हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार जारी है। वोटिंग 5 अक्टूबर को होगी जबकि 8 अक्टूबर को नतीजे जाएंगे। इस बीच हरियाणा की बाढरा विधानसभा सीट चर्चा में बनी हुई है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेजेपी ने जीत हासिल की थी।
जेजेपी की नैना सिंह चौटाला ने कांग्रेस उम्मीदवार रणवीर सिंह महेंद्र को हराया था। जबकि भाजपा यहां पर तीसरे नंबर पर रही थी। बीजेपी ने इस सीट से उमेद पटुवास को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने सोमवीर सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं जेजेपी की ओर से कर्नल यशवीर सिंह मैदान में हैं।
2019 में नैना चौटाला ने दर्ज की थी जीत
अगर हम 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो नई नवेली पार्टी जेजेपी की नैना सिंह चौटाला ने 52,938 वोट हासिल किए थे। वहीं कांग्रेस के रणवीर सिंह ने 39,234 वोट हासिल किए थे जबकि भाजपा के सुखविंदर ने 33,169 वोट हासिल किए थे। इस प्रकार से नैना सिंह चौटाला की 13000 से अधिक वोटों से जीत हुई थी।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
जेजेपी | नैना सिंह चौटाला | 52,938 | जीते |
कांग्रेस | रणवीर सिंह | 39,234 | हारे |
बीजेपी | सुखविंदर | 33,169 | हारे |
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में पहली बार बाढरा विधानसभा सीट से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। भाजपा के सुखविंदर ने 39139 वोट हासिल किए थे। वहीं कांग्रेस के रणवीर सिंह ने 34,133 वोट हासिल किए थे। जबकि आईएनएलडी के रघवीर सिंह ने 30,388 वोट हासिल किए थे। इस प्रकार से बीजेपी की 5,006 वोट से जीता हुई थी।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
बीजेपी | सुखविंदर | 39139 | जीते |
कांग्रेस | रणवीर सिंह | 34,133 | हारे |
आईएनएलडी | रघवीर सिंह | 30,388 | हारे |
हरियाणा की बाढरा विधानसभा सीट कांग्रेस और लोकदल का गढ़ मानी जाती थी। 2014 में पहली बार इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। अहम बात यह है कि बाढरा विधानसभा सीट पर 2000 से कोई विधायक दोबारा चुनाव नहीं जीत पाया है।