हरियाणा के फरीदाबाद के पास सुनपेड़ गांव में सोते हुए दलित परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश के मामले में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने गुरुवार को बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना स्थानीय प्रशासन की नाकामी का नतीजा है। स्थानीय मुद्दों से केंद्र सरकार को नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘प्रशासन की नाकामी है और उसके बाद सरकार पर बात आती है। ऐसे नहीं कि किसी ने पत्थर मार दिया कुत्ते को तो सरकार जिम्मेदार है।’ बयान पर बवाल बढ़ा तो सिंह ने सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि उनका बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
उधर, पुलिस ने गुरुवार को तीन और आरोपियों को गिफ्तार किया। चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। चार अभी भी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर हैं।
वीडियो में सफाई देते वीके सिंह…
MoS MEA VK Singh’s clarification on his comments on #BallabhgarhIncident. pic.twitter.com/QfBjJHAONJ
— ANI (@ANI_news) October 22, 2015
वीके सिंह ने पहले क्या कहा था, उसका वीडियो सुनें
MoS MEA VK Singh comments on #BallabhgarhIncident pic.twitter.com/SpYXi7vyHK — ANI (@ANI_news) October 22, 2015
गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी सुनपेड़ गावं पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्हें बुधवार को ही वहां जाना था। लेकिन गांववालों के विरोध के चलते उन्होंने कार्यक्रम टाल दिया था। बुधवार को दोनों बच्चों के शव हाईवे पर रख कर गांववालों ने कई घंटों तक जाम लगा दिया था। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था।
Also Read: हरियाणा में 2 मासूमों को जिंदा जलाने के बाद शिवसेना ने भाजपा पर बोला हमला
बता दें कि मंगलवार तड़के सुनपेड़ गांव में कुछ लोगों ने एक दलित परिवार के घर में खिड़की से पेट्रोल फेंक कर आग लगा दी थी। इसमें ढाई साल और 11 महीने के दो बच्चे जिंदा जल गए थे। बच्चों की मां भी करीब 70 फीसदी झुलस गई है और उनके पिता भी परिवार को बचाने के क्रम में जल गए थे। बुधवार को हरियाणा सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का एलान किया था।
बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। वहां उन्होंने घटना को केंद्र सरकार की मंशा से जोड़ा था। वी.के. सिंह का बयान राहुल के उसी बयान का जवाब माना जा रहा है।
Also Read: VIDEO: बल्लभगढ़ पहुंचे राहुल गांधी ने ‘photo-op’ के सवाल पर खोया आपा –
लगातार ब्रेकिंग न्यूज, अपडेट्स, एनालिसिस, ब्लॉग पढ़ने के लिए आप हमारा फेसबुक पेज लाइक करें, गूगल प्लस पर हमसे जुड़ें और ट्विटर पर भी हमें फॉलो करें