Mumbai: 20 दिसंबर को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders Limited) मुंबई ने पांचवीं स्कॉर्पीन श्रेणी (fifth Scorpene-class) की पारंपरिक पनडुब्बी ‘वजीर’ (Vagir) नौसेना (Navy) को सौंप दी गई है। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि इसे अगले महीने सेवा में शामिल कर लिया जाएगा। नौसेना ने एक बयान में कहा, “यह बहुत गर्व की बात है कि ‘वजीर’ ने पहले की पनडुब्बियों की तुलना में कम से कम समय में हथियार और सेंसर परीक्षणों सहित सभी बड़े परीक्षणों को पूरा किया है।”

2023 तक सेना को सौंप दी जाएगी पनडुब्बी

यह एक बड़ी उपलब्धि है कि महज 24 महीने की अवधि में नौसेना को सौंपी गई यह तीसरी पनडुब्बी है। वजीर को 12 नवंबर, 2020 को पानी में लॉन्च किया गया था और 1 फरवरी, 2022 को समुद्री परीक्षण शुरू किया गया था। स्कॉर्पीन-श्रेणी की छठी और आखिरी पनडुब्बियों, वाग्शीर को अप्रैल 2022 में पानी में लॉन्च किया गया था और इसे 2023 के अंत तक नौसेना को सौंपे जाने की उम्मीद है।

मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट (Make In India Project)

आपको बता दें कि पनडुब्बी का निर्माण एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें सभी उपकरणों को कम स्पेस में रखकर उनकी गुणवत्ता को बनाए रखना पड़ता है। इन पनडुब्बियों का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत किया जा रहा है। ये पनडुब्बियां प्रोजेक्ट 75 के तहत भारतीय शिपयार्ड में किया जा रहा है। इन पंडुब्बियों का निर्माण आत्मनिर्भर भारत के अभियान को प्रोत्साहित करता है और इस क्षेत्र में भी मेक इन इंडिया का आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इस प्रोजेक्ट ने महज 24 महीनों में 3 पनडुब्बियां बनाई हैं।

जानिए इस Submarine की खासियत

  • इस पनडुब्बी में रडार से बचने के लिए अपडेटेड वर्जन की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ये दुश्मनों के राडार में नहीं आएगी और आसानी से अपना काम पूरा करेगी।
  • यह पनडब्बी में आधुनिक ध्वनि को एब्जॉर्ब करने वाली तकनीक से लैस है जिससे ये कम आवाज के साथ पानी में तेज गति से चलेगी और दुश्मनों को इसकी कानो कान खबर भी नहीं लगेगी।
  • इस आधुनिक पनडुब्बी में एक विशेष खासियत और है जो इसे अन्य पनडुब्बियों से अलग करती है वो है इसके पानी के भीतर दुश्मन से छिपने की क्षमता ये इसकी खास विशेषता होगी जो इसे और भी तरीके से सुरक्षित बनाती है।
  • बहुत जल्दी ही इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा जिसके बाद भारतीय नौसेना की ताकत में और भी बढ़ोतरी हो जाएगी।