Election Results 2019: केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे एनडीए सरकार बनेगी। चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 305 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि 18 सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार थोड़ी बढ़त के साथ 50 सीटों पर आगे है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को महज 44 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। रुझानों के मुताबिक भाजपा नीत एनडीए गठबंधन 345 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस नीत यूपीए गठबंधन को 94 सीटों पर बढ़त मिली है। अन्य पार्टियों के 102 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सीटवार बात करें तो केरल के वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष को सात लाख वोट मिले जबकि सीपीआई उम्मीदवार को 2.7 लाख वोट मिले। पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने जीत हासिल की है। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पछाड़ते हुए सीट हासिल की है।

Election Results 2019 LIVE Updates: यहां देखें नतीजे

गुजरात के गांधीनगर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने करीब पांच लाख वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉक्टर सीजे चावड़ा को हराया। यूपी में कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यहां केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी जीत हासिल की है। रामपुर से सपा नेता आजम खान ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें करीब 54 फीसदी मत प्राप्त हुए। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और मेनका गांधी गाजीपुर और सुल्तानपुर से संसदीय क्षेत्र से पिछड़ गए हैं। अरुणाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने जीत हासिल की है।

Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: Check Here

Live Blog

16:33 (IST)23 May 2019
Election Results 2019: वायनाड में राहुल गांधी भारी जीत की तरफ

उत्तर प्रदेश के अमेठी में भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड में आठ लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष को 13,37,438 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर चल रहे सीपीआई उम्मीदवार को 4,99,067 वोट मिले हैं।

16:16 (IST)23 May 2019
Election Results 2019: सनी देओल ने कांग्रेस के दिग्गज नेता को पछाड़ा, 51,000 वोटों से चल रहे आगे

पंजाब के गुरदसापुर से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे बॉलीवुड एक्टर सनी देओल भारी मतों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने 51,000 वोटों से बढ़त बना रखी है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस नेता सुनील कुमार जाखड़ है, जिन्हें 1.4 लाख वोट मिले हैं।

16:02 (IST)23 May 2019
Election results 2019: बेगुसराय में भी गिरिराज सिंह का जलवा, 2.7 लाख वोटों से आगे

बिहार की बात करें तो बेगूसराय सीट की बात करें तो यहां से भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जीतते हुए नजर आ रहे हैं। सिंह को 6,03,522 लाख वोट मिले हैं और 2,36,133 लाख वोटों के साथ सीपीआई नेता कन्हैया कुमार दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

15:59 (IST)23 May 2019
Election Results 2019: रायबरेली (Raibareily Lok Sabha Seat) में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी 1.1 लाख वोटों से आगे

रायबरेली (Raibareily Lok Sabha Seat) से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी 1.1 लाख वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें 3,55,192 वोट मिले हैं जबकि भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह को 2,49,202 वोट मिले हैं। सुल्तानपुर से भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 3,02,477 वोट मिले हैं जबकि बीएसपी उम्मीदवार 2,87,883 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

केरल के वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष को सात लाख वोट मिले जबकि सीपीआई उम्मीदवार को 2.7 लाख वोट मिले। पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने जीत हासिल की है। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पछाड़ते हुए सीट हासिल की है।