Haryana Assembly Election 2024, Haryana Vidhan Sabha Chunav Seat: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती 8 अक्टूबर 2024 को होगी। इनमें से एक बड़खल सीट फ़रीदाबाद जिले का हिस्सा है। फिलहाल इसका प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी की सीमा त्रिखा द्वारा किया जाता है।

बड़खल विधानसभा का अस्तित्व 2009 में परिसीमन होने के बाद आया था। उससे पहले यह सीट मेवला महाराजपुर विधानसभा सीट का हिस्सा हुआ करती थी। अस्तित्व में आने के बाद से बड़खल विधानसभा पर यह चौथा चुनाव होगा।

कौन-कौन है बड़खल के चुनाव मैदान में?

बीजेपी ने बड़खल से धानेश अदलखा को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने विजय प्रताप पर भरोसा जताया है।

बड़खल विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम

2019 के विधानसभा चुनाव में बड़खल सीट से बीजेपी की सीमा त्रिखा ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2019 में उन्हें 58,550 (43.26%) वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के विजय प्रताप सिंह रहे थे, जिन्हें 56,005 (41.38%) वोट हासिल हुए थे। आप के धरमबीर भड़ाना को 9481 वोटों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

Haryana Assembly Election 2024: पृथला सीट पर एक बार भी जीत का परचम लहरा नहीं पाई बीजेपी, जानें क्या हैं चुनावी समीकरण

बड़खल सीट पर 2274 लोगों ने NOTA का भी बटन दबाया था। पिछले चुनाव में बड़खल में 2.75 लाख रजिस्टर्ड मतदाताओं के साथ वोटिंग प्रतिशत 49.15% था।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में लड़ी हुई सीटों पर पार्टीवार वोट शेयर

विधानसभा चुनाव 2014 के परिणाम

वहीं, 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सीमा त्रिखा ने 70,218 मतों के साथ जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के महेंदर प्रताप सिंह रहे थे, जिन्हें 33,609 वोट हासिल हुए थे। बीएसपी के धरमबीर भड़ाना को 16,949 वोटों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

बडख़ल विधानसभा क्षेत्र का डेमोग्राफिक प्रोफाइल

2019 के विधानसभा चुनाव में बडख़ल विधानसभा का मतदाता आधार 2,75,347 था। इनमें से 1,50,424 पुरुष, 1,24,909 महिलाएं और 14 मतदाता तीसरे लिंग के थे। 2019 के चुनाव में कुल 33 पोस्टल वोट डाले गए।