Ballabhgarh, Palwal, Badshahpur Election/Chunav Result 2024 (बल्लभगढ़, पलवल, बादशाहपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024): हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 5 अक्टूबर को हुई वोटिंग के बाद आज आए चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने अपनी ताकत दिखाई है और हरियाणा की 90 में से 49 सीटों पर कब्जा करके तीसरी बार सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। बीजेपी प्रत्याशी राव नरबीर सिंह ने 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। दूसरी ओर पलवल विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी गौरव गौतम ने भी 30 हजार से ज्यादा वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं बल्लभगढ़ सीट पर भी बीजेपी प्रत्याशी मूल चंद शर्मा ने अपनी जीत तय कर ली है।

Haryana Elections 2024 Results LIVE

बल्लभगढ़ सीट से BJP ने पंडित मूलचंद शर्मा को प्रत्याशी बनाया था, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक योगेश शर्मा की बेटी पराग शर्मा को उतारा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पलवल सीट पर बीजेपी ने गौरव गौतम को मैदान में उतारा था। गौरव गौतम ने कांग्रेस ने करण दलाल को हराया है। बादशाहपुर से बीजेपी ने राव नरबीर सिंह ने तो 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने मजबूत बताए जा रहे वर्धन यादव को बुरी तरह हराया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

Live Updates
17:55 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: बादशाहपुर में नवबीर सिंह ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Badshahpur Vidhan Sabha Result LIVE: बादशाहपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राव नवबीर सिंह ने 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 1,45,503 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव रहे हैं। उन्हें 84,798 वोट मिले थे।

17:53 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: बल्लभगढ़ सीट पर भी लहरा रहा भगवा

BALLABGARH Vidhan Sabha Chunav Results 2024: बल्लभगढ़ विधानसभा सीट बीजेपी के मूलचंद शर्मा आगे चल रहे हैं और उनकी जीत तय मानी जा रही है। उन्हें 61806 वोट मिल चुके हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी शारदा राठौड़ पर हैं जिन्हें 44,076 वोट मिले हैं।

17:49 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: पलवल विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे लाइव

Palwal Vidhan Sabha Chunav Results 2024: पलवल विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी 33 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने 1,09,118 वोट हासिल किए हैं, जबकि उनके सामने खड़े कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 75153 वोट मिले हैं।

16:17 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: बादशाहपुर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे

Badshahpur Vidhan Sabha Chunav Results 2024: बादशाहपुर विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी प्रत्याशी राव नरबीर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। उन्हें 145503 वोट हासिल किए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव को 60705 वोटों से पटखनी दी है ।

15:42 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: बादशाहपुर से बीजेपी के मूलचंद शर्मा ने बनाई 17 हजार की बढ़त

Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: बादशाहपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के मूलचंद शर्मा 17 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं।

15:03 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: पलवल विधानसभा चुनाव के नतीजे

19 राउंड के बाद पलवल विधानसभा चुनाव नतीजे

गौरव गौतम, बीजेपी - 109118

करण सिंह दलाल, कांग्रेस - 75513

14:26 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: पलवल से गौरव गौतम ने बनाई अजेय बढ़त

पलवल से बीजेपी प्रत्याशी गौरव गौतम ने 33 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव हैं।

13:52 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: 13वें राउंड के बाद बल्लभगढ़ विधानसभा सीट के रुझान

बल्लभगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे

मूल चंद्र शर्मा - बीजेपी - 43874

शारदा राठौड़ - कांग्रेस - 29606

13:49 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: 13वें राउंड के बाद बादशाहपुर विधानसभा सीट के रुझान

बादशाहपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे

राव नरवीर सिंह - बीजेपी - 96357

वर्धन यादव - कांग्रेस - 55954

13:30 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: पलवल सीट पर गौरव गौतम ने बनाई बड़ी बढ़त

हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत पलवल सीट पर बीजेपी नेता गौरव गौतम 32000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल हैं। गौरव गौतम को अब तक 94900 वोट मिले हैं, जबकि करण सिंह दलाल को 62034 वोट मिले हैं।

13:08 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Vidhan Sabha Result LIVE: 9वें राउंड के बाद बल्लभगढ़ सीट के चुनाव नतीजे

बल्लभगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे

मूलचंद शर्मा - बीजेपी - 31158

शारदा राठौड़ - निर्दलीय - 20108

12:59 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: अटेली विधानसभा सीट पर बीएसपी आगे

हरियाणा की अटेली विधानसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी अत्तर लाल 4195 वोटों के साथ लीड कर रहे हैं, दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी आरती सिंह राव 24349 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

12:43 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: बल्लभगढ़ में बीजेपी आगे

बल्लभगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी के मूल चंद्र शर्मा पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस नेता शारदा राठौड़ हैं।

