Haryana Assembly Election 2024, Haryana Vidhan Sabha Chunav Seat: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती 8 अक्टूबर 2024 को होगी। इन सीटों में से एक पलवल सीट पर बीजेपी के गौरव गौतम और कांग्रेस के करण दलाल के बीच मुकाबला है।

हरियाणा का पलवल जिला दिल्ली, एनसीआर से लगा हुआ है। इस विधानसभा से बनने वाले पहले विधायक गुरुदत्त सिंह भाटी थे। पलवल विधानसभा सीट पर 1991 में हरियाणा विकास पार्टी के करण सिंह दलाल विधायक बने। 1996 और 2000 में भी करण सिंह दलाल विधायक बने। 2005 में करण सिंह दलाल कांग्रेस से विधायक बने। 2009 में यह सीट सुभाष चौधरी के पास रही। 2014 में एक बार फिर करण सिंह दलाल विधायक बने।

कौन-कौन है पलवल के चुनावी मैदान में?

पलवल सीट पर बीजेपी ने गौरव गौतम को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने करण दलाल पर दांव लगाया है। आसपा (काशीराम) ने हरीत बैन्सला को टिकट दिया है।

पलवल विधानसभा चुनाव परिणाम

2019 के विधानसभा मे BJP के दीपक मंगला ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 55.60 % वोट शेयर के साथ 89,426 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के करण सिंह दलाल को हराया था, जिन्हें 61,130 वोट (38.01 %) मिले थे। तीसरे स्थान आर जेजेपी के गया लाल थे जिन्हें 6498 (4.04%) वोट मिले थे। 910 लोगों ने पलवल में NOTA का बटन दबाया था।

Haryana Assembly Election 2024: वीआईपी सीट होडल में क्या इस बार जीत हासिल कर पाएंगे उदयभान?

वहीं, 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के करण सिंह दलाल ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में करण को 37.51 % वोट शेयर के साथ 57,423 वोट मिले थे। BJP उम्मीदवार दीपक मंगला को 51,781 वोट (33.82 %) मिले थे। आईएनएलडी के सुभाष चौधरी को 21.34% वोट मिले थे।

2011 की जनगणना के मुताबिक, पलवल की कुल जनसंख्या 10 लाख 42 हजार 708 है। यहां 1000 पुरुषों पर 880 महिलाएं हैं।