Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। यहां मुकाबला एक बार फिर से कांग्रेस और भाजपा के बीच है। ऐसे में अगर हम घरौंडा विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट से बीजेपी ने हरविंदर कल्याण को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने वीरेंद्र सिंह राठौर पर दांव खेला है। आम आदमी पार्टी ने जयपाल शर्मा पर भरोसा जताया है। वहीं जेजेपी – आसपा गठबंधन ने राजपाल रोड़ को मैदान में उतारा है।
2019 विधानसभा चुनाव परिणाम
2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो घरौंडा विधानसभा सीट से भाजपा के हरविंदर कल्याण ने जीत दर्ज की थी। कल्याण ने कांग्रेस के अनिल कुमार को हराया था। हरविंदर कल्याण का जहां 67,209 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के अनिल कुमार को 49,807 वोट मिले थे, जबकि जेजेपी के उमेद सिंह कश्यप को 13,709 वोट मत प्राप्त हुए थे।
2014 विधानसभा चुनाव परिणाम
हरियाणा विधानसभा 2024 में घरौंडा विधानसभा सीट से बीजेपी के हरविंदर कल्याण ने जीत दर्ज की थी। कल्याण ने आईएनएलडी के नरेंद्र सांगवान को हराया था। हरविंदर कल्याण को 55,247 वोट मिले थे, वहीं आईएनएलडी के नरेंद्र सांगवान को 37,364 वोट मिले थे,जबकि तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राठौर को 36,896 मतों पर संतोष करना पड़ा था।
2011 की जनसंख्या के अनुसार घरौंडा की आबादी कितनी?
2011 की जनगणना के अनुसार घरौंडा की जनसंख्या 37,816 थी। जिसमें पुरुष जनसंख्या का 52.67% और महिलाएं 47.32% हैं। यहां की औसत साक्षरता दर 81.1% है। इस क्षेत्र में राजपूत, पंजाबी (अरोड़ा/खत्री) और बनिया मुख्य समुदाय हैं। रोर और जाट की संख्या गांवों में ज्यादा है। हिंदू की कुल आबादी का 94% है और सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय भी है। 2019 तक इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1,44,573 थी।
घरौंडा हरियाणा राज्य के करनाल जिले में एक शहर और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यह नई दिल्ली के उत्तर-पश्चिम में 65 मील की दूरी पर स्थित है। यह जिला मुख्यालय करनाल से 11 मील दूर है। अमृतसर-दिल्ली मुख्य ब्रॉड-गेज रेलवे लाइन इस शहर से होकर गुजरती है। इंडो-इजराइल सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन वेजिटेबल्स और भारत के प्रमुख फुटवियर उद्योगों में से एक लिबर्टी शूज की निर्माण इकाई घरौंदा में ही है। जिसके कारण घरौंदा प्रसिद्ध है। घरौंडा राज्य के लिए एक बड़ी अनाज मंडी भी है। यहां स्थित देवी मंदिर मुख्य हिंदू मंदिर है। शहर में दो गुरुद्वारे भी हैं। साथ ही जैन मंदिर भी है।