Giriraj Singh Attack Rahul And Tejashwi: असम सरकार ने नमाज के लिए मिलने वाली छुट्टी को रद्द कर दिया। इसके बाद सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने इंडिया अलायंस पर जमकर हमला बोला है। बेगूसराय में उन्होंने मीडिया से कहा कि तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और राहुल गांधी मुस्लिम वोट बैंक के ठेकेदार हैं। इनकी सरकार आई तो बिहार और यूपी में शुक्रवार को छुट्टी का दिन घोषित कर देंगे। अगर देश में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव की सरकार बनती है तो यह लोग भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश बना देंगे।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ये लोग यही काम करना चाहते हैं। हिंदू ने तो कभी भी नहीं बोला कि मंगलवार को हनुमान जी की सोमवार को महादेव या अन्य दिनों अन्य देवी देवताओं की पूजा होती है तो उन्हें छुट्टी दी जाए। लेकिन वोट बैंक की राजनीति करने वाले तेजस्वी यादव, राहुल गांधी अखिलेश यादव जैसे लोग मुसलमान का संरक्षण ही नहीं करते हैं बल्कि उनकी कही बातों पर अमल भी कर रहे हैं।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को दिया धन्यवाद

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि भारत में एक ही देश और एक ही कानून रहेगा। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा और असम विधानसभा को धन्यवाद देते हुए कहा कि असम सरकार द्वारा एक देश एक कानून लागू किया जा रहा है और इसलिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। इन लोगों ने सदन में सर्वसम्मति से ब्रिटिशकालीन नियम को खत्म कर दिया है।

‘कोल्हान में शेर बनाम बाघ’, जानिए चुनाव में किस रणनीति से चंपई-भाजपा का मुकाबला करेंगे हेमंत सोरेन

बंगाल रेप और हत्या कांड पर क्या बोले गिरिराज सिंह

बंगाल रेप और हत्याकांड पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हापुड़ नजर आता है और उनको फर्रुखाबाद नजर आएगा, लेकिन बंगाल की डॉक्टर से गैंगरेप पर उनकी जुबान नहीं खुलेगी और यह बलात्कारियों के साथ में खड़े हुए नजर आएंगे। चाहे राहुल गांधी हो या अखिलेश यादव ये लोग टारगेट विषय पर बात करते हैं, लेकिन न्यायपीड़िता जिसके ऊपर गैंगरेप हुआ उस पर उनकी जुबान नहीं खुलेगी। राहुल गांधी ने बीजेपी पर फर्रुखाबाद के मामले में बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।