इन महिलाओं में 39 साल की तब्बसुम भी है जो नारे लगाने और भाषणों के बीच में तालियां बजाने से समय निकालकर अपनी एक साल की बच्ची की देखभाल भी कर रही है। यह पूछने पर कि क्या घर में बच्ची की देखभाल करने वाला और कोई नहीं है , तबस्सुम कहती है ‘‘अब तो यही (धरना स्थल) घर जैसा हो गया है। घर से खाना ले आती हूं और बच्चे यहीं खा लेते हैं। पिछले 10 दिन से काम कुछ बढ़ गया है लेकिन मुझे यहां आना अच्छा लगता है।’’
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आधी कीमत पर अमेरिकी डॉलर देने के बहाने कथित रूप से धोखाधड़ी करने के लिये एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) प्रवीण कुमार पाटिल ने गुरुवार (26 दिसंबर) को बताया कि नवी मुंबई में धोखाधड़ी के 10 मामले सामने आए हैं, इनमें से चार मामले घंसोली, दो कोपरीगांव, दो खारघर और अन्य जगहों से सामने आए।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को दहिसर मोरे गांव के निवासी मोहम्मद इकबाल मोहम्मद सिराज सिकंदर (23) को गिरफ्तार कर लिया, जो रैकेट में बिचौलिये का काम करता था। उपायुक्त ने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी महिला की तलाश जारी है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेल सेवाओं के विलय से अधिकारियों की वरीयता को नुकसान होने की आशंकाओं को दूर करते हुए गुरुवार (26 दिसंबर) को कहा कि पद किसी अधिकारी के कैडर के आधार पर तय नहीं किए जाएंगे। गोयल ने ट्वीट किया, ‘अधिकारियों के पास रेल बोर्ड का हिस्सा बनने के लिए योग्यता एवं वरीयता के आधार पर समान अवसर होगा। पद अधिकारी के कैडर के अनुसार तय नहीं किए जाएंगे।’ मंत्री ने कहा, ‘हमारे पास एक वैकल्पिक तंत्र होगा तो यह सुनिश्चित करेगा कि सभी 8,400 अधिकारियों की पदोन्नति और वरीयता सुरक्षित रहे।’
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर अपनी बात से पलट जाने का आरोप लगाया है। पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ठाकरे ने पूरी तरह कर्ज माफी का वादा किया था। उन्होंने कहा ‘‘लेकिन उन्होंने केवल दो लाख रुपये की कर्ज माफी का ऐलान किया है। हम जानते हैं कि कुछ सीमाएं हैं। लेकिन अब उन्हें घोषणा करने के बीच का अंतर समझ आ गया होगा।’ पाटिल ने कहा ‘‘यू-टर्न को अब उद्धव जी ठाकरे टर्न के तौर पर जाना जाएगा।’’
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार (26 दिसंबर) को दिल्ली में 100 नयी बसों को हरी झंडी दिखाई। बसें अत्याधुनिक तकनीकों जैसे... दिव्यांगों के लिए हाईड्रोलिक लिफ्ट, जीपीएस ट्रैकर, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरों से युक्त हैं। इन उपकरणों के माध्यम से बसों में महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने आज और 100 बसों को हरी झंडी दिखाई। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली की सड़कों पर काफी नई बसें आ गई हैं। दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाना मेरा सपना है, ताकि यह प्रत्येक निवासी के लिए आरामदेह विकल्प बन सके।’
दिल्ली में गुरुवार (26 दिसंबर) की सुबह 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बेहद सर्द रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।' अधिकतम तापमान 17 डिग्री के इर्दगिर्द बना रह सकता है। आर्द्रता का स्तर 97 फीसद रहा। शहर में सुबह के वक्त कोहरा छाया हुआ था। वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण 25 से अधिक रेलगाड़ियां दो घंटे से साढ़े छह घंटे की देरी से चल रही हैं।
मशहूर फिल्मकार ऋत्विक घटक के परिवार के सदस्यों ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया है कि भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विवादास्पद नागरिकता कानून और ‘भेदभावकारी’ एनआरसी के समर्थन में अपने प्रचार वीडियो के लिए उनकी फिल्मों की सामग्री का ‘‘गलत ढंग’’ से प्रयोग किया है। हालांकि भाजपा ने दलील दी कि घटक जैसे फिल्मकारों की फिल्में एक परिवार की ‘‘संपत्ति’’ नहीं हो सकती हैं और ‘‘बड़े मकसद’’ को पूरा करने के लिए प्रचार वीडियो में सिर्फ एक संवाद का उपयोग किया गया है।
आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा राजधानी को दूसरी जगह ले जाने की योजना को रद्द करने की मांग करते हुए महिलाओं ने बुधवार (26 दिसंबर) को उस गांव में ‘विष्णु सहस्रनाम’ का पाठ किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अक्टूबर 2015 में अमरावती के विकास के लिए शिलान्यास किया था। इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना भी की गई। ये महिलाएं उन परिवारों से थीं, उन्होंने राजधानी के विकास के लिए अपनी उर्वर कृषि भूमि दी थी। विष्णु सहस्रनाम में भगवान विष्णु के एक हजार नाम हैं।
महोबा जिले की कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सुगिरा गांव के पांच सौ साल पुराने एक मंदिर से मंगलवार (24 दिसंबर) की रात करोड़ों रुपए कीमत की अष्टधातु की पांच मूर्तियां चोरी हो गई हैं। कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अभिमन्यु सिंह यादव ने बुधवार को बताया कि सुगिरा गांव के पांच सौ साल पुराने धनुषधारी मंदिर से अज्ञात चोर मंगलवार की रात मुख्य दरवाजे के ताला तोड़कर अष्टधातु से बनी भगवान विष्णु की बड़ी मूर्ति और राम, सीता, लक्ष्मण और दुर्गा देवी की उससे छोटी चार मूर्तियां चोरी कर ले गए हैं।
देश के कई राज्यों में सूर्य ग्रहण की अलग-अलग तस्वीरें सामने आई है। ऐसे में लोगों ने तैयारी कर इसे देखा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार (25 दिसंबर) को कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने उन्हें सिखाया कि कम जमीन पर कैसे अधिक फसल उपजाई जाती है और प्रतिद्वंद्वी से कम सीटें पाकर भी कैसे सरकार बनाई जाती है। ठाकरे यहां वसंत दादा चीनी संस्थान की वार्षिक आम सभा को संबोधित कर रहे थे। संस्थान के अध्यक्ष पवार भी इस दौरान मौजूद थे। अपने संबोधन के दौरान ठाकरे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी चुटकी ली जो अक्सर कहते हैं कि भाजपा विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है, हालांकि, उसने सत्ता गंवा दी है।
दिल्ली के कृष्णा नगर की एक इमारत में गुरुवार (26 दिसंबर) रात करीब 2.10 बजे आग लग गई। दिल्ली फायर ब्रिग्रेड द्वारा 40 व्यक्तियों को बचाया गया है।
मथुरा जिले के गोवर्धन कस्बे में गिरिराज परिक्रमा के मध्य स्थित कुसुम सरोवर में मंगलवार (24 दिसंबर) को हजारों मरी हुई मछलियां देखने को मिलीं। जिला प्रशासन ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण विभाग तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों को जांच कर मछलियों के मरने का कारण व समस्या का हल बताने के निर्देश दिया।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और जमीयत-उलमा-ए-हिन्द के राज्य अध्यक्ष सिद्दीकुल्ला चौधरी ने बुधवार (25 दिसंबर) को दावा किया कि बांग्लादेश के उप उच्चायोग ने उन्हें बांग्लादेश जाने का वीजा नहीं दिया। चौधरी 26 से 31 दिसंबर तक बांग्लादेश की यात्रा पर जाने वाले थे। उन्होंने को बताया, ‘मैंने पांच दिन की यात्रा के लिए 12-13 दिसंबर को वीजा आवेदन किया था। मुझे वहां एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए आमंत्रण दिया गया था और कुछ निजी काम भी था।’
कर्नाटक के मंगलुरु में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए दो व्यक्तियों के नाम एक प्राथमिकी में आने के कुछ दिन बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार (25 दिसंबर) को कहा कि यदि दोनों दंगों में लिप्त पाये जाते हैं तो उनके परिवारों को अनुग्रह राशि प्रदान नहीं की जाएगी। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जांच में यदि यह साबित हो गया कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ 19 दिसम्बर के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में दोनों की संलिप्तता थी तो सरकार उनके परिवारों को एक रुपया भी नहीं देगी।
