PM Narendra Modi Address Nation: भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालतों के बाद हुए सीजफायर के बाद आज पीएम मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं। अनुमान है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पीएम मोदी पहले भी अचानक अपने संबोधन से देश को चौका चुके हैं।
पीएम मोदी ने नोटबंदी से लेकर कोरोनावायरस से बचाव, कोरोना की वैक्सीन, देश की अर्थव्यवस्था को लेकर पहले कई बार देश को संबोधित संबोधित कर चुके हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
कब-कब किया देश को संबोधित?
1- नोटबंदी को लेकर पहली बार किया था संबोधित
पीएम मोदी ने देश को पहली बार 8 नवंबर 2016 को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोटों की बंदी का ऐलान किया था।
2- गरीब और किसानों के लिए योजनाएं
31 दिसंबर 2016 को पीएम मोदी ने नए साल से पहले गरीबों और किसानों के लिए योजनाओं का ऐलान किया था।
‘ठगा हुआ, अपानित और शर्मिंदा है देश’, भारत-पाक सीजफायर पर कांग्रेस ने क्यों कही ये बातें
3- मिसाइल की सफलता
27 मार्च 2019 भारत की ए-सैट मिसाइल सफलता पर राष्ट्र को संबोधित किया था।
4- अनुच्छेद 370 के हटाने पर किया संबोधित
पीएम मोदी ने 8 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले फैसले का समर्थन करते हुए संबोधन दिया था।
5- अयोध्या- राम जन्मभूमि फैसला
पीएम मोदी ने 9 नवंबर 2019 को अयोध्या फैसले पर राष्ट्र को संबोधित कर शांति बनाए रखने की अपील की थी।
6- जनता कर्फ्यू
कोरोना की शुरुआत के दौरान पीएम मोदी ने 19 मार्च 2020 को ‘जनता कर्फ्यू’ और कोरोना योद्धाओं के सम्मान की अपील की थी।
7- कोरोना लॉकडाउन
पीएम मोदी ने 24 मार्च 2020 को लॉकडाउन लगाया था। इसके बाद 14 अप्रैल को इसे को 3 मई तक बढ़ाने की अपील की थी।
8- आर्थिक पैकेज
पीएम मोदी ने 12 मई 2020 को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी।
9- कोरोना को लेकर सतर्कता
पीएम मोदी ने 20 अक्टूबर 2020 और 30 जून 2020 को कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की अपील और गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा।
10 – वैक्सीनेशन नीति
पीएम मोदी ने 7 जून 2021 को केंद्र सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन देने और वैक्सीनेशन नीति के केंद्रीकरण की घोषणा की।
11- कोविड वैक्शीनेसन
पीएम मोदी ने 22 अक्टूबर 2021 भारत में 1 अरब कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार होने के
बाद देश को संबोधित किया था।
12- तीन कृषि कानून
पीएम मोदी ने तीन कृषि कानून को लेकर हो रहे विरोध के बाद 19 नवंबर 2021 को देश को संबोधित करते हुए तीन कृषि कानून रद्द करने का ऐलान किया था।