Delhi Mai Aaj ka Mausam and AQI 04 November 2024: दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल है। दिल्ली के 13 इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। 400 के पर AQI मतलब गंभीर श्रेणी मानी जाती है। अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली की हवा में कुछ खास सुधार होने के आसार भी नहीं हैं। वहीं दिल्ली में बीते कुछ दिनों में मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली के तापमान में हल्की गिरावट आई है।

गंभीर श्रेणी में AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सोमवार सुबह 7 बजे आनंद विहार (Anand Vihar) में AQI 427 दर्ज किया गया। वहीं रोहिणी (Rohini AQI) में 404, अशोक विहार (Ashok Vihar AQI) में 402, मुंडका (Mundka AQI) में 392, द्वारका सेक्टर 8 (Dwarka Sector 8 AQI) में 385, बवाना (Bawana AQI) में 383, आरके पुरम (RK Puram AQI) में 380 और आईटीओ (ITO AQI) में 358 दर्ज किया गया।

दिल्ली में बढ़ने लगी है ठंड

दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है और मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में जल्द ही कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो सकती है। रविवार को दिल्ली में सर्दी के मौसम का पहला स्मॉग देखा गया था। हालांकि अगले 6 से 7 दिनों में तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होने वाली है।

Bandhavgarh Elephant Deaths: छुट्टी पर अधिकारी, फोन भी स्विच ऑफ, बांधवगढ़ में हाथियों की मौत पर IFS ऑफिसर के खिलाफ एक्शन

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंड बढ़नी शुरू हो सकती है। 15 नवंबर के बाद से पंजाब और हरियाणा में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी 15 से 20 नवंबर के बाद ठंड पड़ सकती है। पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

क्या है AQI की श्रेणी?

0 से 50 के बीच AQI को अच्छा माना जाता है। वहीं 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, 401 से 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर एक्यूआई को बेहद गंभीर माना जाता है।