हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार जारी है। वोटिंग 5 अक्टूबर को होगी जबकि 8 अक्टूबर को नतीजे जाएंगे। इस बीच हरियाणा की बाढरा विधानसभा सीट चर्चा में बनी हुई है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेजेपी ने जीत हासिल की थी।

जेजेपी की नैना सिंह चौटाला ने कांग्रेस उम्मीदवार रणवीर सिंह महेंद्र को हराया था। जबकि भाजपा यहां पर तीसरे नंबर पर रही थी। बीजेपी ने इस सीट से उमेद पटुवास को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने सोमवीर सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं जेजेपी की ओर से कर्नल यशवीर सिंह मैदान में हैं।

2019 में नैना चौटाला ने दर्ज की थी जीत

अगर हम 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो नई नवेली पार्टी जेजेपी की नैना सिंह चौटाला ने 52,938 वोट हासिल किए थे। वहीं कांग्रेस के रणवीर सिंह ने 39,234 वोट हासिल किए थे जबकि भाजपा के सुखविंदर ने 33,169 वोट हासिल किए थे। इस प्रकार से नैना सिंह चौटाला की 13000 से अधिक वोटों से जीत हुई थी।

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते / हारे
जेजेपीनैना सिंह चौटाला52,938जीते
कांग्रेसरणवीर सिंह39,234हारे
बीजेपीसुखविंदर33,169हारे

Haryana Assembly Election 2024: क्या बवानीखेड़ा में बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक? जानें क्या हैं समीकरण

वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में पहली बार बाढरा विधानसभा सीट से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। भाजपा के सुखविंदर ने 39139 वोट हासिल किए थे। वहीं कांग्रेस के रणवीर सिंह ने 34,133 वोट हासिल किए थे। जबकि आईएनएलडी के रघवीर सिंह ने 30,388 वोट हासिल किए थे। इस प्रकार से बीजेपी की 5,006 वोट से जीता हुई थी।

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते / हारे
बीजेपीसुखविंदर39139जीते
कांग्रेसरणवीर सिंह34,133हारे
आईएनएलडीरघवीर सिंह30,388हारे

हरियाणा की बाढरा विधानसभा सीट कांग्रेस और लोकदल का गढ़ मानी जाती थी। 2014 में पहली बार इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। अहम बात यह है कि बाढरा विधानसभा सीट पर 2000 से कोई विधायक दोबारा चुनाव नहीं जीत पाया है।