झारखंड के चुनावी रुझानों में बीजेपी ने 25 का आंकड़ा छुआ, वहीं कांग्रेस गठबंधन ने लगातार रफ्तार बनायी हुई है। कांग्रेस+ 40 सीटों पर आगे चल रही है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार (22 दिसंबर) को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ एक विशाल शांति मार्च का नेतृत्व किया और केंद्र से इस अधिनियम को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि यह संविधान के खिलाफ है और लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास है। जयपुर के अल्बर्ट हॉल से जेएलएन मार्ग के गांधी सर्कल के लगभग तीन किलोमीटर तक आयोजित शांति मार्च में विभिन्न राजनैतिक दलों माकपा, आप, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, जनता दल, सिविल सोसायटी, प्रबुध जनों, अल्पसंख्यकों के सदस्यों के साथ साथ युवाओं ने भी हिस्सा लिया।
दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी की रैली: पीएम मोदी ने कहा, जिन लोगों पर आप लोगों ने अपने घरों को नियमित कराने के लिए भरोसा किया था, वो खुद क्या कर रहे थे? इन लोगों ने सबसे आलीशान और सबसे महंगे इलाकों में दो हजार से ज्यादा बंगले, अवैध तरीके से अपने करीबियों को दे रखे थे।
पीएम मोदी ने कहा, जिन लोगों पर आप लोगों ने अपने घरों को नियमित कराने के लिए भरोसा किया था, वो खुद क्या कर रहे थे? इन लोगों ने सबसे आलीशान और सबसे महंगे इलाकों में दो हजार से ज्यादा बंगले, अवैध तरीके से अपने करीबियों को दे रखे थे।
झारखंड नतीजों के रुझानों में महागठबंधन बहुमत के बेहद करीब, बहुमत के जादुई आंकड़े से सिर्फ 5 सीट पीछे।
झारखंड चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए है। बीजेपी 9 सीटो पर जबकि कांग्रेस गठबंधन 20 सीटो पर आगे है। जेवीएम 2 और AJSU 1 पर आगे।
दिल्ली दिल्ली अग्निशमन विभाग: कल देर रात बरारी में एक कपड़ा गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई।
झारखंड: आज होने वाले विधान सभा चुनाव के वोटों की गिनती दुमका में एक मतगणना केंद्र से दृश्य।
झारखंड विधानसभा चुनाव: 81 झारखंड विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी।
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के कारण जबलपुर शहर के चार थाना इलाकों में दो दिन पहले लगाये गये कर्फ्यू में रविवार (22 दिसंबर) को सात घंटे की ढील दी गई है। जबलपुर जिले के कलेक्टर भरत यादव ने बताया, ‘जबलपुर शहर में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। स्थिति को देखते हुए रविवार दोपहर एक बजे से रात्रि आठ बजे तक चारों थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू में छूट दी गयी है।’ उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को कर्फ्यू की ढील में शामिल नहीं किया गया है।
कर्नाटक सरकार ने 19 दिसंबर को मंगलुरु में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों में मारे गए दो लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की रविवार (22 दिसंबर) को घोषणा की। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मारे गए लोगों के परिजन से मिलने के बाद बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा, ‘मैंने उपायुक्त (दक्षिण कन्नड़ जिले) को दोनों परिवारों को 10-10 लाख रुपये देने के निर्देश दिए हैं। यह राशि उन्हें आज ही दी जाएगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गृह मंत्री बसवराज बोम्मई से चर्चा करने के बाद जांच का आदेश देंगे। येदियुप्पा और बोम्मई दोनों ने लोगों से अफवाहों पर यकीन न करने या सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी न फैलाने का अनुरोध किया है।
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के अस्पतालों में पुलिस के कथित रूप से घुसने की खबरों को ‘चिंताजनक’ करार देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कहा है कि ऐसी कार्रवाई ‘अस्वीकार्य’ है। इसने मांग की कि अस्पतालों को ‘सुरक्षित क्षेत्र’ घोषित किया जाना चाहिए। चिकित्सकों की इस संस्था ने कहा कि अस्पताल परम-पावन होते हैं और युद्ध क्षेत्र में उन्हें हिंसा से मुक्त रखा जाता है।
गायक जुबिन गर्ग ने कहा है कि असम राज्य में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एक क्रांति शुरू हुई है और लोग इस ‘‘अनुचित विधान’’ के खिलाफ खड़े हुए हैं और वे दबाव में झुकेंगे नहीं। जुबिन गर्ग का असम में काफी सम्मान है और वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलन के सबसे मुखर चेहरों में शामिल हैं। विरोध प्रदर्शन की शुरूआत से ही 47 वर्षीय गर्ग अपने मुखर भाषणों और भावनात्मक गानों से सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संशोधित नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर असम में कश्मीर जैसी स्थिति उत्पन्न करना चाहती है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी की रैली: पीएम मोदी ने कहा, जो हिंदुस्तान की मिट्टी के मुसलमान हैं, उनसे नागरिकता कानून और NRC दोनों का ही कोई लेना-देना नहीं है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी की रैली: पीएम मोदी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के किसी नागरिक के लिए नहीं है. चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान. ये संसद में बोला गया है. इस कानून का देश के अंदर रह रहे 130 करोड़ लोगों से कोई वास्ता नहीं है
दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी की रैली:पीएम ने कहा है कि नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद कुछ राजनीतिक दल तरह-तरह की अफवाहें फैलाने में लगे हैं, लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, भावनाओं को भड़का रहे हैं।
दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी की रैली: CAA को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, लोग अपने स्वार्थ के लिए, अपनी राजनीति के लिए किस हद तक जा रहे हैं, ये आपने पिछले हफ्ते भी देखा है। लोगों ने झूठे वीडियो सोशल मीडिया में डालकर भ्रम फैलाने का गुनाह किया है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी की रैली: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कॉलोनियों के नियमितीकरण का फैसला घर और जमीन के अधिकार से जुड़ा तो है ही, यह दिल्ली के कारोबार को भी गति देने वाला है।
पीएम मोदी ने दिल्ली रामलीला मैदान में रैला को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के कई दशकों बाद भी, दिल्ली में आबादी के एक बड़े हिस्से को भय, अनिश्चितता, छल और झूठे चुनावी वादों का सामना करना पड़ा। अवैध, सीलिंग, बुलडोजर और एक कट-ऑफ तारीख - दिल्ली में एक बड़ी आबादी का जीवन 'इन शब्दों के आसपास ही सीमित था।
