दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के पास शनिवार को एक युवक ने हवा में गोली चला दी। आरोपी युवक को पुलिस ने फौरन पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को भी एक युवक ने वहां पर बंदूक लहराते हुए गोली चलाई थी। इसमें एक जम्मू-कश्मीर का रहने वाला एक युवक घायल हो गया था। घायल युवक जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन के पहले वर्ष का छात्र है।
दिल्ली के शाहीन बाग क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शनिवार को हवा में दो गोलियां चलाईं, जिसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान शाम लगभग चार बजकर 53 मिनट पर दो गोलियां चलीं। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार जहां लगभग एक महीने से सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है, उसी के मंच के पीछे से एक व्यक्ति ने गोलीबारी की। व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक स्थानीय ठेकेदार एक बंदूक के साथ प्रदर्शन स्थल पर आया और उसने लोगों से प्रदर्शन खत्म करने को कहा था।
गुरुवार को एक युवक ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया था।