गाजियाबाद के साहिबाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। साहिबाबाद के शहीदनगर में एक शादी थी लेकिन दूल्हा फेरों के समय नशा करता हुआ पाया गया। इसके बाद दुल्हन ने शादी तोड़ दी। पहले भी नशे के कारण कई शादियां टूटने का मामला सामने आ चुका है। दुल्हन की मां ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई है। दुल्हन की मां का आरोप है कि दूल्हा, उसके भाई और बहन ने दुल्हन की मां और अन्य लोगों से हाथापाई की। इसके बाद परिवार ने डायल 112 पर फोन किया और पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसी तरह विवाद को शांत कराया।

साहिबाबाद के शहीदनगर की रहने वाली शशि ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी अंजलि ठाकुर की शादी दिल्ली के गांधीनगर के रहने वाले अविनाश से तय हुई थी। बारात साहिबाबाद स्थित गोकुलधाम फार्म हाउस पहुंची थी।

जयमाला क समय भी नशा करता हुआ पकड़ा गया दूल्हा

दुल्हन पक्ष जयमाला की तैयारी कर रहा था। इस बीच दूल्हा बिना बताए कहीं चला गया। लोग वहां पर दूल्हे को खोजने लगे। इसके बाद दूल्हा स्टेज के पीछे ही अपने दोस्तों के साथ नशा करते हुए पकड़ लिया गया। हालांकि उस दौरान दूल्हे ने बहाना बनाया और लोगों ने छोड़ दिया।

बहू लाने की खुशी में जश्न मनाकर सोया था परिवार, चोरों ने इस तरीके से साफ कर दिया घर का पूरा माल

फेरों के दौरान नशा करता हुआ पकड़ा गया दूल्हा

लेकिन रात में जब फेरों की बारी आई, तब दोबारा दूल्हा गायब हो गया। इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे को गोली व कैप्सूल खाते हुए पकड़ लिया। जब दुल्हन ने दूल्हे को इस हालत में देखा तो उसने तुरंत शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। वहीं दूल्हा पक्ष ने बेइज्जती देख 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर दी।

दुल्हन की मां मांग रही पैसे

हालांकि दुल्हन की मां ने इसका विरोध किया। दुल्हन की मां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने रिश्तेदारों से काफी रुपये उधार लिए थे। दुल्हन की मां ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस से मांग की है कि शादी के लिए करीब 14 से 15 लाख रुपये खर्च हो गए हैं, जो उन्हें वापस कराई जाए। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पढ़ें ससुराल पहुंचते ही दूल्हे के कमरे से बाहर आकर दुल्हन क्यों करने लगी हंगामा