Gondiya (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र की गोंदिया विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। बीजेपी के विनोद अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी के गोपालदास शंकरलाल अग्रवाल को 61608 वोटों के अंतर से हरा दिया है। कुल 26 राउंड की मतगणना के बाद विनोद अग्रवाल को 143012 वोट मिले। वहीं गोपालदास शंकरलाल अग्रवाल को 81404 वोट मिले। विनोद अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार इस सीट पर जीत दर्ज की है। इससे पहले 2019 में भी उन्हें यहां से जीत दर्ज की थी। वहीं 2014 में इस सीट पर गोपालदास शंकरलाल अग्रवाल चुनाव जीते थे।

Maharashtra Assembly Election Result LIVEJharkhand Chunav Result LIVE

पार्टीप्रत्याशी
बीजेपीविनोद अग्रवाल
कांग्रेसगोपालदास शंकरलाल अग्रवाल

2019 में निर्दलीय ने दर्ज की थी जीत

2019 के विधानसभा चुनाव में गोंदिया विधानसभा सीट से निर्दलीय विनोद अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा के गोपालदास शंकरलाल अग्रवाल दूसरे नंबर पर रहे थे। निर्दलीय विनोद अग्रवाल को 1,02,996 वोट मिले थे जबकि भाजपा के उम्मीदवार गोपालदास शंकरलाल अग्रवाल को 75,827 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के अमर वरदे तीसरे नंबर पर रहे थे, जिन्हें 8,938 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
निर्दलीयविनोद अग्रवाल1,02,996 (जीत)
भाजपागोपालदास शंकरलाल अग्रवाल75,827
कांग्रेसअमर वरदे8,938

2014 में कांग्रेस ने मारी थी बाजी

वहीं अगर हम 2014 विधानसभा चुनाव की बात करें तो गोंदिया से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के गोपालदास शंकरलाल अग्रवाल को 62,701 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी ने विनोद अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया था, जिन्हें 51,943 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर एनसीपी के उम्मीदवार थे। एनसीपी उम्मीदवार लक्ष्मीकांत गुप्ता को 33,150 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
कांग्रेसगोपालदास शंकरलाल अग्रवाल62,701 (जीत)
भाजपाविनोद अग्रवाल51,943
एनसीपीलक्ष्मीकांत गुप्ता33,150

गोंदिया विधानसभा सीट भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट के अंतर्गत आती हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के प्रशांत पाडोले ने जीत दर्ज की थी। जबकि 2019 में बीजेपी ने इस संसदीय सीट पर कब्जा जमाया था।