Haryana Assembly Election 2024, Haryana Vidhan Sabha Chunav Seat: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती 8 अक्टूबर 2024 को होगी। इनमें से एक फरीदाबाद सीट राजधानी दिल्ली से सटा इलाका होने के कारण महत्वपूर्ण मानी जाती है। दो बार से यहां बीजेपी ही जीतती आ रही है। वर्तमान में फरीदाबाद सीट का प्रतिनिधित्व नरेंदर गुप्ता कर रहे है।
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें हैं। फरीदाबाद के अंतर्गत फरीदाबाद एनआईटी, बड़खल, तिगांव, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद और पृथला सीट हैं।
कौन-कौन है फरीदाबाद के चुनाव मैदान में?
बीजेपी ने इस सीट से विपुल गोयल पर भरोसा जताया है। फरीदाबाद सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर लखन कुमार सिंगला को उतारा है। पिछले चुनाव में इन्हें भाजपा उम्मीदवार के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आईएनएलडी से सुनयना सिंह चौटाला मैदान में हैं।
फरीदाबाद विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम
2019 के विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद सीट से बीजेपी के नरेंदर गुप्ता ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2019 में उन्हें 65, 887 (54.41%) वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के लखन कुमार सिंगला रहे थे, जिन्हें 44,174 (36.48%) वोट हासिल हुए थे। जेजेपी उम्मीदवार कुलदीप तेवतिया को 4,045 वोटों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। बीएसपी के महेश चंद जैन को 2776 वोट मिले थे।
पिछले चुनाव में फरीदाबाद सीट पर 1,754 मतदाताओं ने NOTA का बटन दबाया था। 2019 के विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद में 2.44 लाख रजिस्टर्ड मतदाताओं के साथ वोटिंग प्रतिशत 49.54% था।
विधानसभा चुनाव 2014 के परिणाम
वहीं, 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विपुल गोयल ने 72,679 मतों के साथ जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के आनंद कौशिक रहे थे, जिन्हें 27,898 वोट हासिल हुए थे। आईएनएलडी के परवेश मेहता को 12,237 वोटों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। 2014 के चुनाव में फरीदाबाद सीट पर 1031 मतदाताओं ने NOTA का बटन दबाया था।
फरीदाबाद सीट 2009 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आयी थी। पहलीबार यहां से कांग्रेस के आनंद कौशिक चुनाव जीते थे। इस शहरी सीट पर पंजाबी, वैश्य और अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। फरीदाबाद में इस बार कुल 2.60 लाख वोटर्स हैं, जिनमें से 1.39 लाख पुरुष मतदाता और 1.20 लाख महिला वोटर्स हैं।