Haryana Chunav/Election Result 2024 Highlights: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम क्लीयर हो चुके हैं। राज्य में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। हरियाणा में जीत के दावे करने वाली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उसे पिछले चुनाव की अपेक्षा कांग्रेस को फायदा तो हुआ है लेकिन वह सिर्फ 37 सीटें जीतने में सफल हुई है। हरियाणा में इनेलो दो सीटे डबवाली और रानिया जीतने में सफल रही हैं। इनेलो के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ी मायावती को एक भी सीट नसीब नहीं हुई है। उन्होंने खाता न खुलने पर जाट समुदाय के कुछ लोगों पर निशाना साधा है। इनके अलावा हरियाणा में तीन निर्दलीय प्रत्याशी- सावित्री जिंदल, राजेश जून और गन्नौर में चुनाव जीत गए हैं।
ECI Haryana Results 2024 Constituency Wise । यहां पढ़िए चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें
बीजेपी के कार्यकर्ता हरियाणा के चुनाव नतीजों पर जश्न मना रहे हैं। शाम को बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गीता की धरती पर सत्य, विकास और सुशासन की जीत हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में विकास की गारंटी ने झूठ की गोटी को मात दे दी है। इससे पहले हरियाणा कांग्रेस की नेता और सांसद कुमारी शैलजा ने कहा ने कहा कि उन्हें ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे समय तक काम किया, हम राहुल गांधी का संदेश लेकर गांव-गांव गए, लेकिन नतीजों के बाद ऐसा लग रहा है कि उनकी सारी मेहनत बेकार चली गई। पार्टी को यह देखने की जरूरत है, पार्टी आत्मचिंतन करेगी। ऐसे नतीजे नहीं आने चाहिए थे। कई बार हमें चुप रहने की जरूरत होती है…”
Haryana Chunav Result 2024 | J&K Election Result 2024
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हांसी विधानसभा सीट पर बीजेपी के विनोद भयाना को 78686 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के राहुल मक्कड़ को 21460 वोटों से हराया। राहुल मक्कड़ को 57226 वोट मिले।
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: विनेश फोगाट ने कहा- पहले मैं भी पीछे चल रही थी। हमारी सरकार बनेगी।
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “मेरे पास खबर है कि कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है। हमें बहुमत मिल रहा है…यह एक खेल है, गेंद कभी यहां होती है, कभी वहां, लेकिन हम अंतिम लक्ष्य हासिल करेंगे।”
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: कांग्रेस पार्टी हरियाणा में छह सीटें जीत चुकी है। वह 31 पर आगे है। बीजेपी तीन सीटें जीत चुकी है। 45 पर आगे है।
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: कांग्रेस पार्टी थानेसर सीट जीत गई है। थानेसर में कांग्रेस के अशोक कुमार अरोड़ा को 70076 वोट हासिल हुए। उन्होंने बीजेपी के सुभाष सुधा को 3243 वोटों से हराया।
Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा में बीजेपी खरखौदा, जींद और हांसी सीट जीत चुकी है।
Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा में बीजेपी तीन सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि 45 पर आगे है। कांग्रेस तीन सीटें जीत चुकी है। 34 पर वह आगे है। राज्य में तीन सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय कहते हैं, “जैसा कि मैंने कहा, गठबंधन के लिए बातचीत हुई थी। ऐसा लग रहा था कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हो जाएगा। लेकिन आखिरकार कोई गठबंधन नहीं हुआ…सभी सीटों का पूरा विश्लेषण करने के बाद, नतीजों के बाद हम इस नतीजे पर पहुंच पाएंगे कि हरियाणा में ऐसा नतीजा क्यों आया।”
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में बीजेपी दोपहर एक बजे 51 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। हरियाणा में जिन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, उनमें कालका, पंचकूला, अंबाला कैंट, यमुनानगर, रादौर, लाडवा, पूंडरी, निलोखेड़ी, इंद्री शामिल हैं।
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: पंजाब कांग्रेस नेता परगट सिंह ने कहा- हरियाणा में 15 सीटें ऐसी हैं, जहां अंतर 1000 से कम है और अब 3-4 राउंड की गिनती बाकी है। मुझे अभी भी भरोसा है कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाएगी और जब बात जम्मू-कश्मीर की आती है, तो कांग्रेस को और भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए…
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: राई विधानसभा सीट पर बीजेपी की कृष्णा गहलावत 1215 वोटों से आगे चल रही हैं।
