Haryana Assembly Election 2024, Haryana Vidhan Sabha Chunav Seat: हरियाणा विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही टाइम बचा है। बीजेपी, कांग्रेस पार्टी समेत बाकी सियासी दलों ने अपनी कमर कस ली है। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में मौजूद थानेसर विधानसभा सीट चुनावी सियासत की दृष्टि से काफी अहम मानी जाती है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने यहां से अपने पिछली बार के उम्मीदवार को फिर से रिपीट किया है। उन्होंने सुभाष सुधा को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने अशोक अरोड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
थानेसर विधानसभा सीट एक जनरल कैटेगरी की सीट है। यहां पर साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सुभाष सुधा और अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर अशोक कुमार अरोड़ा को चुनावी दंगल में उतारा था। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बाजी मारने में कामयाब रहे। उन्होंने 842 वोटों के अंतर से सीट को अपने खाते में किया। उनको 55,759 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अरोड़ा को 54,917 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।
साल 2014 में क्या रहे नतीजे
अब अगर बात साल 2014 के इलेक्शन की करें तो थानेसर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुभाष सुधा को 68,080 वोट के साथ 52.87 फीसदी वोट हासिल हुए थे। आईएनएलडी के अशोक कुमार को 42,442 को वोट के साथ 32.96 फीसदी वोट मिले। कांग्रेस पार्टी के पवन गर्ग को 13,769 वोट के साथ 10.69 फीसदी मत मिले थे। यहां पर बीजेपी के उम्मीदवार की बंपर जीत हुई थी।
थानेसर विधानसभा सीट का इतिहास
थानेसर विधानसभा इलाके की आबादी लगभग ढाई लाख है। यहां पर एससी कैटेगरी के मतदाताओं की संख्या करीब 37,194 है। यह थानेसर की कुल जनसंख्या के अनुसार करीब 19.27 प्रतिशत है। हालांकि इस सीट पर अनुसूचित जनजातियों की संख्या काफी कम है। थानेसर में कुल वोटों की संख्या 129063 है। उनमें से 100676 पुरुष और 91843 महिला वोटर्स हैं। वहीं साल 2019 में कुल वोटर्स की संख्या 129063 थी। यह सीट साल 1967 में अस्तित्व में आई थी। 1967 में कांग्रेस के डी प्रकाश ने इस सीट से जीत हासिल की थी और इस सीट से पहले विधायक बने थे। इसके बाद 1968 और 1972 में भी कांग्रेस के प्रत्याशी ओम प्रकाश ने जीत हासिल की थी।