झारखंड में झामुमो नेतृत्व वाले गठबंधन की सफलता से उत्साहित राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में अपने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने को कहा है। राज्य में एक साल के भीतर ही विधानसभा चुनाव होना है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल है। चारा घोटाला मामले में रांची में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का संदेश उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया। तेजस्वी ने झारखंड की राजधानी रांची में एक अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मुलाकात की। जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का वहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार (25 दिसंबर) को कहा कि भारतनेट के जरिए जुड़े देशभर के गांवों को मार्च 2020 तक मुफ्त वाई - फाई दिया जाएगा। प्रसाद ने कहा ,' हम 1.3 लाख ग्राम पंचायतों को भारतनेट ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ चुके हैं। हमारा लक्ष्य 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को इससे जोड़ने का है। भारतनेट सेवाओं के उपयोग को बढ़ाने के लिए , हम भारतनेट के माध्यम से जुड़े सभी गांवों को मार्च 2020 तक मुफ्त वाई - फाई देंगे।'
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति का शव उसके घर से कुछ दूरी पर मिला है। व्यक्ति के परिवार का दावा है कि वह हिंदू जागरण मंच का एक कार्यकर्ता था। पुलिस ने बुधवार (25 दिसंबर) को यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति के सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव और उसकी बाइक नदिया जिले के कल्याणी में मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे मिली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि एक फोन कॉल आने के बाद व्यक्ति जल्दी में अपने घर से निकल गये। इसके बाद उनके परिवार को खबर मिली की कि उनका शव स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के निकट पड़ा हुआ है। वे मौके पर पहुंचे और शव को पड़ा हुआ पाया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने उन्हें सिखाया कि कम जमीन पर कैसे अधिक फसल उपजाई जाती है और प्रतिद्वंद्वी से कम सीटें पाकर भी कैसे सरकार बनाई जाती है। ठाकरे यहां वसंत दादा चीनी संस्थान की वार्षिक आम सभा को संबोधित कर रहे थे। संस्थान के अध्यक्ष पवार भी इस दौरान मौजूद थे।
बीजद द्वारा नागरिकता (संशोधन) विधेयक का समर्थन किये जाने को लेकर आलोचनाओं के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक ने बुधवार को ईसाई समुदाय के लोगों को यह याद दिलाने का प्रयास किया कि वह उनका समर्थन करना जारी रखेंगे। पटनायक का यह बयान ऐसे समय में महत्वपूर्ण है जब उनकी धर्मनिरपेक्ष साख पर उंगली उठायी जा रही है क्योंकि उनकी पार्टी ने संसद में संशोधित कानून का समर्थन किया था।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि NPR और NRC में कोई अंतर नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह देश को गुमराह कर रहे हैं। इसके विरोध में प्रदर्शन करने के लिए सभी राजनीतिक दल एक साथ होंगे।
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को ताजा बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार (25 दिसंबर) को यह जानकारी दी। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि मध्यम ऊंचाई और अधिक उंचाई वाली पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर 31 दिसंबर को बारिश, बर्फबारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को राज्य के मैदानी और निचले इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।