Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। राज्य की सभी 90 सीटों पर पहले फेज में 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है, जिसके बाद 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे। इसके साथ ही यह पता चल जाएगा कि क्या बीजेपी हरियाणा में सरकार बनाने की हैट्रिक मारेगी, या फिर उसका विजयर रथ इस बार कांग्रेस रोक देगी। वैसे तो सभी राजनीतिक दलों के लिए सभी सीटें अहम हैं लेकिन उनमें से एक सीट रादौर की भी है। इस सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला हो सकता है।
रादौर विधानसभा सीट पर पिछली बार 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी बिशन सिंह की जीत हुई थी। वहीं इसके पहले यानी 2014 के विधानसभा चुनाव में यह सीट बीजेपी के पास थी। यहीं कारण है कि इस बार इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच 2024 के विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर होगी। देखना होगा कि किस पार्टी को जनता के वोटों का समर्थन मिलता है।
किस पार्टी ने किसे बनाया प्रत्याशी
प्रत्याशियों की बात करें तो कंग्रेस ने यहां प्रत्याशी में बदलाव नहीं किया है और पुराने चेहरे यानी सीटिंग विधायक बिशन सिंह सैनी को टिकट दिया है। इसके अलावा बीजेपी ने यहां श्याम सिंह राणा को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भीम सिंह राठी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं जेजेपी-आसपा गठबंधन ने राजकुमार बुबका को उम्मीदवार बनाया है।
यमुनानगर में बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक या इस बार कांग्रेस लहराएगी परचम? जानें सीट का हाल
पार्टी | उम्मीदवार |
बीजेपी | श्याम सिंह राणा |
कांग्रेस | बिशन सिंह |
2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे
सीट के पुराने इतिहास की बात करें तो इस सीट से साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बिशन लाल ने जीत दर्ज की थी। उनहें 54087 वोट मिले थे, जबकि वे महज 2,541 वोटों से जीते थे। उनके पीछे दूसरे नंबर पर बीजेपी के प्रत्याशी कर्ण देव कंबोज रहे थे। उन्हें 51,546 वोट मिले थे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव | |||
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट | |
1 | कर्ण देव कंबोज | बीजेपी | 51,546 |
2 | बिशन लाल | कांग्रेस | 54087 |
2014 विधानसभा चुनाव के नतीजे
वहीं बात साल 2014 के विधानसभा चुनाव की करें तो इस सीट पर बीजेपी ने अपना भगवा लहराया था। उस चुनाव में बीजेपी ने श्याम सिंह को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस की तरफ से राजकुमार बुबका दूसरे नंबर पर रहे थे। श्याम सिंह को 67,076 वोट मिले थे, जबकि राज कुमार बुबका को 28,369 वोट मिले थे।