Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस समेत कई दलों ने कमर कस ली है। 5 अक्टूबर को मतदान होना है जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होनी है। जिसके बाद तय होगा कि प्रदेश की बागडोर पिछले दो बार की सत्ता में काबिज बीजेपी के हाथों में ही रहने वाली है या फिर कांग्रेस सरकार में आने में कामयाब हो पाएगी। हालांकि राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव विधानसभा सीट बीजेपी के खाते की ही मानी जाती है। जहां पिछले दो चुनाव से बीजेपी का कब्जा है। वर्तमान चुनाव में बीजेपी ने जहां मुकेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने मोहित ग्रोवर को प्रत्याशी बनाया है।
गुड़गांव लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद पूरे अहिरवाल इलाके में बीजेपी काफी मजबूत हुई। तभी तो बीजेपी 2014 में इस इलाके के सभी सीटे जबकि 2019 में 11 में से 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। पिछले चुनाव में यहां से सुधीर सिंघला विधायक बने। 2019 के चुनाव में सुधीर ने वर्तमान में कांग्रेस उम्मीदवार मोहित ग्रोवर को बड़े अंतर से हराया था। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को तौर पर चुनाव लड़ रहे सुखबीर कटारिया को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।
यह सीट शहरी होने के नाते बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। यह से बीजेपी ने साल 1987 में पहली बार जीत दर्ज की थी। उस में यहां के वर्तमान विधायक सुधीर सिंघला के पिता सीताराम सिंघला चुनाव जीते थे। 1987 के बाद पार्टी को दोबारा कमल खिलाने में 27 साल का समय लग गया। साल 2014 में उमेश अग्रवाल बीजेपी के टिकट पर विधायक बने थे।
गुड़गांव विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीते / हारे |
बीजेपी | सुधीर सिंघला | 81,953 | जीते |
निर्दलीय | मोहित ग्रोवर | 48,638 | हारे |
कांग्रेस | सुखबीर कटारिया | 23,126 | हारे |
साल 2014 में बीजेपी की लहर पूरे देश में चल रही थी। लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा के चुनाव हुए जिसमें भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब रही। इस दौरान बीजेपी ने गुड़गांव सीट पर लंबे अंतराल के बाद जीत दर्ज की। पार्टी ने उमेश अग्रवाल पर दांव लगाया। उमेश ने बहुत बड़े अंतर से गोपी चंद गहलोत को हराया।
गुड़गांव साल 2014 चुनाव परिणाम
पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीते / हारे |
बीजेपी | उमेश अग्रवाल | 1,06,606 | जीते |
भारतीय राष्ट्रीय लोकदल | गोपी चंद गहलोत | 22,011 | हारे |
कांग्रेस | धर्मवीर गाबा | 19,094 | हारे |