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: GVL Narasimha Rao ने कहा कि भाजपा इसे जनता की जीत मानती है, विकास की जीत मानती है, प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत मानती है, विनम्रता की जीत मानती है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का अहंकार – वो तो पहले ही खुद को विजयी मान चुके थे…हरियाणा में भाजपा की 15 साल की सरकार ऐतिहासिक है…
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विनेश फोगाट 5500 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां एक राउंड की मतगणना बाकी है।
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा की फरीदाबाद विधानसभा सीट पर विपुल गोयल आगे चल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के लखन कुमार सिंगला पर 16387 वोटों की बढ़त बनाई हुई है।
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: मुस्लिम बहुल्य नूंह की तीनों सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। यहां NUH से AFTAB AHMED, FEROZEPUR JHIRKA से MAMMAN KHAN और PUNAHANA से MOHAMMAD ILYAS आगे चल रहे हैं।
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: चुनाव आयोग की बेवसाइट के अनुसार, पंजाब से सटी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस डबवाली, कलांवाली, रतिया, टोहाना, उचाना कलां, कलायत, गुहला, पेहोवा, अंबाला सिटी पर आगे चल रही है।
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: चुनाव आयोग की बेवसाइट के अनुसार, बीजेपी इस समय हरियाणा में 49 सीटों पर आगे चल रही है। फिलहाल आगे चल रहे उम्मीदवारों में ये कैंडिडेट्स शामिल हैं।
FARIDABAD NIT – SATISH KUMAR PHAGNA
BADKHAL – DHANESH ADLAKHA
BALLABGARH- MOOL CHAND SHARMA
FARIDABAD- VIPUL GOEL 25629
TIGAON- RAJESH NAGAR
Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में मुकाबला कांटे का चल रहा है। यहां KALKA सीट पर SHAKTI RANI SHARMA, पंचकूला सीट पर ज्ञान चंद गुप्ता, यमुनानगर सीट पर ज्ञानश्याम दास, रादौर सीट पर श्याम सिंह राणा और लाडवा सीट पर नायब सैनी आगे चल रहे हैं।
REWARI Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा की रेवाड़ी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के चिरंजीव राव आगे चल रहे हैं। वह लालू यादव के दामाद है। यहां बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने 2319 वोटों की बढ़त बनाई हुई है।
Julana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस की विनेश फोगाट आगे चल रही हैं। यहां आठ राउंड की गिनती हो चुकी है।
Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा की अटेली विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अत्तर लाल 17,200 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। उन्होंने आरती राव पर 6881 वोटों की लीड ली हुई है।
Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा की पंचकूला विधानसभा सीट पर बीजेपी के ज्ञान चंद गुप्ता आगे चल रहे हैं। उन्होंने 902 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा चुनाव में टिकट न मिलने पर बीजेपी छोड़ने वाले रणजीत चौटाला पीछे चल रहे हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी चौथे नंबर पर हैं। रानिया में फिलहाल अर्जुन चौटाला ने बढ़त बनाई हुई है।
Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा की लाडवा सीट पर नायब सैनी 3070 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 13 हजार वोट मिले हैं।
Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा में बीजेपी 47 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 36 पर आगे हैं। इनेलो एक सीट और निर्दलीय पांच सीटों पर आगे हैं।
Haryana Election Results 2024 Live: विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 LIVE: हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में कालका से गोपाल सुखोमाजरी, अंबाला कैंट से चित्रा सरवहारा, गन्नौर से देवेंद्र कादियान, हिसार से सावित्री जिंदल, बहादुरगढ़ से राजेश जून आगे चल रही हैं।
Haryana Election Results 2024 Live: भूपिंदर सिंह हुड्डा के भाई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस आ रही है, बीजेपी जा रही है। यहां फिलहाल रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है।
Haryana Election Results 2024 Live: चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है।
Haryana Election Results 2024 Live: चुनाव आयोग के अनुसार, जेजेपी का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है। दुष्यंत और उनके भाई दोनों पीछे चल रहे हैं।
Haryana Election Results 2024 Live: चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा की आदमपुर सीट से भव्य बिश्नोई आगे चल रहे हैं।
Haryana Assembly Election chunav Results 2024 live updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम दोपहर 12 बजे तक स्पष्ट हो जाएंगे।
