Haryana Vidhan Sabha Chunav/Election Result 2024 Live Counting: हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग हो चुकी है। 90 विधानसभा सीटों पर 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब सभी की निगाहें हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी राज्य में तीसरी बार सत्ता हासिल करना चाहती है। वहीं कांग्रेस पार्टी करीब 10 साल बाद फिर से सत्ता पर अपना कब्जा जमाना चाहती है। आइए जानते हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आप कहां और कैसे देख सकते हैं।

Haryana, JK Chunav Results 2024 LIVE: Check Here

लाइव काउंटिंग रिजल्ट ऑनलाइन कब और कहां चेक करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। राज्य के सबसे तेज नतीजे जनसत्ता के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर देखने को मिलेंगे। यहां पर आपको हर लेटेस्ट अपडेट मिलेगी। इतना ही नहीं करनाल, जुलाना, नारनौंद और लाडवा समेत सभी सीटों का सटीक विश्लेषण भी मिलेगा। इसके अलावा चुनावी नतीजों को चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट को भी फॉलो कर सकते हैं। यहां क्लिक करें…

इन प्रमुख उम्मीदवारों पर रहेगी नजर

2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कई प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने उनके सामने मेवा सिंह को उतारा है। गढ़ी सांपला-किलोई में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मुकाबला बीजेपी की मंजू हुड्डा से है। अंबाला कैंट सीट पर बीजेपी के राज्य मंत्री अनिल विज और कांग्रेस के परिमल पारी के बीच हाई-प्रोफाइल मुकाबला होगा। इनके अलावा पहलवान विनेश फोगट की जुलाना सीट और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की उचाना कलां विधानसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है।

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Date: हरियाणा विधानसभा चुनाव के सटीक नतीजे यहां देखें, पल-पल की मिलेगी अपडेट

पिछली बार क्या रहे नतीजे

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा देखी गई। भारतीय जनता पार्टी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिलीं। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने 10 सीटें जीतीं, जो गठबंधन सरकार में किंगमेकर बन गई। मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि दुष्यंत चौटाला उनके डिप्टी सीएम बने। साल 2024 के मार्च महीने में बीजेपी-जजपा का अलायंस टूट गया। इसकी वजह से सीएम खट्टर को इस्तीफा देना पड़ा। उसी दिन नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।