12:42 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: पलवल में 27 हजार वोटों से आगे चल रहे बीजेपी के गौरव गौतम

पलवल विधानसभा सीट से बीजेपी गौरव गौतम 27 हजार वोटों से आगे चल रहे है। उनके पीछे दूसरे नंबर पर कांग्रेस के करन सिंह दलाल हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक देशवाल हैं।

12:24 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: पलवल से बीजेपी के गौरव गौतम आगे

बीजेपी नेता गौरव गौतम 29,298 वोटों से पलवल विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी करन सिंह दलाल हैं।

12:17 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: 8वें राउंड के बाद बादशाहपुर सीट के रुझान

बादशाहपुर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे

वर्धन सिंह, कांग्रेस - 31917

राव नरबीर सिंह, बीजेपी - 54909

12:00 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: 06 राउंड के बाद बल्लभगढ़ सीट के रुझान

बल्लभगढ़ विधानसभा चुनाव नतीजे

बीजेपी - मूलचंद शर्मा - 21106

कांग्रेस - शारदा राठौड़ - 12655

11:57 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: 10 राउंड के बाद पलवल सीट के रुझान

पलवल विधानसभा चुनाव नतीजे

बीजेपी - गौरव गौतम - 61679

कांग्रेस - करण सिंह दलाल - 36877

11:51 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: बादशाहपुर सीट पर 6 राउंड के बाद रुझान

पलवल विधानसभा चुनाव नतीजे

बीजेपी - नवबीर सिंह - 36,866

कांग्रेस - वर्धन यादव - 21388

11:47 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: बादशाहपुर सीट से बीजेपी के नवबीर सिंह आगे

बादशाहपुर सीट से बीजेपी के नवबीर सिंह 36866 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के वर्धन सिंह हैं, वे 15478 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

11:39 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: बल्लभगढ़ सीट से बीजेपी के मूलचंद्र शर्मा आगे

बल्लभगढ़ सीट से बीजेपी के मूलचंद्र शर्मा आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर शारदा राठौड़ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर राव राम कुमार तीसरे नंबर पर है।

11:31 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: पलवल सीट से बीजेपी के गौरव गौतम आगे

पलवल सीट से बीजेपी के नेता गौरव गौतम 23021 से आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर करन सिंह दलाल 28968 वोटों के साथ टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं।

11:21 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: बादशाहपुर सीट 5वें राउंड के बाद

5वें राउंड के बाद बादशाहबपुर सीट पर काउंटिंग

राव नवबीर सिंह (बीजेपी) - 30083

वर्धन यादव (कांग्रेस) - 17373

11:19 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: बादशाहपुर सीट से बीजेपी आगे

बादशाहपुर विधानसभा सीट से राव नवबीर सिंह बीजेपी 12710 वोटों से आगे चल रहे हैं, दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन सिंह 17373 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

10:41 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: बल्लभगढ़ सीट पर बीजेपी के मूलचंद शर्मा आगे

बल्लभगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी के मूलचंद शर्मा ने 3000 वोटों से ज्यादा की बढ़त बना ली है। दूसरे नंबर निर्दलीय प्रत्याशी शारदा राठौड़ हैं। उन्हें 2 राउंड की काउंटिंग के बाद फिलहाल 3841 वोट ही मिले हैं।

10:30 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: पलवल सीट से बीजेपी आगे

पलवल सीट से बीजेपी के गौरव गौतम आगे चल रहे हैं। उन्होंने 7886 की लीड ले रखी है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के करन सिंह दलाल है।

10:10 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: बादशाहपुर सीट से बीजेपी ने बनाई बढ़त

बादशाहपुर सीट से बीजेपी का राव नरबीर सिंह फिर आगे हो गए हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी राकेश दौलताबाद 182 वोटों से पीछे हैं।

09:53 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: पलवल में बीजेपी ने बनाई बढ़त

पलवल सीट से बीजेपी के गौरव गौतम 564 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। अभी तक आगे चल रहे कांग्रेस नेता करन सिंह दलाल दूसरे नंबर पर आ गए है ।

09:48 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Chunav Result 2024 LIVE: बादशाहपुर सीट से बीजेपी के राव नरबीर सिंह आगे

बादशाहपुर सीट से बीजेपी का राव नरबीर सिंह आगे चल रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी कुमुंदिन राकेश दौलताबाद से 182 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:34 (IST) 8 Oct 2024
Haryana Election Results 2024 Live: पलवल सीट पर कांग्रेस के करन सिंह दलाल आगे

पलवल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी करन सिंह दलाल आगे चल रहे है। उन्होंने पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी के गौरव गौतम के खिलाफ 1123 वोटों की बढ़त बना रखी है। तीसरे नंबर पर बीएसपी प्रत्याशी को पहले राउंड में 73 वोट्स मिले हैं।