Satya Pal Malik Family Tree: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट से उनके निधन की पुष्टि हुई। पूर्व राज्यसभा सदस्य को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर आर. के. पुरम में मौजूद उनके आवास पर ले जाया जाएगा और कल लोधी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आइए अब जानते हैं कि उनके परिवार में कौन-कौन हैं।

सत्यपाल मलिक के पिता का नाम बुध सिंह था और मां के नाम के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पूर्व राज्यपाल की पत्नी इकबाल मलिक टीचर हैं। उन्होंने 14 दिसंबर 1970 को इकबाल मलिक से बकायदा हिंदू धर्म के मुताबिक शादी की थी। लेकिन आपको बता दें कि उनकी पत्नी एक इस्लाम धर्म से संबंध रखती है। इन दंपत्ति का एक बेटा है।

क्या करते हैं सत्यपाल मलिक के बेटे?

सत्यपाल मलिक के बेटे देव कबीर (Satyapal Malik Son Dev Kabir malik) देश के जाने-माने ग्राफिक डिजाइनर हैं। देव ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) से डिप्लोमा किया और कई बड़ी कंपनियों के लिए काम कर चुके हैं। मलिक की बहू भी आईआईटी से ग्रेजुएट हैं। इस बात की जानकारी खुद सत्यपाल मलिक ने दी थी।

क्या अनुच्छेद 370 हटाने की सत्यपाल मलिक को पहले से थी जानकारी?

कौन थे सत्यपाल मलिक?

24 जुलाई 1946 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हिसावदा गांव में जन्मे मलिक एक जाट किसान परिवार से थे। उनकी राजनीतिक सक्रियता मेरठ यूनिवर्सिटी में अपने छात्र जीवन के दौरान ही शुरू हो गई थी, जहां उन्होंने कॉलेज और विश्वविद्यालय छात्र संघों के अध्यक्ष के रूप में काम किया। मलिक ने पहली बार 1974 में चुनावी राजनीति में कदम रखा, जब उन्होंने चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में भारतीय क्रांति दल के टिकट पर बागपत से उत्तर प्रदेश विधानसभा की सीट जीती। वे तेजी से आगे बढ़े और आपातकाल के दौरान लोकदल के महासचिव रहे। 1980 में, मलिक राज्यसभा में शामिल हुए और बाद में 1984 में कुछ समय के लिए कांग्रेस में शामिल हुए। बोफोर्स घोटाले के कारण 1987 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और वी.पी. सिंह के साथ जन मोर्चा की स्थापना की। 1989 में, वे जनता दल के उम्मीदवार के रूप में अलीगढ़ से लोकसभा के लिए चुने गए और वी.पी. सिंह सरकार में कुछ समय के लिए संसदीय कार्य और पर्यटन राज्य मंत्री भी रहे। विस्तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…