Uchana Kalan (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा में बीजेपी एक बार फिर से तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य के जिंद जिले की प्रमुख सीट उचाना कलां में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिला। इस सिट से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह सिर्फ 32 वोटों से हारे हैं। बीजेपी देवेंद्र अन्नी ने उचाना कलां से जीत हासिल की है।
किसे कितने वोट मिले?
उचाना कलां विधासनभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री को 48968 वोट, कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को 48936 वोट मिले हैं। दोनों के बीच यहां कांटे का टक्कर देखने को मिला लेकिन अंत में ये सीट बीजेपी के खाते में आई।
Haryana Election Results 2024 LIVE: Check Here
पिछली बार 2019 में बृजेंद्र सिंह की मां प्रेमलता ने इस सीट पर चुनाव लड़ा था और दुष्यंत चौटाला से करीब 47 हजार वोटों से हार गई थीं। हालांकि 2014 के चुनाव में दुष्यंत चौटाला ने प्रेमलता को हराया था। यहां की राजनीति में बीरेंद्र सिंह का नाम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बीरेंद्र सिंह ने पांच बार इस क्षेत्र से विधायक रहकर राज्य सरकार में वित्त मंत्री के पद पर काम किया है। वहीं, दुष्यंत चौटाला भी इसी सीट से जीतकर उपमुख्यमंत्री बने थे।
2019 के चुनाव परिणाम
क्रम संख्या | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोटों की संख्या |
1 | दुष्यंत चौटाला | जननायक जनता पार्टी | 92,504 |
2 | प्रेम लता | बीजेपी | 45,052 |
3 | समरजीत | बीएसपी | 6,264 |
2019 में उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में कुल 206514 मतदाता थे। कुल वैध मतों की संख्या 158413 थी। जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला को कुल 92504 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रेम लता कुल 45052 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
2014 के चुनाव परिणाम
क्रम संख्या | उम्मीदवार के नाम | पार्टी | वोटों की संख्या |
1 | प्रेम लता | बीजेपी | 79,674 |
2 | दुष्यंत चौटाला | इंडियन नेशनल लोकदल | 72,194 |
3 | रणधीर | बीएसपी | 3,112 |
2014 में उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में कुल 190466 मतदाता थे। कुल वैध मतों की संख्या 162016 थी। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रेम लता जीतीं और विधायक बनीं। उन्हें कुल 79674 वोट मिले। इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला कुल 72194 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 7480 वोटों से हार गए।