हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी को बंपर जीत मिली है। इस बीच हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने 18000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं इस सीट से कांग्रेस के रामनिवास दूसरे नंबर पर रहे जबकि भाजपा तीसरे नंबर पर रही।

गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय देवेंद्र कादियान ने 35,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। यहां भी भाजपा तीसरे नंबर पर रही। भाजपा के देवेंद्र कौशिक को केवल 17605 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के कुलदीप शर्मा दूसरे नंबर पर रहे। हरियाणा की राई विधानसभा सीट से बीजेपी की कृष्णा गहलावत ने 4673 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के जय भगवान दूसरे नंबर पर रहे।

‘कहां हम 60 की बात कर रहे थे लेकिन…’, हरियाणा नतीजों को लेकर बोलीं कुमारी सैलजा- मैं चुनाव लड़ना चाहती थीं

Live Updates
15:44 (IST) 8 Oct 2024
Rai Election Results 2024 LIVE: राई विधानसभा सीट से बीजेपी की बल्ले-बल्ले

हरियाणा की राई विधानसभा सीट से बीजेपी की कृष्णा गहलावत ने 4673 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के जय भगवान दूसरे नंबर पर रहे।

15:43 (IST) 8 Oct 2024
Gannur Election Results 2024 LIVE: गन्नौर से निर्दलीय ने दर्ज की बड़ी जीत

गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय देवेंद्र कादियान ने 35,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। यहां भी भाजपा तीसरे नंबर पर रही। भाजपा के देवेंद्र कौशिक को केवल 17605 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के कुलदीप शर्मा दूसरे नंबर पर रहे।

15:42 (IST) 8 Oct 2024
Hisar Election Results 2024 LIVE: हिसार से सावित्री जिंदल ने दर्ज की जीत

हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल ने 18000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं इस सीट से कांग्रेस के रामनिवास दूसरे नंबर पर रहे जबकि भाजपा तीसरे नंबर पर रही।

12:20 (IST) 8 Oct 2024
Rai, Gannur, Hisar Election Results 2024 LIVE: राई, गन्नौर और हिसार की अपडेट

हरियाणा की राई विधानसभा से बीजेपी लगातार आगे चल रही है। तो वहीं गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय देवेंद्र कादियान और हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय सावित्री जिंदल लगातार बढ़त बनाई हुई हैं।

12:17 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रही- बीजेपी सांसद अरुण सिंह

चुनावी रुझानों पर बीजेपी सांसद अरुण सिंह ने कहा, ”पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रही है। कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। लोगों ने बीजेपी के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है।”

11:53 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: जेपी नड्डा ने बुलाई महासचिवों की बैठक

हरियाणा और जम्मू कश्मीर के नतीजे आज आ रहे हैं। इस बीच हरियाणा में बीजेपी बड़ा उलटफेर करते हुए बहुमत के आंकड़े को क्रॉस कर गई है। हालांकि अभी तक पांच राउंड की ही वोटों की गिनती हुई है। इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी के सभी महासचिवों की बैठक बुलाई है।

11:25 (IST) 8 Oct 2024
Rai, Gannur, Hisar Election Results 2024 LIVE: राई, गन्नौर और हिसार की अपडेट

हरियाणा की राई विधानसभा से बीजेपी आगे चल रही है। तो वहीं गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय देवेंद्र कादियान और हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय सावित्री जिंदल लगातार बढ़त बनाई हुई हैं।

10:27 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: हरियाणा में हुआ बड़ा उलटफेर

90 विधानसभा सीटों में से 50 सीटों के लिए आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान आ रहे हैं।

बीजेपी 25 पर आगे
कांग्रेस 23 पर
INLD 1 पर
1 पर निर्दलीय उम्मीदवार

09:26 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: राई से कांग्रेस आगे

राई विधानसभा सीट से कांग्रेस के जय भगवान अंटील आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के कृष्णा गहलावत पीछे चल रहे हैं।

08:47 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: जम्मू कश्मीर और हरियाणा में हमारी सरकार बनेगी- बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ”मुझे लगता है कि नतीजे जो भी हों, ये साफ है कि ये ईवीएम, चुनाव आयोग और भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की जीत है। मुझे उम्मीद है कि जो लोग एग्जिट पोल देखने के बाद जश्न मना रहे थे वो देखने के बाद ईवीएम को दोष नहीं देंगे। हरियाणा में हमारी सरकार दो बार बन चुकी है और तीसरी बार बनने जा रही है। दोनों जगह बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।”

08:36 (IST) 8 Oct 2024
Kaithal Election Results 2024 LIVE: कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा ने मिठाइयां बांटीं

कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर मिठाइयां बांटीं क्योंकि हरियाणाचुनाव और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चल रही है।

08:31 (IST) 8 Oct 2024
Gannur Election Results 2024 LIVE: गन्नौर से निर्दलीय देवेंद्र कादियान आगे

गन्नौर विधानसभा सीट पर बाद बड़ा उलटफेर होता हुआ नजर आ रहा है। गन्नौर से निर्दलीय देवेंद्र कादियान आगे चल रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

08:23 (IST) 8 Oct 2024
Hisar Election Results 2024 LIVE: सावित्री जिंदल आगे

हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा तीसरे नंबर पर है। अभी शुरुआती गिनती है।

07:33 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 LIVE: हमारी सरकार बनेगी- नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा, ”बीजेपी ने पिछले दस सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। बीजेपी ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हमारी सरकार बनेगी। हरियाणा के विकास के लिए काम करते रहें और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। भाजपा ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया।”

07:17 (IST) 8 Oct 2024
Hisar Election Results 2024 LIVE: सावित्री जिंदल ने बीजेपी-कांग्रेस की बढ़ाई चुनौती

हिसार सीट पर एक तरफ बीजेपी ने डॉ. कमल गुप्ता को उतार रखा है तो वहीं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सावित्री जिंदल चुनौती बढ़ा रही हैं। कांग्रेस ने रामनिवास राड़ा को चुनावी मैदान में उतार रखा है। 

07:16 (IST) 8 Oct 2024
Gannur Election Results 2024 LIVE: गन्नौर विधानसभा सीट बीजेपी के लिए चुनौती

गन्नौर विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट से बीजेपी ने देवेंद्र कौशिक को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने कुलदीप शर्मा पर दांव खेला है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सरोज बाला राठी पर भरोसा जताया है, जबकि जेजेपी ने अनिल त्यागी को मैदान में उतारा है।

07:03 (IST) 8 Oct 2024
Rai Election Results 2024 LIVE: राई विधानसभा सीट पर बीजेपी-कांग्रेस में टक्कर

राई विधानसभा सीट पर 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। इस सीट से बीजेपी ने कृष्णा गहलावत को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने जय भगवान अनटिल को उम्मीदवार बनाया है।