पूर्व सीएम और सपा नेता अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि जहां तक दंगों का सवाल है, दंगा भड़काने वाले लोग इस समय सरकार में ही बैठे हैं। सरकार में बैठे लोगों को केवल दंगों से फायदा होगा। बीजेपी जानबूझकर नफरत फैला रही है, लोगों को डरा रही है। वे वास्तविक मुद्दों के मोर्चे पर विफल रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान सेना ने 21 -22 दिसंबर की मध्यरात्रि में नियंत्रण रेखा के साथ मेंधर, कृष्णाघाटी और पुंछ सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बताया है कि हमें पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ राजनीतिक नेता यहां (लखनऊ) आना चाहते हैं। हम उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं देंगे क्योंकि क्षेत्र में धारा 144 लागू है और यह माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण पूरे देश में भय, अशांति का माहौल है। आमजन को जागरूक करने, देश के संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए आज सुबह 11 बजे अल्बर्ट हॉल से प्रारंभ होकर गांधी सर्किल तक होने वाले शांति मार्च में आप सभी साथियों सहित अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाना है।
मायावती का चंद्रशेखर पर हमला मायावती ने भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर पर हमला बोला है, उन्होंने कहा है कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर अपनी जबरन गिरफ्तारी करवाता है। उन्होंने कहा, "दलितों का मानना है कि भीम आर्मी का चन्द्रशेखर, विरोधी पार्टियों के हाथों खेलकर खासकर बी.एस.पी. के मजबूत राज्यों में षडयन्त्र के तहत चुनाव के करीब वहां पार्टी के वोटों को प्रभावित करने वाले मुद्दे पर, प्रदर्शन आदि करके फिर जबरन जेल चला जाता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) में 40 लोगों के खिलाफ थप्पड़ मारे गए हैं जबकि पिछले 4 महीनों में मध्य प्रदेश में दूध और दूध उत्पादों में मिलावट से संबंधित मामलों में 106 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद को तीस हजारी कोर्ट से तिहाड़ जेल ले जाया गया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें पहले जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि सरकार को पाकिस्तान में दयनीय हालत में रह रहे लोगों के लिए महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और कांग्रेस के वादों को पूरा करना चाहिए। नागरिकता कानून की नींव तो 1985 और 2003 में ही रखी गई थी। सरकार ने केवल इसे कानूनी शक्ल दिया है।
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद की जमानत याचिका दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने ठुकराया। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
दिल्ली में रविवार को कांग्रेस पार्टी राजघाट पर दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना देगी। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को अपनी गिरफ्तारी के बाद जमानत के लिए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अर्जी दी। पुलिस ने उनकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी है। आजाद को पहले जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति दी गई थी।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के सीलमपुर हिंसा मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया था। इससे पहले चंद्रशेखर ने जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालने की मांग की थी, जिसकी पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी।
यूपी के रामपुर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शनिवार सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। वहां पर हिंसक आंदोलन चल रहा है।
कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास पर आज शाम 4.30 बजे कांग्रेस कोर ग्रुप मीटिंग होगी। इसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी।
तृणमूल कांग्रेस का चार सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को लखनऊ जाएगा और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलेगा।
पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन पर दंगा करने और पुलिसर्किमयों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।
था।
अमेरिका के प्रभावशाली सांसद जो विल्सन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के भारत सरकार का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विकास को गति देने, भ्रष्टाचार से लड़ने और जातीय एवं धार्मिक भेदभाव खत्म करने की कोशिश को समर्थन देने के लिए है। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को सरकार ने अनुच्छेद-370 के आधिकतर प्रावधानों को निरस्त करते हुए जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर दिया और प्रदेश को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता से नागरिकता कानून पर फैलाए जा रहे ''भ्रम और बहकावे'' में नहीं आने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने देर रात जारी एक बयान में पूरे प्रदेश में शांति बहाली की अपील करते हुए कहा कि लोग अफवाहों में न पड़ें और उपद्रवी तत्वों के उकसावे में भी न आएं।
नागरिकता कानून के खिलाफ आज आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) ने बिहार बना का ऐलान किया है। इसको देखते हुए बिहार प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।इस बीच राज्य के अलग-अलग जिलों में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर CAA का विरोध कर रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के कृत्यों की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है, और जो लोग हिंसा में शामिल थे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शुक्रवार को ंिहसक प्रदर्शन के बाद दरियागंज में हिरासत में लिए गए करीब 40 लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर कई लोग पुलिस मुख्यालय के सामने एकत्र हो गए।
दिल्ली गेट से हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को कोर्ट के आदेश के बाद छोड़ दिया गया है। चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के बाद 40 प्रदर्शनकारियों को दरियागंज पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों का इलाज कराए और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है हिरासत में लिए गए नाबालिग प्रदर्शनकारियों का मामला जुवेनाइल जस्टिस लॉ के तहत निपटाया जाए।