केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर झूठ और भ्रम फैलाकर “देश का विभाजन” करना चाहती है और कहा कि अगर राहुल गांधी को “घुसपैठियों से प्यार” है, तो वह उन्हें इटली ले जा सकते हैं, भारत कोई धर्मशाला नहीं है। सिंह ने दावा किया कि यूपीए सरकार ने पहले नागरिकता कानून पर चर्चा शुरू की थी, लेकिन “तुष्टिकरण की राजनीति” के कारण इसे आगे नहीं बढ़ा सकी।

“घुसपैठियों  से प्यार है तो इटली ले जाएं”: केंद्रीय मंत्री ने यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के असम दौरे के बाद दिया है। जहां राहुल ने सीएए के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा था कि, “डर है कि भाजपा और आरएसएस के गलत नीतियों के कारण राज्य हिंसा के रास्ते पर एक बार फिर वापस न चला जाए”। गिरिराज सिंह ने कहा कि, “कांग्रेस सीएए पर झूठ बोलकर देश को विभाजित करना चाहती है। अगर राहुल गांधी को घुसपैठियों (प्रवासियों) से इतना ही प्यार है, तो उन्हें अपने साथ इटली ले जाएं।” सिंह

Hindi News Today, 29 December 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

भाजपा असम की संस्कृति पर हमला नहीं कर सकती: गुवाहाटी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को असम की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा। आप सभी को साथ आना होगा और भाजपा नेताओं को बताना होगा कि वे राज्य की संस्कृति, पहचान और इतिहास पर हमला नहीं कर सकते।’

 कांग्रेस के पापों को साफ कर रही भाजपा: केंद्रीय मंत्री ने रांची में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि इस देश में केवल सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग को सीएए से समस्या है। उन्होंने कहा, “भाजपा कांग्रेस के पापों को साफ कर रही है, जिस पर कांग्रेस भ्रम फैल रही है और भय का माहौल पैदा हो रहा है।”

लोगों को धर्मांतरण के लिए धमकाया गया: मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समूह भारत के नागरिक थे, और यदि वे देश लौट आए, तो उन्हें उसी तरह का सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर विभाजन स्वीकार किया था। इसके बाद, हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी धर्मों के लोगों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। सिंह ने दावा किया कि बहन और बेटियों के सम्मान को लूट लिया गया और लोगों को धर्मांतरण के लिए धमकाया गया।