Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा की डबवाली सीट पर मतगणना के शुरुआत से ही कांटे का टक्कर देखने को मिला। इस सीट से कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच जबरदस्त मुकाबला रहा लेकिन जीत हासिल ईलेनो के आदित्य देवीलाल को हुई। देवीलाल को कुल 56074 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहग को सिर्फ 610 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। अमित सिहग को 55464 वोट मिले हैं। वहीं, जेजेपी से दिग्विजय सिंह चौटाला को 35261 वोट मिले हैं और बीजेपी के सरदार बलदेव सिंह को सिर्फ 7139 वोट मिले हैं।
डबवाली सीट से इस बार चौटाला परिवार का आपस में ही मुकाबला रहा। सिरसा जिले के डबवाली विधानसभा क्षेत्र में परंपरागत रूप से चौटाला परिवार ही मैदान में उतरता रहा है। इस बार इस सीट से दिग्विजय चौटाला चुनावी मैदान में हैं। उनकी मां नैना चौटाला दो बार लगातार यहां से विधायक रही हैं। वहीं, इस बार दिग्विजय चौटाला का मुकाबला अपने ही चाचा आदित्य चौटाला से है।
Haryana Election Results 2024 LIVE: Check Here
दिग्विजय चौटाला के साथ आजाद पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद हैं। उनके खिलाफ मैदान में उतरे चाचा आदित्य चौटाला के समर्थन में उनके भाई और आईएनएलडी सुप्रीमो अभय चौटाला और पंजाब के बादल परिवार थे। इससे इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है।
डबवाली हरियाणा की सामान्य सीट है। 2019 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के अमित सिहाग (Amit Sihag) ने 15,647 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 66,885 वोट मिले थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के आदित्य (Aditya) को शिकस्त दी थी। उन्हें 51,238 वोट मिले थे।
इसी तरह 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां से नैना सिंह चौटाला (Naina Singh Chautala) ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 68,029 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. कमलवीर सिंह (Dr.kamalvir Singh) को हराया था। डॉ. कमलवीर सिंह को कुल 59,484 वोट मिले थे। नैना सिंह चौटाला ने डॉ. कमलवीर सिंह को 8,545 वोटों के अंतर से हराया था।
राज्य के दूसरे हिस्सों की तरह ही डबवाली सीट पर भी बेरोजगारी, नशा और किसानों की फसल को वाजिब मूल्य न मिल पाना बड़ी समस्या है। इसके लिए स्थानीय लोग राजनीतिक दलों को ही दोषी ठहराते हैं। उनका कहना है कि सियासी जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई खास कदम नहीं उठा रहे हैं। इससे समस्या जस की तस बनी हुई है।